बनाएं यह स्वादिष्ट और टेस्टी नाश्ता इस बरसात के मौसम मे

chefshipra

अगर कभी अचानक से घर पर मेहमान आ जाए जिनकी आपको खातिर अच्छे से करने हैं तो सबसे बड़ी दिक्कत हो जाती है कि नाश्ते में ऐसा क्या बनाएं जो झटपट तैयार भी हो जाए साथ ही साथ स्वादिष्ट भी हो। या फिर कभी खुद ही कुछ अलग खाने को मन कर रहा हो या बच्चों को कुछ देना हो जोकि स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए नुकसानदायक भी ना हो तो ऐसा क्या बनाएं। आइए जानते हैं ऐसी ही एक झटपट तैयार होने वाली रेसिपी।

सामग्री

मध्यम आकार के उबले आलू 3

मध्यम आकार की प्याज 1

हरी मिर्च तीन से चार

नमक स्वाद अनुसार

साबुत जीरा 1 छोटा चम्मच

चाट मसाला 1 छोटा चम्मच

सूजी 3 से 4 छोटे चम्मच

धनिया पत्ती दो बड़े चम्मच (बारीक कटी हुई)

तेल तलने के लिए

विधि

सबसे पहले एक बाउल में आलूओं को अच्छी तरह से मैश कर ले। अब इसमें बारीक कटी प्याज, बारीक कटी हरी मिर्च, साबुत जीरा, चाट मसाला, सूजी, धनिया पत्ती और नमक को डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब इस मिश्रण के छोटे-छोटे पेड़े के आकार के कटलेट बना ले।

अब गैस पर कढ़ाई को रखें और उसमें तेल को गर्म करें। तेल गर्म हो जाने पर तैयार कटलेट को सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें। तैयार है आलू सूजी के कटलेट। इसको हरी चटनी या सॉस के साथ गरमा गरम सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    घर पर बनाएं स्वादिष्ट ब्रोकली चाट

    चाट तो हम सभी को पसंद आती ही है। और अगर यह चाट बनी हो ब्रॉक्ली से तो स्वाद के सेहत भी जुड़ जाती है। आज हम आपको ब्रॉक्ली की चाट बनाने की रेसिपी बताने जा रहे है। सामग्री ब्रोकली                         200 ग्राम उबली हुई उबला आलू                   1 कप बड़े टुकड़ो में कट हुआ…

    Spread the love
  • Chef Shipra Recipe: कॉर्न राजमा का स्वादिष्ट सूप

    सूप तो आप लोग पीते ही होंगे। बच्चों को तो सूप बहुत पसंद आते हैं। पर आज हम आपको एक नए सूप के बारें बताने जा रहे हैं। इस सूप का नाम है कॉर्न राजमा सूप। ये टेस्ट में जितना ज्यादा स्वादिष्ट होता है, बनाने में उतना ही आसान। तो आइये जानते हैं Chef Shipra…

    Spread the love
  • |

    नमकीन खीलें बनाने की सरल विधि

    नमकीन खीलें वैसे तो बहुत ही स्वादिष्ट होती है। साथ ही ये एक झटपट बनने वाला स्नैक भी होता है। इसे आप शाम की चाय के साथ भी खा सकते हैं। इसे बच्चे बहुत ही पसंद करते हैं। साथ ही ये बहुत ही लाइट स्नैक की श्रेणी में आता है। आइये जानते हैं नमकीन खिले…

    Spread the love
  • स्वादिष्ट वाइट ग्रेवी बनाने की सरल विधि

    इस ग्रेवी का प्रयोग बहुत ही कम किया जाता है परन्तु ये बहुत ही स्वादिष्ट होती है। इस ग्रेवी का प्रयोग मलाई कोफ्ता बनाने के लिया किया जाता है। विधि एक गर्म पैन में तेल डाल दे। गर्म तेल में सभी साबुत मसाले दालचीनी, लौंग, छोटी इलाइची, अदरक पेस्ट, हरी मिर्च डाल दे और भुने।…

    Spread the love
  • |

    कर्ड राइस बनाने की सरल विधि

    भारतीय घरो में अक्सर खाना खाने के बाद कुछ न कुछ अक्सर बच ही जाता है। आज हम आपको रात के बचे हुए राइस से एक पौष्टिक और स्वादिष्ट रेसिपी बताने जा रहें हैं। ये बहुत ही जल्दी से तैयार हो जाने वाली होती है इसलिए इसे झटपट रेसिपी भी कहते हैं। तो आइये शुरू…

    Spread the love
  • जाने अंकुरित मूंग के फायदे

    मूंग दाल का प्रयोग तो सभी करते ही है पर क्या आप इसके फायदों के बारे में जानते है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साबुत मूंग के जगह अंकुरित मूंग अधिक फायदेमंद होती है। अब जानिये की मूंग की दाल को अंकुरित कैसे करते हैं। साबुत मूंग को साफ करके धो ले और…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *