|

स्वादिष्ट सूजी बेसन स्नैक्स बनाने की सरल विधि

 

एक बड़े बाउल में सूजी, बेसन और नमक मिलाएं। अब इसमें पानी मिलाएं और इसका घोल बनाएं। अच्छी तरह चलाएं। इसमें कोई भी गाँठ नहीं बचनी चाहिए। फिर इसमें बाकि बचा हुआ पानी डालकर पतला घोल तैयार करें, जिससे सूजी फूल जाये।

अब एक गर्म पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल डालकर गर्म करें। अब इसमें अजवाइन और जीरा डालकर तड़काएं। फिर हरी मिर्च डालें और अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भुने। अब इसमें हल्दी पाउडर, हींग, गर्म मसाला, नीम्बू का रस डालें और अच्छी तरह चलाएं। अब मध्यम आंच पर बेसन सूजी का घोल डालकर लगातार चलते रहे।

जब ये गाढ़ा हो जाये तो इसमें कसूरी मेथी और 1 Tsp तेल डालकर अच्छी तरह से चलाएं और ठंडा होने को रख दें। ठंडा होने पर इसे अपने हांथों से शेप दें। फिर तेज़ गर्म तेल में तेज़ आंच पर ही इनको सुनेहरा होने तक डीप फ्राई करें। ध्यान रखें धीमीं आंच पर या फिर ठन्डे तेल में इनको डालने से इसके अंदर तेल भर जायेगा, इसलिए ऐसा न करें।

फ्राई होने के बाद इसे गर्मागर्म टोमेटो सॉस या हरी चटनी के साथ सर्वे करें।

सामग्री:

सूजी – 1/2 कप

बेसन – 1/2 कप

नमक – स्वादानुसार

जीरा – 1/2 छोटा चम्मच

अदरक लहसुन पेस्ट – 1 छोटा चम्मच

हींग – 1/4 छोटा चम्मच

नीम्बू रस – 1 बड़ा चम्मच

तेल (तलने के लिए) – 1 बड़ा चम्मच

पानी – 1 कप

अजवाइन – 1/2 छोटा चम्मच

हरी मिर्च – 2

हल्दी पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच

गर्म मसाला – 1/2 छोटा चम्मच

कसूरी मेथी – 1 छोटा चम्मच

यह लेख http://chefshipra.wordpress.com से लिया गया है, जिसका लिंक नीचे दिया गया हुआ है। यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।

 

 

Spread the love

Similar Posts

  • |

    नींबू का खट्टा मीठा अचार

    आचार तो वैसे ही किसी भी खाने का जायका और स्वाद अधिक बढ़ा देता है। और अगर ये आचार बना हो खट्टे मीठे नीम्बू का तो क्या कहना। आज हम आपको नीम्बू का आचार बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। तो आइये शुरू करते हैं। सामग्री नीम्बू                                         1/2 किलो नमक                                        स्वादानुसार…

    Spread the love
  • |

    इस गर्मियों में बनाएं स्वादिष्ट आम का श्रीखंड

    गर्मियों के दिनों में ठंडा ठंडा श्रीखंड खाना किसे पसंद नहीं होगा। लेकिन लॉकडाउन के चलते अभी बाजारों से सामान खरीदना ना ही तो संभव है और ना ही सुरक्षित है। इसलिए आज हम आपको एक आसान सी आम की श्रीखंड की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिस को आप बहुत ही जल्दी और आराम…

    Spread the love
  • पनीर मेथी की अनोखी सब्जी

    मेथी आलू या मेथी गाजर की सब्जी तो आपने कई बार खाई होगी पर क्या आपने कभी मेथी पनीर की सब्जी को ट्राय की है। ये बनाने में आसान है और स्वाद में उम्दा। तो आइए जानते है इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री पानी 2 कप पालक 1 कप मेथी 2 कप हरी मिर्च…

    Spread the love
  • |

    होली स्पेशल : मीठी टिक्की बनाने की सरल विधि

    होली पर यूँ तो तरह तरह के पकवान बनते है। पर आज हम आपको एक ऐसे पकवान के बारे में बताने जा रहें हैं जो की बच्चे और बड़े दोनों ही बड़ा पसंद करते हैं। इसका नाम है मीठी टिक्की। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री मैदा                                          2 कप चीनी…

    Spread the love
  • |

    पोहा कटलेट

        नाश्ते में आप सभी ने पोहा तो कई बार बनाया होगा परंतु आज हम आपके साथ फोन एक नई रेसिपी साझा करने जा रहे है जो है पोहा कटलेट। इसे बनाना बहुत ही आसान है। तो आइए जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री पोहा 1 कप पानी 1/2 कप दही 1…

    Spread the love
  • |

    बाजार जैसा स्वादिष्ट फ्राइड राइस बनाने की सरल विधि

    फ्राइड राइस तो हम सबने ही कभी ना कभी जरूर से खाये होंगे पर आजकल लॉक डाउन के टाइम यदि आपका भी मन करे बाजार जैसा फ्राइड राइस खाने का तो जरूर पढ़े इसको। सामग्री चावल १ कप पानी जरूरतानुसार नीम्बू का रस १/२ छोटा चम्मच नमक स्वादानुसार हरी मिर्च २ (बारीक कटी हुई) लहसुन…

    Spread the love