|

इस सर्दियों में बनाये मेथी का स्वादिष्ट परांठा

यूं तो सर्दियों के मौसम में कुछ न कुछ खाने पीने का मन करता ही रहता है । और अगर ऐसे में गरमा गरम मेथी की पराँठे खाने को मिल जाये तो क्या बात है । आज हम आपको मेथी के पराँठे बनाने की विधि बताने जा रहें हैं ।

सामग्री:

गेंहू का आटा 2 कप

बेसन 1 बड़ा चम्मच

हल्दी पाउडर 1/4 छोटी चम्मच

धनिया पाउडर 1 छोटा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच

नमक स्वादानुसार

सफेद तिल 1 बड़ा चम्मच

अजवाइन 1/4 छोटा चम्मच

साबुत जीरा 1/4 छोटा चम्मच

हरी मिर्च औए लहसुन का पेस्ट 1 छोटा चम्मच

मेथी पत्तियाँ 1 1/5 कप

विधि

सबसे पहले एक बाउल में गेंहू का आटा, बेसन, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, सफेद तिल,अजवाइन, साबुत जीरा, हरी मिर्च औए लहसुन का पेस्ट और मेथी पत्तियाँ को अच्छी तरह से मिलाएं। पानी की साथ इसका आटा गूंथ लें। हाथो में हल्का सा तेल लगाकर आटे को तेल के साथ एक बार फिर से गूंध लें। अब इस गूँधे हुए आटे को लगभग आधे घंटे के लिए ढककर रखें।

आधे घंटे के बाद इसकी छोटी छोटी सी लोइयां तोड़ ले और इसके परांठे बेल कर सेके। तैयार है मेथी के गर्मागर्म परांठे। इसको हरी चटनी या अचार के साथ सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Image Source: Google

Spread the love

Similar Posts

  • |

    चॉकलेट शेक बनाने की सरल विधि

    शेक तो सभी पसंद करते हैं, खासतौर से बच्चे। और अगर ये शेक चॉकलेट का हो तो क्या कहना। ये बहुत स्वादिष्ट भी होता है। आज हम आपको चॉकलेट शेक बनाने की सरल रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो चलिए शुरू करते हैं। सामग्री दूध                                  1 गिलास चीनी                               2 छोटा चम्मच चॉकलेट सिरप…

    Spread the love
  • संडे स्पेशल: स्वादिष्ट गोभी की पकौड़ी बनाने की सरल विधि

    गोभी की पकौड़ी तो लगभग सभी उम्र के लोग पसंद करते हैं। आज हम आपको गोभी की पकौड़ी बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। सामग्री बेसन                                   1/2 कप गोभी                                   1 मध्यम आकर का फूल (छोटे टुकड़े) नमक                                  स्वादानुसार लालमिर्च                               1/4 छोटा चम्मच चाट मसाला                         …

    Spread the love
  • स्वादिष्ट मशरुम चिली बनाने की सरल विधि

    मशरुम चिली एक ऐसी डिश है जिसे बच्चे और युवा वर्ग के लोग बहुत ही जयादा पसंद करते है। इसे बनाना बहुत ही आसान है और इसका स्वाद बहुत ही जयादा अच्छा होता है। तो आइये जानते है झटपट मशरुम चिली बनाने की सरल विधि। सामग्री मशरुम                         250 ग्राम प्याज                           1 मध्यम(चौकोर…

    Spread the love
  • 10 कमाल के किचन टिप्स ताकि दुगना हो जाए आपके खाने का स्वाद

    अगर आप भी कुकिंग के मामले में नई हैं और थोड़ी मदद की तलाश में हैं तो हमें यकीन हैं कि ये टिप्स आपके काम ज़रूर आएंगे। इन टिप्स से ना सिर्फ आपको खाना बनाने में मदद मिलेगी बल्कि उसका स्वाद भी बेहतर होगा।खाना बनाना भी किसी आर्ट की तरह है जिसे अगर थोड़ा धीरज…

    Spread the love
  • स्वादिष्ट पपीता करी बनाने की सरल विधि

    कच्चे पपीते की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट होती है। और इसे हर वर्ग के लोग पसंद करते हैं। तो आइये जानते है इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री कच्चा पपीता                    600 ग्राम टमाटर                            2 अदरक                           1/2 इंच हरी मिर्च (पीसी हुई )       2 जीरा                             ½ छोटा चम्मच हल्दी                             1/2 छोटा चम्मच हींग      …

    Spread the love
  • Chef Shipra Recipe: स्वादिष्ट आलू के चिप्स

    चिप्स तो हर किसी उम्र के लोगों को पसंद आते हैं। आप इसे बाज़ार से खरीदने की बजाए आसानी से घर पर बना सकते हैं। आज हम आपके साथ Chef Shipra की स्वादिष्ट चिप्स बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहें हैं। सामग्री आलू                     2 बड़े नमक                    स्वादानुसार अदरक पेस्ट              1 छोटा…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *