10 कमाल के किचन टिप्स ताकि दुगना हो जाए आपके खाने का स्वाद

Chef Shipra Kitchen Tips

Chef Shipra Kitchen Tips

अगर आप भी कुकिंग के मामले में नई हैं और थोड़ी मदद की तलाश में हैं तो हमें यकीन हैं कि ये टिप्स आपके काम ज़रूर आएंगे। इन टिप्स से ना सिर्फ आपको खाना बनाने में मदद मिलेगी बल्कि उसका स्वाद भी बेहतर होगा।खाना बनाना भी किसी आर्ट की तरह है जिसे अगर थोड़ा धीरज रखकर और ध्यान से किया जाए तो उसमें भी परफेक्शन पाया जा सकता है।

  1. 10. प्लेन मेयोनेज़ में हरी चटनी या टोमैटो-चिली सॉस या चॉप किया हुआ धनिया-पुदीना मिलाकर बिल्कुल नए स्वाद वाला डिप या स्प्रेड तैयार करें।
  2. सूजी को हलवे के लिए भूनते वक्त इसमें आधा चम्मच बेसन भी मिला लें, इससे हलवे का स्वाद दुगना हो जाएगा।
  3. किसी भी ग्रेवी का स्वाद बढ़ाने के लिए प्याज़ भूनते वक्त उसमें आधा छोटा चम्मच चीनी डालें। चीनी कैरमलाइज़ होकर ग्रेवी को अच्छा कलर देगी और स्वाद भी।
  4. कोई भी मीठी डिश बनाते वक्त उसमें एक चुटकी नमक डालें, इससे स्वाद और ज़्यादा उभर कर आएगा।
  5. पकौड़ों के लिए बैटर बनाते वक्त उसमें थोड़ा-सा चावल का आटा मिला दें, पकौड़े ज़्यादा क्रिस्पी बनेंगे।
  6. फ्रेंच फ्राइज़ बनाने के लिए आलूओं को काटकर उन्हें 2-3 मिनट के लिए पानी में उबाल लें। पानी से निकालकर इन्हें किचन नैपकिन या टिशू पेपर पर फैला दें, जिससे इनका सारा पानी सूख जाए। अब इन्हें कॉर्न फ्लार से डस्ट करके ज़िप लॉक बैग या एयर टाइट डिब्बे में बंद करके फ्रीज़र में रख दें। ज़रूरत पड़ने पर निकाल कर तुरंत फ्राय करें।
  7. पूड़ियों को बेलकर, तलने से पहले 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें इससे वो फ्राय करते वक्त ज़्यादा तेल नहीं सोखेंगी।
  8. चावल बनाते वक्त इसके पानी में 1 चम्मच घी और कुछ बूंदें नींबू के रस की डालें, इससे चावल खिले-खिले और बिल्कुल सफेद बनेंगे।
  9. 3. बासी ब्रेड को पीस कर एयरटाइट डिब्बे में रख लें। बाद में इसका इस्तेमाल कटलेट या कबाब बनाने में करेंगे। वो टूटेंगे भी नहीं और स्वादिष्ट भी बनेंगे।
  10. छेना फाड़ने के बाद उससे निकला पानी फेंके नहीं। उसका इस्तेमाल रोटी या परांठे का आटा गूंधने के लिए करें। रोटी-पराठे ज़्यादा टेस्टी और मुलायम बनेंगे।

अगर आपको ये रेसिपीज पसंद आईं तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें शेफ शिप्रा के साथ।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    मकई के आटे से बनाये स्वादिष्ट ढोकले

    नाश्ते में ढोकले तो सभी महिलाएं कभी ना कभी बनाती ही है। पर क्या आपने कभी मक़्क़ी के आटे के ढोकले खाये है। ये बनाने में बहुत ही आसान होते हैं और स्वाद में उम्दा होते है। तो आइए जानते है इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री मक्के का आटा           2 कप नमक                        …

    Spread the love
  • |

    राखी स्पेशल : हरी मिर्च का चटपटा इंस्टैंट अचार

    खाने के साथ मिर्च का अचार तो सभी को अच्छा लगता है। हरी मिर्च का अचार सब्जिओ में मसालों की कमी को पूरा कर देताहै। आइये तो जानते है झटपट बनने वाले इस हरी मिर्च के इंस्टेंट अचार को बनाने का तरीका। इस राखी जरूर बनाये । सामग्री हरी मिर्च                   100 ग्राम सरसों का दाना        3 छोटा चम्मच सौंफ                       3 छोटा चम्मच मेथी दाना                1 ½ छोटा चम्मच जीरा                       1 छोटा चम्मच सरसों का तेल        4 छोटा चम्मच सफ़ेद सिरका        4 छोटा चम्मच नमक                  …

    Spread the love
  • |

    त्यौहार स्पेशल: काजू पान रोल्स बनाने की सरल विधि

    स्टफ्फिंग एक गर्म पैन में 100 ग्राम खोया, 3 बड़े चम्मच गुलकंद और 2 छोटे चम्मच सॉफ्ट सुपारी डालकर धीमी आंच पे लगातार चलाते हुए अच्छी तरह से मिला ले। अच्छी तरह से मिल जाने के बाद गैस बंद करे और इसमें 1 बड़ा चम्मच बारीक़ कटा बादाम डालके मिला ले। फिर इसे रूम टेम्परेचर…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट सूजी बेसन स्नैक्स बनाने की सरल विधि

      एक बड़े बाउल में सूजी, बेसन और नमक मिलाएं। अब इसमें पानी मिलाएं और इसका घोल बनाएं। अच्छी तरह चलाएं। इसमें कोई भी गाँठ नहीं बचनी चाहिए। फिर इसमें बाकि बचा हुआ पानी डालकर पतला घोल तैयार करें, जिससे सूजी फूल जाये। अब एक गर्म पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल डालकर गर्म करें।…

    Spread the love
  • |

    इंस्टेंट दही ब्रेड वड़ा बनाने की सरल विधि

    दही बड़ा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। पर आज हम आपको इसे एक ट्विस्ट के साथ बताने जा रहें है। तो आइये जानते हैं ब्रेड से बना दही बड़े बनाने की सरल विधि। सामग्री मीठा दही                         1 कप ब्राउन ब्रेड                        4 स्लाइस चाट मसाला                     ¼ छोटा चम्मच काला नमक                    …

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट और चटपटे मेथी के परांठे

    सर्दियों के मौसम में सभी को टेस्टी और चटपटा खाने का मन करता है। आज हम आपको मेथी की परांठे बताने जा रहे है। आइये शुरू करते हैं। सामग्री आटा 500 ग्राम मेथी 250 ग्राम धनिया पत्ती 2 बड़े चम्मच बारीक  कटी हुई नमक स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर 1/2 छोटा…

    Spread the love