|

लजीज़ जाफ़रानी पुलाव बनाने का आसन तरीका

जाफ़रानी पुलाव खाने का मज़ा तो कुछ और ही होता है खासतौर पर बसंत पंचमी पर। कितना अच्छा लगता है यदि आप इसको बहुत ही आसानी से घर पर ही बना पाए तो। फिर चाहे खुद खाना हो या मेहमानों को परोसना हो। तो आइए जानते है इसको बनाने की सरल विधि।

सामग्री
बासमती चावल 1 कप
केसर 15 रेशे
दूध 1/2 कप
घी 2 बड़े चम्मच
दालचीनी 1/2 इंच का टुकड़ा
छोटी इलाइची 1
लौंग 2
तेज़ पत्ता 1
पानी 11/2 कप
चीनी 1 छोटा चम्मच
नमक स्वादानुसार
काजू 8-10
बादाम 5-8
किशमिश

विधि
सबसे पहले एक कटोरी में एक बड़ा चम्मच गर्म दूध ले लें। अब उसमे 5-6 रेशे केसर के डालें। उसको मिलाएं और एक किनारे पर रख दें।

अब एक बाउल में चावल लें और इसको पानी से धोकर लगभग 15-20 मिनट्स के लिए भीगा दें।

अब एक कढ़ाई को गैस पर रखें। इसमे घी डालें और गर्म करें। अब इसमें दालचीनी, छोटी चम्मच, लौंग और तेज़ पत्ता डालकर थोड़ी देर भूनें। अब इसमें भीगे हुए चावल को डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
अब इसमें दूध और पानी को डालकर मिलाएं। अब इसमें लगभग 8-10 रेशे केसर, चीनी, नमक को डालें। एक उबाल आने दें। इसके बाद इसको ढककर धीमी आंच पर चावल के पकने तक पकाएं।

गार्निश लगाने के लिए
तड़का पैन में घी गरम करें। इसमे काजू, बादाम और किशमिश को भूनें।

पके हुए चावलों पर ऊपर से केसर वाला दूध और भुने हुए ड्राई फ्रूट डालें। अच्छी तरह से मिलाएं। तैयार है जाफ़रानी पुलाव।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    टेस्टी कॉफ़ी बनाने की सरल विधि

    कॉफ़ी एक ऐसा पेय है पदार्थ है जो की हर उम्र के लोग पसंद करते हैं। ये स्वास्थय की दृष्टि से भी बहुत उपयोगी होती है। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री कॉफ़ी                              1 छोटा चम्मच चीनी                               2 छोटे चम्मच दूध                                  2 कप कॉफ़ी पाउडर                  1 चुटकी…

    Spread the love
  • आंवला की स्वादिष्ट और सरल रेसिपी

    आंवला खाने के काफी सारे फायदे होते हैं यह तो हम सभी अच्छी तरह से जानते ही हैं। आंवला में कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन बी, कंपलेक्स फाइबर, कैरोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा आंवले में विटामिन सी भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यदि आप रोजाना बच्चे को आंवला किसी ना किसी…

    Spread the love
  • |

    माइक्रोवेव में चावल बनाने की सरल विधि

    गैस पर तो हम सभी ने चावल बनाए ही होंगे। परन्तु आज हम आपको बताने जा रहें हैं की आप कैसे माइक्रोवेव में चावल बना सकते हैं। तो आइए जानते इसको बनाने की सरल विधि। विधि सबसे पहले एक माइक्रोवेव सेफ बाउल में चावल को डालदे। अब इसमें पानी और घी को डालदे। इस बाउल…

    Spread the love
  • |

    हर किसी का पसंदीदा खोया टोस्ट बनाने की सरल विधि

    आज हम आपको बहुत ही हैल्थी नाश्ते की रेसेपी बताने जा रहे है जो बड़ी ही आसानी से मिनटों में बन जाती है। साथ ही यह हाइजेनिक होने के साथ साथ यह बहुत हेल्दी भी होता है। तो आइये जानते हैं  इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री: ब्रेड स्लाइस 7-8 खोया 1 कप (घिसा हुआ…

    Spread the love
  • खाना बनाने की कुछ बेहतरीन टिप्स

    यूँ तो सभी महिलाएं खाना बनाना अच्छी तरह से जानती ही है परन्तु हम यहाँ पे कुछ ऐसे किचन टिप्स बताने जा रहे है जिसे प्रयोग में ला के आप अपने खाने के स्वाद को दुगुना कर सकते है।  तो आये जानते है कुछ ऐसे ही बेहतरीन टिप्स। बेसन का चीला बनाते वक़्त उसमे थोड़ा…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट हरे मटर की करारी पूरी बनाने की सरल विधि

    पूरी तो वैसे भी भारतियों को बहुत भाँती हैं। और अगर ये पूरी मटर की बनी हो तो क्या कहना। आज हम आपको स्वादिष्ट मटर की पूरी बनाने की विधि बताने जा रहें हैं। सामग्री मटर                                       1 कप आटा                                      2 कप हरी मिर्च                                2-3 लहसुन                                   7-8 कलियाँ हरा धनिया                            बारीक़…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *