|

होटल के स्टाइल में बनाइये घर पर कटहल की सूखी सब्जी

kathal ki sabji by chefshipra

kathal ki sabji by chefshipra

कटहल की सब्जी वैसे तो हर घर में बनती ही है। पर आज हम आपको होटल के स्टाइल में कटहल की सूखी सब्जी बनाने की सरल विधि बताने जा रहे है। अगर आप ऐसे कटहल की सूखी सब्जी बनाएंगे तो खाने वाले उंगलियां चाटते रह जायेंगे। आइये जानते है इसको बनाने की सरल रेसिपी।

सामग्री:

कटहल – 500 ग्राम (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)

आलू – 2 (छोटे टुकड़ों में कटे हुए)

प्याज – 2 (बारीक कटा हुआ)

टमाटर – 2 (बारीक कटा हुआ)

हरी मिर्च – 2-3 (बारीक कटी हुई)

अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच

हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच

लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच

धनिया पाउडर – 1 चम्मच

गरम मसाला – 1/2 चम्मच

अमचूर पाउडर – 1/2 चम्मच

जीरा – 1/2 चम्मच

हींग – 1 चुटकी

तेल – 2-3 बड़े चम्मच

नमक – स्वादानुसार

हरा धनिया – सजाने के लिए

विधि:

उबालना: सबसे पहले कटहल के टुकड़ों को नमक वाले पानी में 5-7 मिनट तक उबालें। फिर इसे छानकर अलग रख लें। इससे कटहल का कच्चापन दूर हो जाता है और सब्जी को पकाना भी कम पड़ता है।

तलना: अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उबले हुए कटहल के टुकड़ों को हल्का सुनहरा होने तक अच्छे से तल लें। साथ में आप इसमें आलू के टुकड़ों को भी तल लें। इन्हें अलग-अलग निकाल लें।

मसाला: अब आप उसी कढ़ाई में थोड़ा तेल और डाल लें। इसमें जीरा और हींग डालकर तड़काएं। अब इसमें बारीक कटी प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें। अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और कुछ मिनट और भूनें।

अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालकर अच्छे से भूनें। फिर कटे हुए टमाटर और हरी मिर्च डालें और टमाटर को मुलायम होने तक पकाएं। अब तले हुए कटहल और आलू को मसाले में डालें और अच्छे से मिला लें। इसमें स्वादानुसार नमक डालें और ढककर 10-15 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं, ताकि सब्जी में सारे मसाले अच्छी तरह से मिल जाएं।

सब्जी जब सूख जाए, तब इसमें गरम मसाला और अमचूर पाउडर डालें। अच्छे से मिलाएं और 2-3 मिनट धीमी आंच पर और पकाएं।

सजावट:

कटहल की सूखी सब्जी को हरे धनिये से सजाएं और गरमा-गरम पराठे या रोटी के साथ परोसें।

यदि आपको यह रेसिपी पसंद आई हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया हमारे चैनल (chefshipra.com) पर आइये। साथ ही हमे सब्सक्राइब/फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे। अपने सुझाव कमेंट सेक्शन में पोस्ट जरूर कीजिये।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    स्वादिष्ट और लज़ीज़ तिरंगा पुलाव रेसिपी

    पुलाव तो आप सभी ने बहुत बनाये और खाये होंगे। आज हम आपके साथ साझा करने जा रहे है तिरंगा पुलाव रेसिपी जो बनाने में आसान और खाने में स्वादिष्ट है। इस २६ जनवरी आप भी इसको जरूर बनाये। सामग्री: चावल – 2 कप (पके हुए) गाजर – 1 कप (कद्दूकस की हुई) पालक –…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट कच्चे आम की मीठी चटनी

    आज हम आपको बताने जा रहे हैं स्वादिष्ट कच्चे आम  की  मीठी चटनी बनाने की सरल विधि। सामग्री कच्चा आम                                          2 (मध्यम ) पानी                                                    ½  कप गुड़                                                      ½  कप सेंधा नमक                                           ¾  छोटा चम्मच भुना जीरा                                              1  छोटा चम्मच गरम मसाला                                        ¾  छोटा चम्मच पीसी काली मिर्च                                   ¼ …

    Spread the love
  • किचन के लिए माइक्रोवेव की ट्रिक्स

    माइक्रोवेव आजकल तो वैसे आजकल हम सभी इस्तेमाल करते हैं। आज हम आपको माइक्रोवेव की कुछ उपयोगी टिप्स के बारे में बताने जा रहें है। तो आइये शुरू करते हैं। सूजी को सूखा भुनने के लिए एक प्लेट में फैला कर रख दें। एक मिनट के लिए माइक्रोवेव को चलाए। इससे सूजी पूरी तरह से…

    Spread the love
  • इस गर्मी बनाएं आम की बर्फी

      गर्मी के मौसम में यदि कोई आम ना खाएं ऐसा तो हो ही नही सकता। आम तो सभी को बहुत पसंद होते हैं। आज हम आपके सभी के साथ शेयर करेंगे आम की बर्फी की रेसिपी। तो आइए शुरू करते है। सामग्री बेसन  1 कप पके आम का पल्प  1 कप पिस्ते  10-12 चीनी…

    Spread the love
  • |

    Chef Shipra Cooking: एग्ग्लेस केक वो भी बिना मैदे, गैस और ओवन का

    हम सभी जानते है की नया साल आने वाला है और अधिकतर हममे से कई लोग नए साल पर घर में ही केक बनाते भी है। आज हम आपको बताने  रहे है एक ऐसा ही आसान सा केक बनाने का तारीका जिसमे आपको अंडे, मैदे, गैस और ओवन किसी भी चीज़ की जरूरत नहीं पड़ेगी।…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट रोस्टेड पनीर बनाने की सरल विधि

    पनीर तो सभी अपने अपने तरीके से बनाते ही है। परन्तु क्या आपने कभी रोस्टेड पनीर ट्राय किया है ? इसको बनाना बहुत ही आसान है और यदि इसको लच्छा परांठा के साथ खाया जाए तो ये और भी स्वादिष्ट हो जाता है। तो आइये जानते है इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री कश्मीरी लाल…

    Spread the love