|

नव वर्ष पर बनाएं स्वादिष्ट गाजर का मावा केक

chefshipra dessert recipe
chefshipra dessert recipe
Image Source : Google Search

सर्दियों में गाजर का हलवा तो सभी बनाते ही है और बहुत ही ज्यादा स्वाद के साथ खाते भी है। पर आज हम आपको बताने जा रहे है गाजर के केक की रेसिपी जो की बनाने में बहुत ही आसान है और स्वाद में बहुत ही ज्यादा उम्दा।

सामग्री

गाजर                            500 ग्राम घिसी हुई

दूध                               250 मि. ली.

चीनी                             100 ग्राम

इलाइची पाउडर            2 चुटकी

मावा                             270 ग्राम

बादाम पिस्ता पाउडर      1/2  कटोरी

देसी घी                          3 बड़े चम्मच

विधि

सबसे पहले एक कढ़ाई को गैस पर रखे। अब उसमे घिसी हुई गाजर और दूध को दाल कर धीमी आंच पर पकने दे। पूरी तरह से गाजर के पक जाने के बाद उसमे चीनी और इलाइची पाउडर को मिला दे। अब इसको धीमी आंच पर पूरी तरह से सूख जाने तक धीमी आंच पर पकाये। फिर इसमें लगभग 70 ग्राम मावा और बदाम पिस्ता पाउडर को मिला दे। और थोड़ी देर धीमी आंच पर भूनें। अब इसमें लगभग दो बड़े चम्मच देसी घी को डाले और फिर से धीमी आंच पर भूनें। अब गैस बंद कर दे और इसको ठंडा होने को रखे।

अब दूसरे पैन को गैस पर रखे और उसमे एक बड़ा चम्मच देसी घी, 200 ग्राम मावा और एक बड़ा चम्मच चीनी को डाल दे। अब इसे धीमी आंच पर पकाये। जब मावा पूरी तरह से पक जाए तो गैस बंद कर दे और उसे ठंडा होने दे। ध्यान रखे की हमे मावा को सफ़ेद ही रखना है उसका रंग नहीं बदलना है।

अब केक पैन को ले उसमे घी से ग्रीसिंग करे। अब उसमे तैयार गाजर की लेयर को अच्छी तरह से दबा दबा कर सेट करे। अब ऊपर से तैयार मावा की लेयर को भी लगा दे। फिर इस पैन को फ्रिज में दो घंटो के लिए सेट होने को रखे। अब इसको एक प्लेट में निकाल ले और ऊपर से कटे हुए बदाम और पिस्ता के टुकड़ो के साथ सजा कर सर्व करे।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • क्रिस्पी क्रुटोन्स बनाने का आसान तरीका

    क्रुटोन्स तो हम सभी लोग खाते ही हैं। ज्यादातर क्रुटोन्स को बच्चे पसंद करते हैं। ये सूप के साथ बहुत ही टेस्टी लगते हैं। पर क्या आप जानते हैं की इसको बनाना बहुत ही सरल होता है। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सबसे पहले ब्रेड स्लाइसेस के किनारो को काट के…

    Spread the love
  • कैसे बनाये पानी से घी

    दूध की मलाई से माखन बनाना फिर उस से घी निकालना तो सभी जानते है क्योंकि ये तो एक पारंपरिक तरीका है। परन्तु पानी से भी घी निकाला जा सकता है। आइये जानते है कैसे निकाले पानी से घी। विधि : सबसे पहले फुल क्रीम दूध को उबाल कर ठंडा होने दे। फिर उसे फ्रिज में रख दे। उसमें मोटी सी मलाई पड़ जयेगी उसे निकाल के एक कटोरे में इकट्ठा कर ले। इस तरह से 10-12 दिन तक मलाई इकट्ठा कर ले। लगभग 1 किलो मलाई इकट्ठा हो जाएगी। इस 1…

    Spread the love
  • |

    मकई के आटे से बनाये स्वादिष्ट ढोकले

    नाश्ते में ढोकले तो सभी महिलाएं कभी ना कभी बनाती ही है। पर क्या आपने कभी मक़्क़ी के आटे के ढोकले खाये है। ये बनाने में बहुत ही आसान होते हैं और स्वाद में उम्दा होते है। तो आइए जानते है इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री मक्के का आटा           2 कप नमक                        …

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट बथुए की पूरी बनाने की सरल विधि

    पूरी तो हम सभी पसंद करते हैं। पर सर्दियों के मौसम में बथुए की पूरी खाने का मजा ही कुछ और है। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। विधि सबसे पहले बथुए की पत्तियों को अच्छी तरह धो कर के उबाल ले। ठंडा होने पर इन पत्तियों को अच्छे से मैश कर…

    Spread the love
  • |

    ChefShipra Recipe: भरवां करेला बनाने की स्वादिष्ट रेसिपी

    भरवां करेला बनाने की स्वादिष्ट रेसिपी सामग्री: करेला – 5-6 प्याज – 3 बारीक कटे हुए सौंफ – 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर – ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर – 1 छोटा चम्मच गरम मसाला – ½ छोटा चम्मच नमक – स्वादानुसार…

    Spread the love
  • |

    Chef Shipra Recipe: अनार दाने की स्वादिष्ट चटनी

    चटनी किसी भी खाने का जायका और स्वाद और अधिक बढ़ा देती है। अगर ये चटनी बनी हो अनारदाने की तो क्या कहना। आज हम आपको अनारदाने की चटनी की बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। तो आइये शुरू करते हैं। सामग्री सूखा अनार दाना                                 2 बड़ा चम्मच नमक                                                 स्वादानुसार प्याज…

    Spread the love