रेस्टोरेंट जैसा पनीर मसाला बनाने की सरल विधि

पनीर तो सभी लोग कई तरह से बनाते और खाते ही है। पर आज हम आपको एक नयी पनीर रेसेपी बताने जा रहे हैं। आप भी इस को जरूर से बनाये और इसके मज़े उठाये।

सामग्री

पनीर 200 ग्राम

अदरक 1 इंच का टुकड़ा

गरम मसाला 1 छोटा चम्मच

दही 2 बड़े चम्मच

दालचीनी 1 इंच का टुकड़ा

तेज़ पत्ता 1

लहसुन 15 कलियां

तेल 4 बड़े चम्मच

प्याज 2 बड़े

टमाटर 2 मध्यम आकार के

बड़ी इलायची 1

जीरा 1 छोटी चम्मच

कश्मीरी लाल मिर्च 1 बड़ा चम्मच

हल्दी पाउडर 1/4 छोटी चम्मच

धनिया पाउडर 1 छोटा चम्मच

जीरा पाउडर 1/2 छोटा चम्मच

हरी मिर्च 2-3

नमक स्वादानुसार

पानी 1 कप

विधि

सबसे पहले एक कढ़ाई को गैस पर रखें। अब उसमें तेल को गर्म करें। फिर इसमें लम्बी कटी हुई प्याज को डालकर सुनहरा होने तक भूनें। अच्छी तरह से भुन जाने के बाद इसको एक बाउल में निकाल कर अलग रखें। अब उसी कढ़ाई में लहसुन और अदरक के टुकड़ों को डालकर भूनें। भून जाने के बाद इसको भी अलग निकाल लें। ठंडा होने पर दोनों को ग्राइंडर में डालकर अच्छी तरह से बारीक पीस लें।

अब उसी कढ़ाई में तेज पत्ता, दालचीनी, बड़ी इलायची और साबुत जीरा डालकर भूनें। अब इसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर को भी डालकर मिला लें। थोड़ी देर भुनने के बाद इसमें आधा कप टमाटर की प्यूरी को डाल दें। थोड़ी देर पकने के बाद इसमें ग्राइंड किया पेस्ट डालकर मिला लें।  अब इसमें धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब इसको लगभग दो से तीन मिनट के लिए ढककर पका लें।

अब इसमें दही, नमक और पानी को डालकर अच्छी तरह से मिला लें। एक उबाल आनें पर इसमें पनीर के टुकड़े डालें। अब इसको ढककर तेल अलग होने तक पकाएं। तैयार है पनीर मसाला। इसको गर्मागर्म नान के साथ सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    भुट्टे का दही बनाने की सरल विधि

    आज हम आपको भुट्टे का दही की रेसिपी बताने जा रहें हैं। ये बहुत ही टेस्टी होती है। साथ ही इसको बनाना बहुत ही सरल होता है। सामग्री दूध                2 कप भुट्टे के दाने         1 कप (उबले हुए) अदरक            1 छोटा टुकड़ा (लंबा और बारीक कटा हुआ) हरि मिर्च           2 (लंबी…

    Spread the love
  • |

    क्या खाएं योगा करने के दौरान?

    जैसा कि हम सभी जानते हैं यह सप्ताह योगा दिवस को मनाने के लिए मनाया जा रहा है। तो इस दौरान आपको अपने खान-पान पर भी विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं की योगा करने के दौरान आपको किस तरीके के चीजों को खाना चाहिए है। इस समय…

    Spread the love
  • कैसे बनाएं स्वादिष्ट चने की सब्जी

    चने की सब्जी तो हम लोगों ने खायी ही हुई है। पर आज हम आपको इसे अलग तरह से बनाने की विधि बताने जा रहें है। इससे ये बहुत ही स्वादिष्ट बनती है। तो आइये जानते हैं इसे बनाने की सरल विधि। सामग्री काले चने                          1 कप भीगे…

    Spread the love
  • |

    होली स्पेशल : बिना तंदूर के कैसे बनाये तंदूरी रोटी

    जैसे होली का मज़ा रंगो के साथ आता है वैसे ही कुछ चीज़ो का जायका तो तंदूरी रोटी के साथ ही आता है, पर क्या करे अगर आप के पास तंदूर न हो तो? आइए जानते है बिना तंदूर के तंदूरी रोटी बनाने की विधि | सामग्री 2 कप मोटा गेहूं का आटा 1/4 कप…

    Spread the love
  • |

    नींबू का खट्टा मीठा अचार

    आचार तो वैसे ही किसी भी खाने का जायका और स्वाद अधिक बढ़ा देता है। और अगर ये आचार बना हो खट्टे मीठे नीम्बू का तो क्या कहना। आज हम आपको नीम्बू का आचार बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। तो आइये शुरू करते हैं। सामग्री नीम्बू                                         1/2 किलो नमक                                        स्वादानुसार…

    Spread the love
  • |

    मूंगफली और दही की झटपट तैयार होने वाली चटनी

    चटनी किसी भी खाने का जायका और स्वाद और अधिक बढ़ा देती है। अगर ये चटनी बनी हो मूंगफली और दही की तो क्या कहना। आज हम आपको मूंगफली और दही की चटनी की बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। तो आइये शुरू करते हैं। सामग्री मूंगफली                                             1 कप अदरक हरी मिर्च…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *