|

सूजी के क्रिस्पी स्टिकस

Image Source: Google Search

सूजी का नाश्ता तो सभी बनाते और कहते है। सूजी का कई प्रकार का नाश्ता आपने भी खाया होगा। पर आज हम आपको बताने जा रहे है सूजी के क्रिस्पी स्टिकस बनाने की सरल विधि जो कि स्वाद में बहुत ही उम्दा है ।

सामग्री

आलू 2 मध्यम आकार के

हरि मिर्च 2

अदरक का टुकड़ा 1 इंच का

दही 1/2 कप

सूजी 1 कप

नमक 1 छोटी चम्मच

चीनी 1 छोटी चम्मच

तेल 1 बड़ा चम्मच + 1 बड़ा चम्मच

बेकिंग सोडा 1/2 छोटी चम्मच

नींबू का रस 1 छोटी चम्मच

हींग 2 चुटकी

राई 1 छोटा चम्मच

करी पत्ता 5-6

विधि

सबसे पहले आलूओं के छोटे टुकड़े काटकर उसको ग्राइंडर में डालें अब इसमें हरी मिर्च, अदरक, दही  डाल दें और बारीक पीसे। अब एक बाउल में सूजी ले लें और उसमें तैयार बैटर को डालें। अच्छी तरह से मिक्स करें। जरूरतानुसार पानी डालें। ध्यान रखे कि बैटर सेमि लिक्विड कंसिस्टेंसी का होना चाहिये। अब इसमें नमक, चीनी, तेल को डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब इसको 10 से 15 मिनट्स के लिए ढक कर रखें जिससे कि सूजी अच्छी तरह से फूल जाए। ध्यान रखे कि 10 मिनट्स के बाद हमे इडली जैसी कंसिस्टेंसी चाहिए होगी।

अब एक केक पैन में अच्छी तरह से तेल की ग्रीसिंग करे। अब एक कड़ाही को गैस पर रखें। उसमे एक से डेढ़ गिलास पानी डालें। अब उसमें एक प्लेट को पलट कर रखें। अब तैयार बैटर में बेकिंग सोडा और नीम्बू का रस डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब इसको केक पैन में पलट लें। और उबाल आ रहे पानी में रखें।  धीमी आंच पर लगभग 20 मिनट्स के लिए इसको पकाएं।

20 मिनट्स के बाद इसको एक चाकू की मदद से चेक करें कि यह पककर तैयार हुआ है या नही। तैयार होने पर इसको एक प्लेट में निकाल लें और पतला पतला स्टिकस के फॉर्म में काट लें।

अब गैस पर फ्राइंग पैन को रखें।और उसमें 1 बड़ा चम्मच तेल डालें। अब इसमें हींग, राई और करी पत्ता डालकर चटकाएं। अब सभी स्टिकस को फ्राइंग पैन में धीमी आंच पर सेक लें। हल्का सुनहरा होने पर गरमा गरम हरी चटनी के साथ सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • कैसे बनाएं गरमा गरम खस्ता कचौड़ी

    कचौड़ियां तो सभी को पसंद आती हैं। अगर यह कचौड़ियां आलू की बनी हों तो क्या कहना! आज हम आपको आलू की खस्ता कचौड़ियों की रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री कचौड़ी के लिए मैदा               3 कप सोडा              1/4 छोटा चम्मच नमक              स्वादानुसार…

    Spread the love
  • |

    भुट्टे का दही बनाने की सरल विधि

    आज हम आपको भुट्टे का दही की रेसिपी बताने जा रहें हैं। ये बहुत ही टेस्टी होती है। साथ ही इसको बनाना बहुत ही सरल होता है। सामग्री दूध                2 कप भुट्टे के दाने         1 कप (उबले हुए) अदरक            1 छोटा टुकड़ा (लंबा और बारीक कटा हुआ) हरि मिर्च           2 (लंबी…

    Spread the love
  • चुकंदर खाने के चमत्कारी फायदे

    ताज़े फल किसी भी व्यक्ति को सेहतमंद और तंदुरुस्त बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही ये कई तरह के रोगों से भी बचाते हैं। चुकंदर एक ऐसा ही फल है जो की कई प्रकार के रोगों से मुक्ति दिलाने में सहायता करता है। इसके चमत्कारी फायदे जानकार आप हैरान रह जायेगे। तो…

    Spread the love
  • |

    स्टे हेल्दी स्टे फिट विथ स्ट्रौबरी बनाना स्मूथी

    फिट रहने के लिए योगा और मेडिटेशन तो सभी करते हैं। लेकिन अगर आपने योगा करने के बाद सही तरीके से अपने खानपान की चीजों पर ध्यान नहीं दिया तो आप कमजोरी महसूस कर सकते हैं। इसके लिए बहुत जरूरी है कि आप ऐसी चीजों का सेवन करें जिससे कि योगा के दौरान आप जिस…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट ब्लैक टी बनाने की सरल विधि

    ब्लैक टी एक ऐसा पेय पदार्थ है जिसे हर कोई पसंद नहीं करता। जबकि सभी ये जानते हैं की ये स्वास्थय के लिए बहुत ही लाभदायक होती है। पर इसका स्वाद हर किसी को पसंद नहीं आता। आज हम आपको ब्लैक टी बनाने की सरल विधि बताने जा रहें है। तो चलिए शुरू करते हैं।…

    Spread the love
  • जन्माष्टमी स्पेशल: नारियल की खीर

    जन्माष्टमी का पर्व आ रहा हैं। ऐसे में अधिकतर लोग व्रत तो रखते ही हैं। आज हम आपको नारियल की खीर की रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री दूध फुल क्रीम                        1 लीटर बादाम पिस्ता                           1/2 कप बारीक कटे हुए चीनी                                        1/2 कप…

    Spread the love