|

इस बार बनाएं प्याज टमाटर की स्वादिष्ट चटनी

Image Source: Google Search

टमाटर की चटनी आपने कई बार बनाई और खाई होगी। लेकिन क्या कभी आपने टमाटर के साथ प्याज को मिलाकर के चटनी बनाई है। आज हम आपको टमाटर और प्याज की एक बढ़िया सी चटनी की रेसिपी बताने जा रहे हैं। जोकि इंसटेंट बन जाती है। खाने में काफी स्वादिष्ट होती है। ये चटनी यदि आप अपने खाने के साथ परोसेंगे तो आपके खाने का स्वाद 2 गुना बढ़ जाएगा। तो आइए जानते हैं इसकी रेसिपी।

सामग्री

हींग एक चुटकी

लहसुन चार से पांच कलियाँ

करी पत्ता 8-10 पत्तियां

जीरा एक चौथाई छोटी चम्मच

 प्याज एक कप

अदरक बारीक कटा हुआ

हरी मिर्च एक

टमाटर दो कप

नमक स्वाद अनुसार

इमली का गूदा एक छोटा चम्मच

विधि

सबसे पहले एक पैन को गैस पर रखें और इसमें थोड़ा सा तेल डालें। तेल गर्म हो जाने पर इसमें हींग, अदरक, लहसुन, जीरा, हरी मिर्च डालकर हल्का सा पका लें। अब इसमें मोटी कटी प्याज डालें और मध्यम आंच पर ही हल्का सा पका लें। ध्यान रखें हमें प्याज को सिर्फ नरम करना है उसका रंग नहीं बदलना है। जब प्याज हल्की से नरम पड़ जाए तब इसमें टमाटर को डालकर पकाएं। टमाटर हमें तब तक पकाना है जब तक टमाटर गल ना जाए। अब इसमें नमक को डालकर मिलाएं। अंत में इमली का गूदा डालकर मिला दें। अच्छी तरह से मिलाने के बाद गैस को बंद करें।

सभी चीजों को ग्राइंडर में डालकर बारीक पीसें। तैयार है टमाटर प्याज की स्वादिष्ट चटनी। गरमा गरम खाने के साथ इस चटनी को जरूर परोसें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    भुट्टे का दही बनाने की सरल विधि

    आज हम आपको भुट्टे का दही की रेसिपी बताने जा रहें हैं। ये बहुत ही टेस्टी होती है। साथ ही इसको बनाना बहुत ही सरल होता है। सामग्री दूध                2 कप भुट्टे के दाने         1 कप (उबले हुए) अदरक            1 छोटा टुकड़ा (लंबा और बारीक कटा हुआ) हरि मिर्च           2 (लंबी…

    Spread the love
  • क्रिस्पी क्रुटोन्स बनाने का आसान तरीका

    क्रुटोन्स तो हम सभी लोग खाते ही हैं। ज्यादातर क्रुटोन्स को बच्चे पसंद करते हैं। ये सूप के साथ बहुत ही टेस्टी लगते हैं। पर क्या आप जानते हैं की इसको बनाना बहुत ही सरल होता है। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सबसे पहले ब्रेड स्लाइसेस के किनारो को काट के…

    Spread the love
  • |

    Chef Shipra Recipe: भरवा मछली

    भरवा बैगन, शिमला मिर्च या टमाटर तो आप सभी ने कई बार खाया ही होगा पर क्या आपने कभी भरवा मछली खाई है। आज हम आपको इसको बनाने की सरल विधि बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते है Chef Shipra की एक और बेहतरीन रेसिपी। सामग्री मछली             3-4 (छोटी कांटा निकली हुई) तेल…

    Spread the love
  • जानिये अंगूर खाने के फायदे

    दोस्तों यदि आप रोज़ाना पाना चाहते हैं ऐसी ही स्वादिष्ट, लज़ीज़ और चटपटी रेसिपी जिससे आपको मिलेगी भरपूर प्रशंसा और प्यार। हमारे किचन टिप्स और रोचक जानकारियाँ कर देंगी आपके किचन टाइम को कर देंगी आधा। तो जुड़ें हमारे चैनल शेफ शिप्रा (#chefshipra) के साथ। ऊपर दिए गए फॉलो बटन को दबाना ना भूलें जिससे…

    Spread the love
  • |

    बचे चावलों का बनाये जीरा राइस

    भारतीय घरो में अक्सर खाना खाने के बाद कुछ न कुछ बच ही जाता है। आज हम आपको रात के बचे हुए राइस से स्वादिष्ट रेसिपी बताने जा रहें हैं। ये बहुत ही जल्दी से तैयार हो जाती है। इसलिए इसे झटपट रेसिपी भी कहते हैं। तो आइये शुरू करते हैं। सामग्री चावल                              2…

    Spread the love
  • |

    नवरात्रि स्पेशल: व्रत में खाने का स्वाद दोगुना कर देगा यह इंस्टेंट अचार

    व्रत का खाना यूँ तो बड़ा ही सदा और सात्विक होता है। पर हम इस खाने को जरा सा ट्विस्ट देकर टेस्टी बना सकते हैं। आइये जानते हैं व्रत के लिए इंस्टेंट अचार बनाने की सरल विधि। सामग्री अदरक 100 ग्राम हरी मिर्च 100 ग्राम नीम्बू 2 सेंधा नमक स्वादानुसार विधि सबसे पहले अदरक और…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *