|

स्वादिष्ट लौकी की बर्फी बनाने की सरल विधि

Image Source: Google Search

आजकल के मौसम में लौकी खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन हर समय लौकी की सब्जी या कोफ्ते बनाकर नहीं खाए जा सकते। ऐसे में कुछ अलग नया सा अगर मिल जाए तो कहना ही क्या। तो आइए आज हम आपको बताते हैं लौकी की बर्फी बनाने की सरल विधि।

सामग्री
लौकी एक मध्यम आकार घिसी हुई
घी डेढ़ चम्मच
चीनी स्वाद अनुसार
इलायची पाउडर एक चुटकी
खोया आधा कप
विधि

सबसे पहले गर्म कड़ाही में घी डालें। जब घी गर्म हो जाये तो इसमें घिसी हुई लौकी डालें। अब इसे 10 मिनट्स तक धीमी आंच पर ढक कर पकाएं। इससे लौकी जल्दी से पक जाएगी। 10 मिनट्स के बाद ढक्कन हटा कर चेक कर लें। जब लौकी गाल जाये तो इसमें इलाइची पाउडर डालकर मिला लें।

अब इसमें चीनी डालें और तेज़ आंच पर चलते हुए इसका पानी सूखा लें। अब इसमें मिल्क पाउडर डालकर अच्छी तरह से चलाएं। अब इसमें खोया और घी मिला लें। अब इस मिश्रण को लगभग 5 मिनट्स के लिए भुने। अब इस में से थोड़ा सा मिश्रण को एक कटोरी में निकाल कर ठंडा करें और उसकी गोलियां बना कर चेक करें अगर ये हाथों में नहीं चिपके तो समझ लें की मिश्रण तैयार है।

अब एक प्लेट में थोड़ा सा घी लगा कर ये मिश्रण निकल लें और अच्छी तरह से फैला लें। इसमें चाकू से कट लगा लें जिससे की ठंडा होने पर आसानी से निकल जाये। अब इसे बादाम के टुकड़ों से गार्निश करें और सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    ब्रेड का टेस्टी और हैल्दी स्नैक

    ब्रेड तो बच्चे पसंद करते ही हैं। पर आज हम आपको ब्रेड के स्नैक्स की रेसिपी बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं ब्रेड के टेस्टी और हेल्दी स्नैक्स की रेसिपी। सामग्री उबला आलू                      1(मैश किया हुआ) मकई के दाने                   2 बड़े चम्मच प्याज                               2 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ) धनिया…

    Spread the love
  • |

    इस राखी पर बनाये स्वादिष्ट और आसान चॉकलेट बर्फी

    इस त्यौहार के सीजन में घर पर ही बनाये झटपट तैयार होने वाली आसान और स्वादिष्ट चॉकलेट बर्फी। सामग्री कोको पाउडर १ बड़ा चम्मच दूध १ १/२  बड़ा चम्मच कंडेंस्ड मिल्क १/२ कप बटर १ बड़ा चम्मच काजू १/२ कप (मोटा ग्राइंड किया हुआ) बिस्कुट १/२ कप (मोटा ग्राइंड किया हुआ) अखरोट १/२ कप (छोटे…

    Spread the love
  • |

    क्रिस्पी अनियन रिंग्स

    अनियन  रिंग  एक प्रकार का नाश्ता है जो की यूनाइटेड  स्टेट्स, कनाडा, यूनाइटेड  किंगडम, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैण्ड, साउथ अफ्रीका और यूरोप, लैटिन  अमेरिका के कुछ क्षेत्रों में प्रचिलित है। आज हम आपको इसकी रेसिपी बताने जा रहे है। ये बनाने में बहुत ही सरल है और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट है। तो आइये शुरू…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट मुग़लई परांठा बनाने की सरल विधि

    संक्रमण के कारण बाहर का खाना पीना मना है। पर क्यों ना इस सर्दियों के मौसम में बनाये बड़ी आसानी से घर पर मुगलई परांठे। तो आइये जानते है इसकी सरल विधि। सामग्री गेहूँ का आटा 2 कप नमक स्वादानुसार पानी जरूरतानुसार भरावन के लिए: तेल 1 छोटा चम्मच नमक स्वादानुसार प्याज़ 1/2 कप (बारीक…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट तवा पुलाव बनाने की सरल विधि

    सामग्री मख्खन                                 ¼ कप प्याज बारीक कटा                  1 कप लाल मिर्च पाउडर                 11/2 छोटी चम्मच नमक                                  स्वादानुसार जीरा                                    1 छोटी चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट            1 बड़ा चम्मच शिमला मिर्च                       1 (बड़े टुकड़ो में…

    Spread the love
  • |

    ChefShipra: ड्राई फ्रूट (dryfruits) लड्डू बनाने की आसान रेसिपी

    ड्राई फ्रूट (dryfruits) लड्डू स्वाद और सेहत दोनों का खज़ाना हैं। इनमें गुड़, खजूर, बादाम, काजू, अखरोट, किशमिश आदि का प्रयोग किया जाता है, जो शरीर को ऊर्जा, ताकत और गर्माहट देते हैं। ये लड्डू खासकर सर्दियों में खाना बहुत लाभदायक होता है। आवश्यक सामग्री (Ingredients): सामग्री मात्रा खजूर (बीज निकालकर बारीक कटे हुए) 1…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *