|

बाजार जैसा स्वादिष्ट फ्राइड राइस बनाने की सरल विधि

Image Source: Google Search

फ्राइड राइस तो हम सबने ही कभी ना कभी जरूर से खाये होंगे पर आजकल लॉक डाउन के टाइम यदि आपका भी मन करे बाजार जैसा फ्राइड राइस खाने का तो जरूर पढ़े इसको।

सामग्री

चावल १ कप

पानी जरूरतानुसार

नीम्बू का रस १/२ छोटा चम्मच

नमक स्वादानुसार

हरी मिर्च २ (बारीक कटी हुई)

लहसुन ५-६ कालियाँ (बारीक कटा हुआ)

प्याज १ छोटा (बारीक कटा हुआ)

बीन्स १/२ कप (बारीक कटी हुई)

गाजर 1/२ कप (बारीक कटी हुई)

रिफाइंड आयल १ १/२ बड़ा चम्मच

काली मिर्च १/४ छोटी चम्मच

रेड चिल्ली सॉस १ छोटा चम्मच

ग्रीन चिल्ली सॉस १ छोटा चम्मच

सोया सॉस १/२ छोटा चम्मच

विधि

सबसे पहले एक बाउल में चावल को लगभग २० मिनट्स तक भीगा कर रखे। अब एक मोटे तले के पतीले को गैस पर रखे और उसमे पानी को उबाले।  इसे थोड़ा सा नमक और नीम्बू का रस भी डाले। जैसे ही पानी में उबाल आने लगे उसमे भीगे हुए चावल को डाले। अब इन चावलों को अच्छी तरह से पका लें। पूरी तरह से पक जाने के बाद इसका पानी निकाल कर इन चावलों को एक प्लेट पर फैला कर रखे। ऐसा करने से चावल आपस में चिपकेंगे नहीं।

अब गैस पर कढ़ाई को रखे और उसमे तेल गर्म करें। अब उसमे हरी मिर्च , लहसुन, प्याज, बीन्स, गाजर को डालकर अच्छी तरह से मिला लें।  अब इसमें रेड चिल्ली सॉस, ग्रीन चिल्ली सॉस, सोया सॉस डालकर मिलाएं। साथ ही में इसमें नमक और काली मिर्च भी डाल दें। सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिला लेने के बाद इसमें पके हुए चावलों को डालकर मिलाएं।

तैयार है फ्राइड राइस वो भी बिलकुल बाजार जैसा। गर्मा गर्म सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    Chef Shipra Recipe: बिना तंदूर के कैसे बनाएं तंदूरी चिकन

    नॉनवेज खाने वाले लोग तंदूरी चिकन तो पसंद करते ही है। आज हम आपको बताने जा रहें हैं तंदूरी चिकन की रेसिपी वो भी बिना तंदूर के और घर बैठे। तो आइए जानते है Chef Shipra की एक और बेहतरीन रेसिपी। सामग्री दही                              1/2 कप बटर                             1 क्यूब तेल                               ग्रीसिंग के लिए…

    Spread the love
  • |

    होटल के स्टाइल में बनाइये घर पर कटहल की सूखी सब्जी

    कटहल की सब्जी वैसे तो हर घर में बनती ही है। पर आज हम आपको होटल के स्टाइल में कटहल की सूखी सब्जी बनाने की सरल विधि बताने जा रहे है। अगर आप ऐसे कटहल की सूखी सब्जी बनाएंगे तो खाने वाले उंगलियां चाटते रह जायेंगे। आइये जानते है इसको बनाने की सरल रेसिपी। सामग्री:…

    Spread the love
  • |

    झटपट पुदीने की शिकंजी बनाने का आसान तरीका

    शिकंजी एक ऐसा शीतल पेय है जो की सभी लोग पसंद करते है खासतौर से बच्चे। गर्मियों के मौसम में धूप में जाने या वापस आने पर आप इसको जरूर पिएँ। आज हम आपको पुदीने की शिकंजी बनाने की सरल विधि बताने जा रहें है। तो चलिए शुरू करते हैं। सामग्री पुदीना पत्ती                                          25-30…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट ट्रॉय कलर आइस क्रीम

    इस बार जरूर से बनाएं तिरंगा लस्सी जो बनाने में बेहद आसान है । तीन रंगों की स्वादिष्ट  आइस क्रीम बनाने के लिए आइए जानते हैं सरल विधि। सामग्री नारंगी लेयर के लिए : दही २ बड़े चम्मच आम का पल्प १/४ कप चीनी स्वादानुसार सफ़ेद लेयर के लिए : चीनी स्वादानुसार केला १ मैश…

    Spread the love
  • |

    बनाना शेक बनाने की सरल विधि

    शेक तो सभी पसंद करते हैं, खासतौर से बच्चे। और अगर ये शेक बनाना (केले) का हो तो क्या कहना। ये स्वादिष्ट होने के साथ साथ पौष्टिक भी होता है। आज हम आपको बनाना शेक बनाने की सरल रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो चलिए शुरू करते हैं। सामग्री बनाना                             2 दूध                                  100…

    Spread the love
  • |

    तिलकुट की रेसिपी (सकट चौथ विशेष)

    आज हम आपको सकट चौथ के अवसर पर तिलकुट बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। आवश्यक सामग्री: तिल (सफेद) – 1 कप गुड़ (कद्दूकस किया हुआ) – 1 कप घी – 1 छोटा चम्मच (तिल भूनने के लिए) पानी – 2–3 बड़े चम्मच (गुड़ पिघलाने के लिए) इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच…

    Spread the love