|

स्वादिष्ट तवा पुलाव बनाने की सरल विधि

Image Source: Google Search

पुलाव खाने का मज़ा तो कुछ और ही होता है। कितना अच्छा लगता है यदि आप इसको बहुत ही आसानी से घर पर ही बना पाए तो। फिर चाहे खुद खाना हो या मेहमानों को परोसना हो। तो आइए जानते है इसको बनाने की सरल विधि।

सामग्री

मख्खन                                 ¼ कप

प्याज बारीक कटा                  1 कप

लाल मिर्च पाउडर                 11/2 छोटी चम्मच

नमक                                  स्वादानुसार

जीरा                                    1 छोटी चम्मच

अदरक लहसुन पेस्ट            1 बड़ा चम्मच

शिमला मिर्च                       1 (बड़े टुकड़ो में कटी )

टमाटर बारीक कटा           1

उबला आलू                       1

उबली मटर                       1/2कप

धनिया पत्ती                       1 टेबल स्पून (बारीक़ कटा हुआ)

पाव भाजी मसाला               1 1/2 छोटी चम्मच

गर्म मसाला                       1 छोटी चम्मच

पके हुए चावल                  3 कप

विधि

गर्म तवे पर मख्खन को डालकर पिघलने दें। अब इसमें साबुत जीरा डालकर 1 मिनट के लिए फ्राई करें। अब इसमें बारीक कटी प्याज अदरक लहसुन पेस्ट डालकर 2-3 मिनट्स तक पकाएं। जब प्याज नरम पड़ जाये तब उसमे कटी हुई शिमला मिर्च और बारीक कटा टमाटर डालकर अच्छी तरह मिलाये और टमाटर के नरम होने तक ढक कर पकाएं।

बड़े टुकड़ो में कटा हुआ उबला आलू और उबली हुई मटर डालें और मिलाएं। अब इसमें पाव भाजी मसाला, गरम मसाला, लाल मिर्च और नमक डालकर मिलये और 2-3 मिनट के लिए पकाएं। अंत में इसमें उबले चावल डालकर मिलाएं और पुनः 2-3 मिनट्स के लिए अच्छी तरह पकायें। धनिया पत्ती से गार्निश कर के सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    क्या खाएं योगा करने के दौरान?

    जैसा कि हम सभी जानते हैं यह सप्ताह योगा दिवस को मनाने के लिए मनाया जा रहा है। तो इस दौरान आपको अपने खान-पान पर भी विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं की योगा करने के दौरान आपको किस तरीके के चीजों को खाना चाहिए है। इस समय…

    Spread the love
  • |

    घर पर बनाएं स्वादिष्ट ब्रोकली चाट

    चाट तो हम सभी को पसंद आती ही है। और अगर यह चाट बनी हो ब्रॉक्ली से तो स्वाद के सेहत भी जुड़ जाती है। आज हम आपको ब्रॉक्ली की चाट बनाने की रेसिपी बताने जा रहे है। सामग्री ब्रोकली                         200 ग्राम उबली हुई उबला आलू                   1 कप बड़े टुकड़ो में कट हुआ…

    Spread the love
  • |

    पनीर फ्राइड राइस बनाने की सरल विधि

    पनीर फ्राइड राइस एक स्वादिष्ट, पौष्टिक और झटपट बनने वाली इंडो-चाइनीज़ डिश है। यदि आपके पास पहले से उबले हुए चावल हैं, तो यह रेसिपी मात्र 15–20 मिनट में तैयार हो जाती है। इसे लंच, डिनर या बच्चों के टिफिन के लिए भी बनाया जा सकता है। आवश्यक सामग्री (2–3 लोगों के लिए) पके हुए…

    Spread the love
  • |

    छठ पर्व पर ठेकुआ (thekua) बनाने की सरल विधि

    छठ पर्व के लिए ठेकुआ (thekua) एक पारंपरिक और खास मिठाई है, जिसे गेहूं के आटे, गुड़ या चीनी, नारियल, इलायची और सौंफ से बनाया जाता है। इसे बनाना बहुत सरल है और इसकी कुरकुरी बनावट सबको पसंद आती है। आइये जानते है छठ पूजा के ठेकुआ की आसान रेसिपी । ​​ सामग्री गेहूं का…

    Spread the love
  • हलवाई जैसी आलू की ग्रेवी वाली स्वादिष्ठ सब्जी

    आलू की सब्जी तो सभी ने कई प्रकार से बनाई और खाई होगी। परंतु यदि हलवाई जैसी आलू की सब्जी घर पर ही बनाई जाए तो मज़ा ही आ जायेगा ना? तो आइए आज हम जानते है इसीकी रेसिपी। सामग्री उबले आलू 5 मध्यम आकार के नमक स्वादानुसार लाल मिर्च 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर…

    Spread the love
  • जानिए तेज़ पत्ते के फायदे

    तेज़ पत्ता एक ऐसा किचन इंग्रीडिएंट है जो की भारतीय किचन में आसानी से मिल जाता है। पर क्या आप जानते हैं तेज़ पत्ते में विभिन्न प्रकार के आयुर्वेदिक गुण होते हैं। तो आइये जानते हैं तेज़ पत्ते के फायदे। जिन व्यक्तियों को शुगर या मदुमेह की बीमारी हो उन्हें अपने खाने में तेज़ पत्ते…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *