स्वीट कॉर्न ढोकला बनाने की सरल विधि

Image Source: Google Search

ढोकला वैसे तो एक गुजरती व्यंजन है पर इसे उत्तर भारत में भी बहुत पसंद किया जाता है। बच्चे भी इसे बड़े चाव से खाते है। क्यूंकि इसमें कोई तेज़ मिर्च मसाले नहीं होते। अगर इसमें एक ट्विस्ट कर दें तो ये और भी टेस्टी हो जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं स्वीट कॉर्न ढोकला बनाने की सरल विधि।

सामग्री:

सूजी                    1 कप

दही                     1 कप

हरी मिर्च              2 लम्बी कटी हुई

सफ़ेद भुट्टे            2

निम्बू                    1

तेल                     2-3 बड़ा चम्मच

अदरक               1 इंच कदूकस किया हुआ

करी पत्ते             10-12

राई                     1छोटा चम्मच

विधि

एक बाउल में दही को फैठ कर उसमे सूजी मिलाएं। जिससे सूजी फूल जाये। अब कॉर्न को ग्रेट कर के इस मिश्रण में मिला ले। अब इसमें अदरक का पेस्ट, निम्बू का रस और नमक डालकर अच्छे से मिला लें। अब इस मिश्रण को 5 मिनट्स के लिए छोड़ दें। अब एक बर्तन में लगभग 2 1/2 कप

पानी डाल कर गर्म करें। जब पानी तेज़ गर्म हो जाये तो उस पर एक जाली रख दें।

अब एक अलग बर्तन में तेल लगा कर इस मिश्रण को पलट लें। अब इससे जाली के ऊपर रख कर लगभग 20-25 मिनट्स तक पकाएं। अब इसमें चाकू या सिलाई डालकर चेक करें की ये ठीक से पक है या नहीं। यदि वह चाकू पर नहीं चिपकता तो इसका मतलब है वो ठीक से पक गया है।

छोंक:

एक पैन में तेल गर्म कर के उसमे राई चटकाएं। फिर हरी मिर्च और कड़ी पत्ता डालकर उसे तड़काएं। अब उसमे इसमें इमली का पानी डालें। उबाल आने पर गैस बंद कर दें। इस पानी को कटे हुए ढोकले पर डाल दें। ठंडा होने पर इसे सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • किचन टिप्स: भुट्टों के दाने निकालने की आसान ट्रिक

    भुट्टे तो लगभग हम सभी पसंद करते ही हैं। बच्चे भी इसे बहुत पसंद करते हैं। साथ ही इसके दानो को विभिन्न प्रकार की रेसिपी में प्रयोग भी किया जाता है। आज हम आपको ऐसा तरीका बताने जा रहें हैं जिससे आप भुट्टे के दाने बड़ी ही आसानी से घर पर ही मिनटों में निकाल…

    Spread the love
  • |

    दस प्रकार की स्वादिष्ट चटनी

    आज हम आपको बताने जा रहे है  दस (10) प्रकार की चटनिया जिन्हे आप इडली, डोसा, वड़ा, ढोकला, समोसा, इत्यादि केसाथ खा सकते है।  ये सभी बनाने  में बहुत ही आसान है और स्वाद में लाजवाब है।  तो आइये सीखते है इसको बनाने का तरीका। सामग्री (सयुंक्त) पुदीना                      100 ग्राम धनिया पत्ती              100 ग्राम प्याज                       3 बड़े कटे हुए टमाटर                    3 बड़े कटे हुए कच्चा नारियल         1 भुनी मूंगफली           छिलका उतरी हुई भीगी लाल मिर्च        10 -12 हरी मिर्च                  6 -7 दही                         ½  कप सफ़ेद तिल              1/4 कप तेल                        5 -6  बड़े चम्मच जीरा                       भुना हुआ नमक                     स्वादानुसार करी पत्ता नीम्बू लहसुन की कलिया छिली अदरक चीनी राई हींग विधि  प्याज की चटनी गैस पे एक पैन को…

    Spread the love
  • |

    राखी स्पेशल : जानिए तुअर दाल के कोफ्ते की सरल विधि

    इस राखी जरूर बनाये तुअर दाल के कोफ्ते को  |तुअर दाल के कोफ्ते उत्तर भारत में काफी लोकप्रिय रेसिपी है, इसको बनाना काफी सरल है, आइये जानते है इसको बनाने की रेसिपी सामग्री 2 कप तूर दाल 6-7 हरी मिर्च बारीक़ कटी 3 चम्मचजीरा 1 चुटकी हींग नमक स्वाद अनुसार 3 बारीक कटी धनिया पत्ती 3-4 चम्मच घीसा…

    Spread the love
  • मटर का चिड़वा बनाने की सरल विधि

    शाम के नाश्ते में अक्सर यही सोचते हैं की क्या बनाया जाए। आज हम आपको एक ऐसे स्नैक के बारे में बताने जा रहे है जिसे बनाना बहुत ही आसान है। इस स्नैक का नाम है मटर का चिड़वा। आइये जाने इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री तेल                            2 बड़े चम्मच चिड़वा पतला वाला     150…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट पनीर चने का सलाद बनाने की सरल विधि

    आज हम आपको पनीर चना सलाद बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। ये खाने में तो टेस्टी होता ही है साथ ही पौष्टिक भी बहुत होता है। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री काबुली चना         1 कप (रात भर भीगा हुआ) पनीर              200 ग्राम (छोटे टुकड़ों में कट…

    Spread the love
  • Chef Shipra Recipe: स्वादिष्ट आलू के चिप्स

    चिप्स तो हर किसी उम्र के लोगों को पसंद आते हैं। आप इसे बाज़ार से खरीदने की बजाए आसानी से घर पर बना सकते हैं। आज हम आपके साथ Chef Shipra की स्वादिष्ट चिप्स बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहें हैं। सामग्री आलू                     2 बड़े नमक                    स्वादानुसार अदरक पेस्ट              1 छोटा…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *