स्वादिष्ट गट्टे की सब्जी बनाने की सरल विधि

Image Source: Google Search

गट्टे की सब्जी एक ऐसा व्यंजन है जो की उत्तर भारत में बहुत ज्यादा प्रचलित है। बच्चे भी इसे खूब पसंद करते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं इसको बनाने की सरल विधि।

सामग्री

बेसन                                2 कटोरी

धनिया                              1 बड़ा चम्मच (बारीक़ कटा हुआ)

प्याज                                3 माध्यम आकार के

अदरक                            ½ इंच का टुकड़ा (पिसा हुआ)

हल्दी पाउडर                    ½ छोटा चम्मच

पीसी लाल मिर्च                 1½ छोटे चम्मच

धनिया पाउडर                  2 छोटे चम्मच

साबुत धनिया                    1 छोटा चम्मच

पिसा गरम मसाला            1 छोटा चम्मच

नमक                              स्वादानुसार

सूखी मिर्च                       2

बड़ी इलाइची                   2

तेल                                 तलने के लिए

विधि

सबसे पहले बेसन को छान ले। अब इस छने बेसन में आधा छोटा चम्मच नमक, साबुत धनिया और लाल मिर्च डाल दे। थोड़ा सा पानी डाल के नरम सा रोल बना ले।  इसके दो रोल बन जायेंगे।  अब इसको कढ़ाई या कुकर में भाप में पका ले। थोड़ा सख्त होने पे इसको तेज़ चाकू से मद्धम आकार में गोल काट ले। गरम तेल में इन गोलों को गुलाबी होने तक तल ले। अब दो बड़े चम्मच छोड़ के बाकि सारा तेल निकाल ले। अब दो प्याज को ग्राइंडर में पीस ले।

अदरक पीस ले। अब इस गरम तेल में सूखी मिर्चे और बड़ी इलाइची डाल के चटकाए। अदरक और प्याज को डाल के भुने। अब इसमें नमक और बाकी मसाले डाल के भूनें। थोड़ा सा पानी डाल के पका ले जिस से मसाले का कच्चापन ख़तम हो जाये। जब सारे मसाले अच्छे से भून जाये तो इसमें तले हुए गट्टे डालके भुने। भुनने के बाद जिस पानी में गट्टे को उबला था उसी पानी को ग्रेवी में प्रयोग करे और ग्रेवी बनाये। यदि और पानी की ज़रुरत हो तो डाल सकते है। उबाल आने के बाद लगभग दस मिनट तक पका ले।  फिर ऊपर से गरम मसाला डालें। बारीक़ कटे हरे धनिया पट्टी से गार्निश कर के गरमा गरम सर्व करे।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • आलू शिमला मिर्च की स्वादिष्ट सब्जी

    शिमला मिर्च तो हम लोग खाते ही हैं। पर आज हम आपको आलू शिमला मिर्च की सब्जी बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। सामग्री आलू                               2 बड़े शिमला मिर्च                     2 बड़े नमक                              स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर             ¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर                    ¼ छोटा चम्मच धनिया पाउडर                  ¼…

    Spread the love
  • आलू का ऐसा नाश्ता आपने पहले कभी नहीं खाया होगा

    नाश्ते में तो हम सभी कुछ ना कुछ नया ट्राय करते ही रहते है। पर आज हम आपको एक ऐसा बढ़िया सा झटपट तैयार होने वाला नाश्ता, फ्रेंच शॉट्स के बारे में बताने जा रहे है जो आपने पहले कभी भी नहीं खाया होगा। सामग्री आलू ४ ( माध्यम आकर के ) नमक स्वादानुसार लाल…

    Spread the love
  • लज़ीज़ और स्वादिष्ट मक्खनी ग्रेवी

    ग्रेवी तो हर किसी के घर में अलग अलग प्रकार से बनती ही है। किसी को थिक ग्रेवी पसंद होती है तो किसी को पतली। कोई तीखा ज्यादा रखता है तो कोई साधारण। आज हम आपको लज़ीज़ और स्वादिष्ट मक्खनी ग्रेवी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसको बनाना बहुत ही सरल है। सामग्री…

    Spread the love
  • |

    टेस्टी धनिया हरे नमक की रेसिपी

    यूं तो सर्दियों के मौसम में चटर पटर खाने का मजा ही कुछ और है । ऐसे में अगर धनिये का हरा नमक साथ हो तो क्या कहना । आज हम आपको धनिये से हरे नमक बनाने की रेसिपी बताने जा रहें है । सामाग्री : हरा धनिया : 100 gm लहसुन : 2 बड़ी…

    Spread the love
  • |

    Chef Shipra Recipe: दही पुदीने की तीखी चटनी

    चटनी किसी भी खाने का जायका और स्वाद और अधिक बढ़ा देती है। अगर ये चटनी बनी हो दही पुदीने की तो क्या कहना। आज हम आपको दही पुदीने की चटनी की बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। तो आइये शुरू करते हैं। सामग्री दही                                          1 कप पुदीना की पत्तियाँ                        1/2 कप…

    Spread the love
  • स्वादिष्ट दाल मखनी बनाने की विधि

    यूँ तो दाल मखनी उत्तर भारत का बहुत ही प्रचलित और पसंदीदा व्यंजन हैं, पर दिनों दिन इसकी लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है। ये मूलतः पंजाबी व्यंजन है, पर ये लग भाग सम्पूर्ण उत्तर भारत में बनायीं और खायी जाती है। इसको बनाने की विधि बहुत ही सरल होती है आइये जानते है इसको …

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *