|

काजू कतली बिना काजू की

Image Source: Google Search

काजू कतली तो वैसे सभी पसंद करते ही हैं, पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं बिना काजू की काजू कतली बनाने की तरकीब। आप इसे सिंघाड़े के आटे से भी बना सकते है जो की काफी हद तक स्वाद में काजू कतली जैसी ही होती है और आप इसे व्रत उपवास में भी खा सकते हैं। आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि।

सामग्री:

सिंघाड़े का आटा      100 ग्राम

देसी घी                   2 बड़े चम्मच

दूध                         ½ गिलास

बूरा या पीसी चीनी   50 ग्राम

विधि

काजू कतली बिना काजू की बनाने के लिए आप सबसे पहले पैन को गरम कर लें फिर इसमें १ बड़ा चम्मच घी डालें। अब इसमें सिंघाड़े का आटा मिला लें। और इस मिश्रण को सुनेहरा होने तक भूने। सुनेहरा होने के साथ ही इसमें बड़ी अच्छी खुशबू भी आने लगेगी। अब गैस को बंद कर दें तथा एक बड़ा चमच्च घी दाल कर मिला लें।  फिर से गैस पर  माधयम आंच पर इसे भूने। इससे बीच –  बीच में चलाते भी रहे।  अब गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें। अब इसमें पीसी हुई चीनी या बूरा डाल कर मिला लें।

अब इसमें थोड़ा थोड़ा दूध डाल कर इसका कड़ा आटा सान लें। आवशयकता अनुसार दूध मिलते रहे। अब चकला बेलन पर देसी घी लगा लें, और गूंधे हुए आटे को हलके हांथो से मोटा मोटा रोटी की तरह बेल लें।  अब इसे तिरछा काट लें। अब इसे फ्रिज में ४ घंटे के लिए सेट होने को रख दें। अब इसे निकल कर इसको ड्राई फ्रूट्स और चांदी की वर्क लगा कर सजा लें।

तैयार है आपकी स्वादिष्ट काजू कतली वो भी बिना काजू की।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    Chef Shipra Recipe: अंडा भुर्जी

    अंडा वैसे तो भारतीय घरों में कई प्रकार से बनाया और खाया जाता है। आज हम आपको स्वादिष्ट अंडा भुर्जी बनाने की रेसिपी बताने जा रहें है। तो आइए जानते है Chef Shipra की एक और बेहतरीन रेसिपी बेहतरीन किचन टिप। सामग्री अंडे                              5-6 प्याज                            2 मध्यम आकर के (बारीक कटी हुई) अदरक…

    Spread the love
  • |

    भुने टमाटर की स्वादिष्ट चटनी

    चटनी वैसे तो किसी भी खाने का स्वाद बड़ा देती है। पर अगर ये चटनी टमाटर की हो तो क्या कहना। आज हम आपको टमाटर की चटनी बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। सामग्री देसी टमाटर                     4 हरी मिर्च                       4-5 लहसुन की कलियाँ               8-10 धनिया पत्ती                     ½ कप (मोटी…

    Spread the love
  • |

    चिकन बिरयानी बनाने की रेसिपी

    चिकन बिरयानी का नाम सुनकर लोगों के मुँह में पानी आ जाता है। आज हम आपको चिकन बिरयानी की रेसिपी बताने जा रहे है। सामग्री: चिकन मैरिनेशन के लिए: चिकन – 500 ग्राम दही – 1/2 कप अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच गरम मसाला…

    Spread the love
  • |

    ChefShipra Special: इंस्टेंट गाजर का हलवा (Instant Gajar Ka Halwa) रेसिपी

    सर्दियों की खास मिठाई गाजर का हलवा (Instant Gajar Ka Halwa) अब बनाएं झटपट और आसान तरीके से। सामग्री (2–3 लोगों के लिए): 3 कप कद्दूकस की हुई लाल गाजर 1 कप फुल क्रीम दूध 4–5 बड़े चम्मच कंडेंस्ड मिल्क (या स्वादानुसार चीनी) 2 बड़े चम्मच घी 2 बड़े चम्मच मिल्क पाउडर (वैकल्पिक, स्वाद बढ़ाने…

    Spread the love
  • |

    खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए कैसे बनाये स्वादिष्ट हरी मिर्च

    वैसे तो मिर्च को लोग कम  ही पसंद करते हैं। लेकिन अगर ये खाने में चटपटी और तीखी हो तो खाने का जायका और बढ़ा देती है। तो चलिए जानते हैं जायकेदार हरी मिर्च बनाने की सरल विधि। विधि हरी मिर्च को धो कर अच्छे से पोंछ लें और बीच में चीरा लगा लें, वरना…

    Spread the love
  • |

    Chef Shipra Recipe: दही पुदीने की तीखी चटनी

    चटनी किसी भी खाने का जायका और स्वाद और अधिक बढ़ा देती है। अगर ये चटनी बनी हो दही पुदीने की तो क्या कहना। आज हम आपको दही पुदीने की चटनी की बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। तो आइये शुरू करते हैं। सामग्री दही                                          1 कप पुदीना की पत्तियाँ                        1/2 कप…

    Spread the love