|

झटपट तैयार होने वाली स्वादिष्ट डबल लेयर की बर्फी

Image Source: Google Search

सभी जानते है आजकल के संक्रमण भरे माहौल में बहार का कुछ भी खाना खतरनाक साबित हो सकता है। तो ऐसे में घर पर ही बनाएं एक दम आसान सी रेसिपी के साथ स्वादिष्ट डबल लेयर की बर्फी।

सामग्री

घिसा हुआ नारियल 2 कप

पिसी चीनी 1 1-2 कप

कंडेंस्ड मिल्क 1/2 कप

नारंगी फ़ूड कलर 1-2 बूंद

विधि

सबसे पहले एक बाउल में नारियल, चीनी और कंडेंस्ड मिल्क को डालकर अच्छी तरह से मिलाएँ। अब इसको दो हिस्सों में बाट लें। एक हिस्से में नारंगी फ़ूड कलर मिला लें । अब एक ट्रे को घी से ग्रीस करके उसमें सफेद वाले पेस्ट को अच्छी तरह से फैला लें । अब इसको लगभग 5 मिनट्स के लिए फ्रीजर में रखें। इसके बाद ट्रे को निकाल कर उसी के ऊपर नारंगी कलर वाले पेस्ट को अच्छी तरह से मिला लें । और एक बार फिर से इसको लगभग 5 मिनट्स के लिए फ्रीजर में रखें।

अब इसको निकाल कर चांदी की वर्क से सजा दें और मन चाहे आकार में काट कर सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    इंस्टेंट दही ब्रेड वड़ा बनाने की सरल विधि

    दही बड़ा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। पर आज हम आपको इसे एक ट्विस्ट के साथ बताने जा रहें है। तो आइये जानते हैं ब्रेड से बना दही बड़े बनाने की सरल विधि। सामग्री मीठा दही                         1 कप ब्राउन ब्रेड                        4 स्लाइस चाट मसाला                     ¼ छोटा चम्मच काला नमक                    …

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट गाजर का गज़रेला बनाने की सरल विधि

    गाजर का हलुवा तो आपने बहुत खाया होगा पर आज हम आपको गाजर का गजरेला बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। तो आइये शुरू करते हैं। विधि सबसे पहले 1/2 लीटर फुल क्रीम दूध को गैस पर उबाल लें। उबाल आने पर उसमे गाजर डाल दें। अब इसे धीमी आंच पर पकने दें।…

    Spread the love
  • |

    इस गर्मियों में मजा ले मिंट मोहितो का

    गर्मियों के मौसम में ठंडा ठंडा शरबत पीना किसे अच्छा नहीं लगता है और अगर ये शरबत मिंट मोहितो हो तो क्या कहना। आइये जानते हैं मिंट मोहितो बनाने की सरल विधि। सामग्री नीम्बू         1 किलो चीनी                 1 किलो पुदीना पत्ती    800 ग्राम पानी         2 कप विधि सबसे पहले एक पैन में…

    Spread the love
  • होली स्पेशल: बनाएं स्वादिष्ट शाही मावा लस्सी

    होली के त्योहार पर ठंडाई और मीठे पकवानों का विशेष महत्व होता है। इस बार कुछ नया ट्राई करें और बनाएं शाही मावा लस्सी, जो स्वाद में लाजवाब और सेहतमंद भी है। यह समृद्ध लस्सी मावा, दही और मेवों के मिश्रण से तैयार होती है और खास मौकों पर परोसने के लिए एकदम परफेक्ट है।…

    Spread the love
  • |

    बच्चों की पसंदीदा बाउंटी बार

    आजकल संक्रमण के कारण बाहर का कहना सुरक्षित नहीं है। और बच्चों को खिलाना तो बिल्कुल भी नहीं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं बच्चों की पसंदीदा बाउंटी बार्स बनाने की सरल विधि। सामग्री घिसा हुआ नारियल 1 कप क्रीम/ मलाई 1/4 कप कंडेंस्ड मिल्क 1/2 कप चॉकलेट 250 ग्राम पिघली हुई विधि सबसे…

    Spread the love
  • |

    मसालेदार रोटी बनाने की सरल विधि

    आज तक आपने साधारण रोटी तो बहुत खाई होगी पर क्या आपने कभी मसालेदार रोटी  खाई है? यह रोटी बनाने मेंबहुत ही आसान है और स्वाद में बहुत ही अच्छी है| इसे बच्चे बहुत ही मन से खाते हैं| अचानक आये मेहमानो के लिए भी यह बहुत ही अच्छी है| तो सीखते है मसालेदार रोटी बनाने का तरीका| सामग्री 1 1/2 कप गेहूं का आटा 1/2 कप बेसन 1 1/2 चम्मच मिर्च पाउडर 1 बड़ा चम्मच तेल नमक स्वाद अनुसार 1/2 हल्दी पाउडर 2-3 चुटकी हींग 1/2 चम्मच प्रत्येक जीरा,अजवायन बारीक कटा हुआ धनिया 1 चम्मच पानी विधि थोड़ा सा कड़ा आटा गूंध ले, सभी उपरोक्त चीजों को डालें, गीले कपड़े से कवर करें। अब इसकी छोटी लोई बनाये|  3-4 मिमी  मोटाई की  रोटी बना ले फिर उसे तवे पे सेके।  बाद में जब भूरे रंग केधब्बे आ जाए तो गैस की लौ पे पक्का ले  और चिमटे की  मदद से फूला ले| घी  या मक्खन को लगाए और आम की मीठी चटनी या जैम के साथ गरम परोसे | यदि…

    Spread the love