मात्र 10 रूपए में कैसे बनाये 250 ग्राम पनीर

Image Source: Google Search

दोस्तों जैसा की हमे पता ही है की पनीर खाने में कितना लज़ीज़ होता है और साथ ही ये महंगा भी आता है। आज हम आपको बताने जा रहे है पनीर बनाने की ऐसी विधि जिससे आप मात्र 10 रुपये में 250 ग्राम पनीर घर पर ही बना सकते है। हम बात कर रहे हैं सोया पनीर की। ये खाने में बिलकुल बाजार में मिलने वाले पनीर जैसा ही होता है। इसे कुछ लोग टोफू के नाम से भी जानते होंगे। इसमें प्रोटीन और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। चलिए जानते है इसको बनाने की सरल विधि।

सामग्री

सोया दूध                        1 लीटर

इलाइची                          4

सिट्रिक एसिड या निम्बू    2

विधि

आप 1 लीटर सोया दूध लें, अब इसे उबलने को रख दें। इसे लगातार चलते रहे। अब इसमें इलाइची मिला लें। अब जब दूध बन जाये तो इसे थोड़ा ठंडा होने दें। जब दूध थोड़ा ठंडा हो जाये तब इसमें सिट्रिक एसिड (पानी में मिला कर) या निम्बू डाल कर दूध को फाड़ दें।

इसे जल्दी ही किसी छन्नी के ऊपर सूती कपड़ा रख कर छान कर पनीर(टोफू) और पानी को अलग कर लें। अब इन इलाइचियों को निकल कर फेंक दें। अब इसे कपड़े से ढक कर 40 से 50 मिनट्स के लिए रख  दें।

अब कपडा हटा कर देखें, आपका पनीर (टोफू) तैयार है। आप इससे पनीर की कोई सी भी रेसिपी बना सकते है।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • जानिए तेज़ पत्ते के फायदे

    तेज़ पत्ता एक ऐसा किचन इंग्रीडिएंट है जो की भारतीय किचन में आसानी से मिल जाता है। पर क्या आप जानते हैं तेज़ पत्ते में विभिन्न प्रकार के आयुर्वेदिक गुण होते हैं। तो आइये जानते हैं तेज़ पत्ते के फायदे। जिन व्यक्तियों को शुगर या मदुमेह की बीमारी हो उन्हें अपने खाने में तेज़ पत्ते…

    Spread the love
  • |

    Chef Shipra Recipe: अनार दाने की स्वादिष्ट चटनी

    चटनी किसी भी खाने का जायका और स्वाद और अधिक बढ़ा देती है। अगर ये चटनी बनी हो अनारदाने की तो क्या कहना। आज हम आपको अनारदाने की चटनी की बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। तो आइये शुरू करते हैं। सामग्री सूखा अनार दाना                                 2 बड़ा चम्मच नमक                                                 स्वादानुसार प्याज…

    Spread the love
  • जाने हरा धनिया खाने के फायदे (भाग – 1)

    हरा धनिया एक ऐसा किचन इंग्रेडिएंट है जो की लगभग हर भारतीय रसोई में पाया जाता है। अक्सर हम हरे धनिये को किसी भी रेसिपी को गार्निश करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। परन्तु आज हम आपको हरे धनिये के कुछ ऐसे फायदे बताने जा रहें हैं जिन्हे जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे। आप…

    Spread the love
  • |

    शिकंजी मसाले से शिकंजी बनाने की सरल विधि

    आज हम आपको शिकंजी बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। शिकंजी मसाला बनाने की विधि सामग्री भुना जीरा 2 बड़े चम्मच काला नमक 3 बड़े चम्मच दालचीनी 2 इंच के छोटी इलायची 1 बड़ा चम्मच मोटी सौंफ 1 बड़ा चम्मच काली मिर्च 1 बड़ा चम्मच विधि सबसे पहले ग्राइंडर में इन सभी चीजों…

    Spread the love
  • |

    Chef Shipra Recipe: अंडा भुर्जी

    अंडा वैसे तो भारतीय घरों में कई प्रकार से बनाया और खाया जाता है। आज हम आपको स्वादिष्ट अंडा भुर्जी बनाने की रेसिपी बताने जा रहें है। तो आइए जानते है Chef Shipra की एक और बेहतरीन रेसिपी बेहतरीन किचन टिप। सामग्री अंडे                              5-6 प्याज                            2 मध्यम आकर के (बारीक कटी हुई) अदरक…

    Spread the love
  • स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ टिप्स

    दोस्तों हम आपके लिए लेकर आए हैं हेल्थ टिप आपके और आपके प्रियजनों के लिए। हम अपने चैनल (#chefshipra) की ओर से आपके सुखद और सफल जीवन की कामना करते हैं। अगर आप को यह प्रयास अच्छा लगे तो लाइक, शेयर और कमेंट कर के हमारा हौंसला बढ़ाएं।     आगे हम और भी हेल्थ…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *