व्रत स्पेशल: बनायें और खाएं यह स्वादिष्ट स्नैक

chef shipra recipe

व्रत के दौरान अक्सर हम कुछ हल्का फुल्का खाना पसंद करते हैं, पर समझ में यह नहीं आता की आखिर क्या बनाएं। आज हम आपको एक ऐसा व्रत का स्नैक- आलू मूंगफली लच्छा बताने जा रहें जो की बनाने में बहुत ही सरल है। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि।

सामग्री

आलू 2 मध्यम आकार के

सेंधा नमक स्वादानुसार

मूंगफली 1/2 कप

मिर्च 1/4 छोटा चम्मच

काली मिर्च 1/8 छोटा चम्मच

तेल तलने के लिए

विधि

सबसे पहले आलू छील कर अच्छे से धो लें। अब आलू को ग्रेट कर लें जिससे उसके पतले लच्छे बन जाए। अब गैस पर एक कढ़ाई चढ़ा कर तेल को गर्म करें। अब गर्म तेल में लच्छों को डीप फ्राई करें। इसे आप नैपकीन पर निकाल लें जिससे अतिरिक्त तेल निकल जाए। अब मूंगफली को डीप फ्राई कर लें।

अब इन्हे ठंडा होने दें। अब इसमें लाल मिर्च, काली मिर्च और नमक डालकर एक साथ मिला लें। तैयार है आपका आलू मूंगफली लच्छा।

इस स्नैक को आप किसी भी वक़्त खा सकते हैं।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

 

Spread the love

Similar Posts

  • |

    स्वादिष्ट व्रत वाली आलू चाट

      आज हम आपको बताने जा रहे है व्रत वाली आलू चाट की आसान सी रेसेपी। सामग्री: आलू – 4 (उबले हुए) सेंधा नमक – स्वादानुसार हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई) हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच (कटा हुआ) नींबू का रस – 1 बड़ा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर – 1 छोटा…

    Spread the love
  • खिरनी खाने के फायदे जानकर आप हो जाएंगे हैरान

    खिरनी का पेड़ बिल्कुल महुआ के समान ही होता है। इसका प्रयोग बहुत सारे आयुर्वेदिक दवाओं में किया जाता है। खिरनी का फल नीम के फल की तरह दिखता है। पर खाने में बहुत ही मीठा होता है। ये गर्म तासीर का होता है। इसका फल सिर्फ अप्रैल और जून के महीने में ही लगता…

    Spread the love
  • |

    Chef Shipra Recipe: स्वादिष्ट पुदीने और टमाटर का सलाद

    हम भारतियों के खाने में एक प्रमुख हिस्सा होता है सलाद। सलाद खाने में टेस्टी तो होता ही है साथ ही बहुत ही पौष्टिक भी होता है। ज्यादातर सलाद फल और सब्जियों के बनाये जाते हैं और भी बिना पकाए। इसीलिए उसमे सारे तत्व मौजूद रहते हैं। आज हम आपको पुदीने टमाटर का सलाद बताने…

    Spread the love
  • |

    शिकंजी मसाले से शिकंजी बनाने की सरल विधि

    आज हम आपको शिकंजी बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। शिकंजी मसाला बनाने की विधि सामग्री भुना जीरा 2 बड़े चम्मच काला नमक 3 बड़े चम्मच दालचीनी 2 इंच के छोटी इलायची 1 बड़ा चम्मच मोटी सौंफ 1 बड़ा चम्मच काली मिर्च 1 बड़ा चम्मच विधि सबसे पहले ग्राइंडर में इन सभी चीजों…

    Spread the love
  • जानिये एसिडिटी का उपचार अपनी किचन से

    अक्सर हम लोगों को ये कहते सुनते ही रहते हैं की उन्हें एसिडिटी की समस्या है। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलु उपचार बताने जा रहें हैं जो की एसिडिटी की समस्या से निजात दिला देगा। तो आइये जानते हैं इसके घरेलु उपचार। जिन भी व्यक्तियों को एसिडिटी की समस्या रहती है उन्हें नियमित रूप…

    Spread the love
  • |

    क्रिस्पी अनियन रिंग्स

    अनियन  रिंग  एक प्रकार का नाश्ता है जो की यूनाइटेड  स्टेट्स, कनाडा, यूनाइटेड  किंगडम, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैण्ड, साउथ अफ्रीका और यूरोप, लैटिन  अमेरिका के कुछ क्षेत्रों में प्रचिलित है। आज हम आपको इसकी रेसिपी बताने जा रहे है। ये बनाने में बहुत ही सरल है और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट है। तो आइये शुरू…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *