|

बिना गैस जलाये बच्चों के लिए बनाए इंस्टेंट चॉकलेट बॉल्स

chocolate balls
chocolate balls
chef shipra

आजकल बच्चे पूरा दिन घरों में रहकर बोर हो जाते है और साथ ही साथ थोड़ी थोड़ी देर में कुछ ना कुछ खाने को भी मांगते रहते है। ऐसे में आपके बच्चों के लिए एक बहुत ही आसान सी रेसिपी ले कर आयी हूँ। तो आइये शुरू करते है।

सामग्री

बिस्कुट 24-25

कंडेंस्ड मिल्क 1/2 कप

मीठी सौफ

घिसा हुआ नारियल

चॉकलेट पाउडर 3 बड़े चम्मच

विधि

सबसे पहले सभी बिस्कुट को अच्छी तरह से क्रश कर लें। अब इसको एक बाउल में निकाल लें और उसमें चॉकलेट पाउडर को मिलायें। अब इसमें कंडेंस्ड मिल्क को डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब इसके छोटे छोटे बौल्स बना लें। इन तैयार बौल्स को कंडेंस्ड मिल्क में डिप कर के घिसे हुए नारियल या फिर मीठी सौफ में लपेट दें ।

तैयार है इंस्टेंट चॉकलेट बॉल्स वो भी बिना गैस जलाये और बिना मेहनत किये।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    जन्माष्टमी स्पेशल: स्वादिष्ट मूंगफली की चटनी

    आज हम आपको बताने जा रहे हैं व्रत के लिए स्वादिष्ट मूंगफली की चटनी बनाने की सरल विधि। सामग्री भुने छीले मूंगफली के दाने                                1 कप हरी मिर्च                                                2 नीम्बू रस                                               ½ छोटा चम्मच सेंधा नमक                                           ½ छोटा चम्मच पानी                                                       ½ कप विधि उपरोक्त सभी सामग्रियों को सिल-बट्टे पर या…

    Spread the love
  • |

    जाने ब्रेड आमलेट बनाने का नया तरीका

    आमलेट तो सभी आयु वर्ग के लोग खाते ही हैं। बच्चों की तो ये फेवरिट मॉर्निंग ब्रेकफास्ट होता है। आज हम आपको आमलेट की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसको बनाना बड़ा ही आसान होता है। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सबसे पहले एक बाउल में अंडा डाले। अब इसमें नमक…

    Spread the love
  • मशरुम मंचूरियन बनाने की सरल विधि

    मशरूम मंचूरियन एक ऐसा व्यंजन है जो की युवा वर्ग में बहुत ज्यादा प्रचलित है। बच्चे भी इसे खूब पसंद करते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री ताज़े छोटे मशरुम              250 ग्राम अदरक लहसुन पेस्ट         1 चम्मच कोर्न्फ्लौर                         4-5 चम्मच मैदा…

    Spread the love
  • |

    टी बैग्स वाली चाय बनाने की सरल विधि

    चाय तो लगभग हम सभी लोग पीना पसंद करते हैं। साधारण रूप से चाय तो हम सभी घर बनाते हैं। पर आज हम आपको टी बैग्स वाली चाय बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। सामग्री पानी                            2 1/2 कप दूध                              1 1/2 कप शुगर क्यूब                     4 (स्वादानुसार) टी बैग्स                        …

    Spread the love
  • |

    Chefshipra: आम की कैंडी बनाने की आसान रेसिपी (Aam Ki Candy Recipe in Hindi):

    सामग्री: पके हुए आम – 4 से 5 (लगभग 1 किलो) चीनी – 1 कप (स्वादानुसार) नींबू का रस – 2 चम्मच इलायची पाउडर – ½ चम्मच (वैकल्पिक) मक्खन या घी – ट्रे को ग्रीस करने के लिए बनाने की विधि: आम का गूदा निकालें: पके हुए आमों को धोकर छील लें। गुठली हटाकर आम…

    Spread the love
  • |

    नाग पंचमी स्पेशल: स्वादिष्ट चन्द्रकला

    नाग पंचमी के अवसर पर प्रसाद के लिए बनाएं चन्द्रकला। चन्द्रकला एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है जो की विशेष तौर पर नाग पंचमी पर जरूर बनाई जाती है। इसे बनाना बड़ा ही आसान है। आइये जानते हैं चन्द्रकला बनाने की सरल विधि। सामग्री मैदा                     250 ग्राम चीनी पाउडर (भूरा)         1/2 कप रिफाइन…

    Spread the love