|

अगर ऐसे बनाएंगे कढ़ी पकोड़े तो लोग उंगलियां चाटते रह जायेंगे, जानिए इसकी रेसिपी

kadi pakoda by chefshipra

kadi pakoda by chefshipra

कढ़ी यूँ तो बहुत बार आपके खाई होगी। पर आज हम आपको कढ़ी की स्पेशल रेसिपी बताने जा रहे है। अगर आप ऐसे कढ़ी पकोड़े बनाएंगे तो लोग उंगलियां चाटते रह जायेंगे। आइये जानते है इसको बनाने की सरल रेसिपी।

सामग्री:

बेसन – 1 कप (पकोड़े और कढ़ी दोनों के लिए)

दही – 1 कप (खट्टा) (अगर मठ्ठा हो तो  ज्यादा अच्छा है )

पानी – 4-5 कप

प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)

हरी मिर्च – 2-3 (बारीक कटी हुई)

अदरक – 1 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)

लहसुन – 4-5 कलियां (कुचली हुई)

धनिया पाउडर – 1 चम्मच

हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच

लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच

जीरा – 1/2 चम्मच

हींग – 1 चुटकी

नमक – स्वादानुसार

तेल – तलने के लिए

हरा धनिया – सजाने के लिए

पकोड़े बनाने की विधि:

एक बर्तन में 1/2 कप बेसन लें। अब इसमें थोड़ा सा नमक और पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब मध्यम आंच पर कढ़ाई में तेल गर्म करें और बेसन के मिश्रण के छोटे-छोटे पकोड़े बनाकर डीप फ्राई कर लें। पकोड़े सुनहरे और कुरकुरे होने तक तलें, फिर उन्हें निकालकर एक प्लेट पर रख लें।

कढ़ी बनाने की विधि:

एक बर्तन में 1/2 कप बेसन, दही या मठ्ठा और 4 कप पानी डालकर अच्छे से फेंट लें ताकि गुठलियां न रहें। अब कढ़ाई में 2-3 चम्मच तेल गर्म करें। उसमें जीरा, हींग, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालें। अब इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।

फिर इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालें और मसाले को अच्छे से धीमी आंच पर भून लें। अब इसमें बेसन और दही का मिश्रण डालें और लगातार चलाते रहें ताकि कढ़ी में गांठें न बनें।

कढ़ी को धीमी आंच पर 20-25 मिनट तक पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहें।

जब कढ़ी अच्छी तरह पक जाए और थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तब इसमें तले हुए पकोड़े डाल दें और 5-10 मिनट तक पकने दें। तैयार है आपकी स्वादिष्ट कढ़ी। इसे आप चाँवल या रोटी के साथ खा सकते हैं।

सजावट:

कढ़ी पकोड़े को हरे धनिये से सजाएं और गरमा-गरम परोसें।

यदि आपको यह रेसिपी पसंद आई हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया हमारे चैनल (chefshipra.com) पर आइये। साथ ही हमे सब्सक्राइब/फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे। अपने सुझाव कमेंट सेक्शन में पोस्ट जरूर कीजिये।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    जाने क्या है खिले खिले चावल बनाने का सीक्रेट

    चावल, पुलाव या खिचड़ी यह सभी घरों में बनती ही रहती है। पर अक्सर लोग चावलों को खिला खिला खाना पसंद करते हैं। ऐसे में यदि गलती से चावलों में पानी ज्यादा हो जाए तो क्या किया जाए?? आज हम आपको इसी की एक आसान सी ट्रिक बताने जा रहे हैं जिसे आप भी प्रयोग…

    Spread the love
  • |

    टेस्टी वेज कटलेट बनाने की रेसिपी

    आज हम आपको बताने जा रहे हैं टेस्टी वेज कटलेट बनाने की रेसिपी। यह बच्चों को तो खूब पसंद आती ही है। साथ ही बड़े भी इसे बड़े चाव से खाते हैं। इसे आप इवनिंग टी के साथ भी सर्व कर सकते हैं। सामग्री: 2 उबले हुए आलू 1/2 कप गाजर (कद्दूकस की हुई) 1/2…

    Spread the love
  • |

    मसालेदार रोटी बनाने की सरल विधि

    आज तक आपने साधारण रोटी तो बहुत खाई होगी पर क्या आपने कभी मसालेदार रोटी  खाई है? यह रोटी बनाने मेंबहुत ही आसान है और स्वाद में बहुत ही अच्छी है| इसे बच्चे बहुत ही मन से खाते हैं| अचानक आये मेहमानो के लिए भी यह बहुत ही अच्छी है| तो सीखते है मसालेदार रोटी बनाने का तरीका| सामग्री 1 1/2 कप गेहूं का आटा 1/2 कप बेसन 1 1/2 चम्मच मिर्च पाउडर 1 बड़ा चम्मच तेल नमक स्वाद अनुसार 1/2 हल्दी पाउडर 2-3 चुटकी हींग 1/2 चम्मच प्रत्येक जीरा,अजवायन बारीक कटा हुआ धनिया 1 चम्मच पानी विधि थोड़ा सा कड़ा आटा गूंध ले, सभी उपरोक्त चीजों को डालें, गीले कपड़े से कवर करें। अब इसकी छोटी लोई बनाये|  3-4 मिमी  मोटाई की  रोटी बना ले फिर उसे तवे पे सेके।  बाद में जब भूरे रंग केधब्बे आ जाए तो गैस की लौ पे पक्का ले  और चिमटे की  मदद से फूला ले| घी  या मक्खन को लगाए और आम की मीठी चटनी या जैम के साथ गरम परोसे | यदि…

    Spread the love
  • स्वादिष्ट मशरुम चिली बनाने की सरल विधि

    मशरुम चिली एक ऐसी डिश है जिसे बच्चे और युवा वर्ग के लोग बहुत ही जयादा पसंद करते है। इसे बनाना बहुत ही आसान है और इसका स्वाद बहुत ही जयादा अच्छा होता है। तो आइये जानते है झटपट मशरुम चिली बनाने की सरल विधि। सामग्री मशरुम                         250 ग्राम प्याज                           1 मध्यम(चौकोर…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट फायदेमंद शकरकंदी की चाट

      वैसे तो शकरकंद के कई फायदे हैं पर सर्दियों में इसे खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह अपने लंबे पाचन समय के कारण शरीर को भीतर से गर्म रखने में मदद करती है। आप इसकी स्वादिष्ट चाट बनाकर भी उसका मजा ले सकते हैं। सामग्री- 2 शकरकंद 1 बड़ा आलू तेल…

    Spread the love
  • Chef Shipra Recipe: कॉर्न राजमा का स्वादिष्ट सूप

    सूप तो आप लोग पीते ही होंगे। बच्चों को तो सूप बहुत पसंद आते हैं। पर आज हम आपको एक नए सूप के बारें बताने जा रहे हैं। इस सूप का नाम है कॉर्न राजमा सूप। ये टेस्ट में जितना ज्यादा स्वादिष्ट होता है, बनाने में उतना ही आसान। तो आइये जानते हैं Chef Shipra…

    Spread the love