|

अरबी की चटपटी सब्जी की रेसिपी

 

आज हम आपको बताने जा रहे है अरबी की चटपटी सब्जी की आसान रेसिपी जो बनाने में आसान है और खाने में स्वदिष्ट।

सामग्री:
250 ग्राम अरबी
2 टेबलस्पून तेल
1 टीस्पून जीरा
1 चुटकी हींग
1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर
1 टीस्पून धनिया पाउडर
1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टीस्पून गरम मसाला
1 टीस्पून अमचूर पाउडर
1/2 टीस्पून सौंफ पाउडर (वैकल्पिक)
नमक स्वादानुसार
हरा धनिया (सजाने के लिए)

विधि:
सबसे पहले अरबी को अच्छी तरह धोकर उबाल लें। उबलने के बाद इसे ठंडा करके छील लें और फिर गोल या लम्बे टुकड़ों में काट लें।अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करेंऔर उसमें जीरा और हींग डालें। जब जीरा तड़कने लगे तो हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर हल्का सा भूनें। अब इसमें कटी हुई अरबी डालें और अच्छे से मसाले के साथ मिलाएं। अरबी को मध्यम आंच पर कुरकुरी होने तक फ्राई करें। जब अरबी हल्की सुनहरी हो जाए, तब उसमें गरम मसाला, अमचूर पाउडर, सौंफ पाउडर और नमक को डालकर अच्छे से मिलाएं। इसे 2-3 मिनट तक और पकाएं ताकि सारे मसाले अच्छी तरह से अरबी में मिल जाएं। गैस बंद करें और ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं।

तैयार है चटपटी अरबी की सब्जी। आप इसे रोटी, पराठा या दाल-चावल के साथ परोसें और आनंद लें!

यदि आपको यह रेसिपी पसंद आई हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया हमारे चैनल (chefshipra.com) पर आइये। साथ ही हमे सब्सक्राइब/फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे। अपने सुझाव कमेंट सेक्शन में पोस्ट जरूर कीजिये।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    मूंग दाल का स्वादिष्ट सलाद

    सलाद हर भारतियों के खाने में एक प्रमुख हिस्सा होता है। सलाद खाने में टेस्टी तो होता ही है साथ ही बहुत ही पौष्टिक भी होता है। आज हम आपको मूंग दाल का सलाद बताने जा रहें हैं। तो आइये शुरू करते हैं। सामग्री धुली मूंग दाल                                      1/2 कप (रात भर भीगी हुई) गाजर…

    Spread the love
  • |

    व्रत में खाएं और खिलाएं साबूदाना की खिचड़ी

    अक्सर लोग परेशान रहते हैं कि व्रत में आखिर क्या खा सकते है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं व्रत में बनाने के लिए स्वादिष्ट साबूदाना की खिचड़ी। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी। सामग्री: साबूदाना – 1 कप मूंगफली – 1/2 कप (भुनी हुई और दरदरी पिसी हुई) आलू – 1 (उबला और छोटे…

    Spread the love
  • |

    पनीर कोरमा (paneer korma) अगर ऐसे बनाएंगे तो लोग उँगलियों चाटते रह जायेंगे

    पनीर कोरमा (paneer korma) एक स्वादिष्ट और मलाईदार भारतीय व्यंजन है। इसे काजू और दही की ग्रेवी के साथ बनाया जाता है, जो इसे एक शाही स्वाद देता है। यहाँ पनीर कोरमा बनाने की ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे खा कर लोग उंगलियां चाटते रह जायेंगे। सामग्री: पनीर: 250 ग्राम (क्यूब्स में कटा…

    Spread the love
  • |

    क्रिस्पी अनियन रिंग्स

    अनियन  रिंग  एक प्रकार का नाश्ता है जो की यूनाइटेड  स्टेट्स, कनाडा, यूनाइटेड  किंगडम, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैण्ड, साउथ अफ्रीका और यूरोप, लैटिन  अमेरिका के कुछ क्षेत्रों में प्रचिलित है। आज हम आपको इसकी रेसिपी बताने जा रहे है। ये बनाने में बहुत ही सरल है और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट है। तो आइये शुरू…

    Spread the love
  • |

    इस राखी पर बनाये स्वादिष्ट और आसान चॉकलेट बर्फी

    इस त्यौहार के सीजन में घर पर ही बनाये झटपट तैयार होने वाली आसान और स्वादिष्ट चॉकलेट बर्फी। सामग्री कोको पाउडर १ बड़ा चम्मच दूध १ १/२  बड़ा चम्मच कंडेंस्ड मिल्क १/२ कप बटर १ बड़ा चम्मच काजू १/२ कप (मोटा ग्राइंड किया हुआ) बिस्कुट १/२ कप (मोटा ग्राइंड किया हुआ) अखरोट १/२ कप (छोटे…

    Spread the love
  • |

    Chef Shipra Recipe: अंडा भुर्जी

    अंडा वैसे तो भारतीय घरों में कई प्रकार से बनाया और खाया जाता है। आज हम आपको स्वादिष्ट अंडा भुर्जी बनाने की रेसिपी बताने जा रहें है। तो आइए जानते है Chef Shipra की एक और बेहतरीन रेसिपी बेहतरीन किचन टिप। सामग्री अंडे                              5-6 प्याज                            2 मध्यम आकर के (बारीक कटी हुई) अदरक…

    Spread the love