|

बनाना चोको चिप्स आइस क्रीम बनाने की सरल विधि

chef shipra
chef shipra

इस लॉक डाउन में यदि आपका भी मन है आइसक्रीम खाने का तो जरूर पढ़िए इसे। गर्मियों के दिनों में आइसक्रीम तो सभी की पसंदीदा बन जाती है परन्तु इस लॉक डाउन के कारण कोई भी बाहर का सामान नही खरीद सकता है । इसलिए आज मैं आपको बताने जा रही हूं एक बहुत ही आसानी से कम समय मे और कम सामान से बनने वाली आइसक्रीम जोकि सभी को बेहद पसंद आने वाली है।

सामग्री
केला 3 मध्यम आकार के
चीनी स्वादानुसार
चॉकलेट 1
मलाई 1 चम्मच
दूध 1 कप

विधि
सबसे पहले केले के छोटे छोटे टुकड़े कर ले और एक प्लेट में उसे फैला के फ्रीजर में आधे घंटे के लिए रख दें। आधे घंटे के बाद इसे निकाल कर ग्राइंडर में डाले और बारीक पीस लें । ध्यान रखे कि ठंडे केले को ही पीसना है उसे गर्म या नार्मल ना होने दे । अब इसमें दूध डाल कर फिर से ग्राइंड करें जिससे कि केले के टुकड़े पूरी तरह से पिस जाए। ये एक क्रीमी से टेक्सचर बनने लगेगा। अब इसमें मलाई, चीनी और चॉकलेट के टुकड़े डालकर एक बार फिर से ग्राइंड करें। अच्छी तरह से ग्राइंड होने के बाद इसको आइसक्रीम मौलड्स में डालकर फ्रीजर में रख दें । तैयार है आपकी बनाना चोको चिप्स आइस क्रीम । ऊपर से चॉकलेट के टुकड़ों से सजा कर सर्व करें ।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    स्वादिष्ट ट्रॉय कलर आइस क्रीम

    इस बार जरूर से बनाएं तिरंगा लस्सी जो बनाने में बेहद आसान है । तीन रंगों की स्वादिष्ट  आइस क्रीम बनाने के लिए आइए जानते हैं सरल विधि। सामग्री नारंगी लेयर के लिए : दही २ बड़े चम्मच आम का पल्प १/४ कप चीनी स्वादानुसार सफ़ेद लेयर के लिए : चीनी स्वादानुसार केला १ मैश…

    Spread the love
  • |

    व्रत में खाने का स्वाद दोगुना कर देगा यह इंस्टेंट अचार

    व्रत का खाना यूँ तो बड़ा ही सदा और सात्विक होता है। पर हम इस खाने को जरा सा ट्विस्ट देकर टेस्टी बना सकते हैं। आइये जानते हैं व्रत के लिए इंस्टेंट अचार बनाने की सरल विधि। सामग्री अदरक 100 ग्राम हरी मिर्च 100 ग्राम नीम्बू 2 सेंधा नमक स्वादानुसार विधि सबसे पहले अदरक और…

    Spread the love
  • |

    कच्चे केले के दही भल्ले

    दही भल्ले तो सभी को पसंद आते हैं। इसे हर उम्र के लोग पसंद करते हैं खासतौर पर बच्चे। पर आज हम आपको कच्चे केले से दही भल्ले बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। सामग्री कच्चे केले           4-5 दही               300 ग्राम नमक              स्वादानुसार चीनी               स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर    …

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट भुट्टे के त्रिकोण बनाने की सरल विधि

    गर्मियों का मौसम चल रहा है और ऐसे में बाज़ार में बड़ी ही आसानी से भुट्टे मिल जाते हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक रेसिपी भुट्टे के त्रिकोण बनाना सिखा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री भुट्टे के दाने                  …

    Spread the love
  • |

    चटपटी मसाले वाली स्वादिष्ट मूंगफली

    मूंगफली तो सभी पसंद करते हैं। पर आज हम आपको मसाले वाली मूंगफली की रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो चलिए शुरू करते हैं। सामग्री मूंगफली                           100 ग्राम नमक                              स्वादानुसार तेल                                 तलने के लिए लाल मिर्च पाउडर             ¼ छोटी चम्मच धनिया पाउडर                  ¼ छोटी चम्मच आमचूर पाउडर                ¼…

    Spread the love
  • |

    उत्तराखंड की मशहूर बाल मिठाई

    यूँ तो उत्तर भारत में कई तरह की मिठाइयां प्रचलित हैं पर आज हम आपको देव भूमि उत्तराखंड की एक ख़ास मिठाई बाल-मिठाई बनाने की सरल विधि बताने जा रहे हैं। तो आइये जाने इसे बनाने की सरल विधि। सामग्री खोया                                         250 ग्राम चीनी                                         200 ग्राम सफ़ेद चीनी की गोलियां                1 कटोरी कॉफ़ी…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *