|

सर्दियों के मौसम के लिए बनाए स्वादिष्ट डॉयफ्रुट्स चिक्की

सर्दियों में हम लोग डॉयफ्रुट्स तो खाते ही हैं। साथ ही गुड़ का भी अधिक प्रयोग होता है। पर अगर इसको मिला कर के स्वादिष्ट चिक्की बना दी जाये तो क्या कहना। आज हम आपको घर पर स्वादिष्ट डॉयफ्रुट्स चिक्की बनाने की रेसिपी बताने जा रहें हैं। ये बहुत ही पौष्टिक भी होती है।

विधि

सबसे पहले एक पैन में गुड़ को टुकड़ो में तोड़ कर धीमी आंच पर पिघलने दें। इसमें एक छोटी चम्मच घी डालें। लगातार चलते रहें। पूरी तरह पिघलने के बाद इसे एक से दो मिनट और अधिक पकाएं।

गुड़ की चाशनी तैयार हुई है या नहीं ये जांचने के लिए एक कटोरी में पानी ले, इसमें थोड़ा सा पिघला हुआ गुड़ डालें। अगर गुड़ ठंडा होने पर अगर इसमें तार खींच रहा है तो चाशनी को और पकाएं। और अगर ये टूटने लगे तो आपकी चाशनी तैयार है। पिघलने के बाद इसमें डॉयफ्रुट्स डाल दें। अब इसे लगातार चलते हुए अच्छे से मिला लें। और गैस बंद कर दें।

अब एक प्लेट में सतह पर घी लगा लें और इस मिश्रण को पलट दें। बेलन की सहायता से जितना पतला हो सके इसे उतना पतला बेल लें। थोड़ा ठंडा हो जाने पर इसमें चाक़ू से कट के निशान लगा लें। ध्यान रखें पूरा ठंडा होने पर निशान पर से तोड़ लें और इसे अलग करें।

तैयार हैं आपकी स्वादिष्ट और पौष्टिक डॉयफ्रुट्स चिक्की।

सामग्री

काजू            1/2 कप (कटे और भुने हुए)

बादाम          1/2 कप (कटे और भुने हुए)

अखरोट        1/2 कप (कटे और भुने हुए)

गुड़              300 ग्राम

देसी घी         1 बड़ा चम्मच

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    स्वादिष्ट लस्सी बनाने की सरल विधि

    लस्सी एक ऐसा पेय पदार्थ है जिसे हर कोई पसंद करता है। ये तो सभी जानते हैं की ये स्वास्थय के लिए बहुत ही लाभदायक होती है। आज हम आपको लस्सी बनाने की सरल विधि बताने जा रहें है। तो चलिए शुरू करते हैं। सामग्री दही                       250 ग्राम चीनी                      4 छोटी चम्मच इलायची…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट पनीर स्टफ्ड परांठा बनाने की सरल विधि

    सुबह के नाश्ते में परांठे खाना तो हम सभी पसंद करते हैं। और अगर ये परांठे हो पनीर से स्टफ्ड तो क्या बात है। आज हम आपको पनीर के स्टफ्ड परांठे बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। तो आइये शुरू करते हैं। सामग्री आटा        3 कप तेल           परांठे बनाने के लिए नमक…

    Spread the love
  • |

    कर्ड राइस बनाने की सरल विधि

    भारतीय घरो में अक्सर खाना खाने के बाद कुछ न कुछ अक्सर बच ही जाता है। आज हम आपको रात के बचे हुए राइस से एक पौष्टिक और स्वादिष्ट रेसिपी बताने जा रहें हैं। ये बहुत ही जल्दी से तैयार हो जाने वाली होती है इसलिए इसे झटपट रेसिपी भी कहते हैं। तो आइये शुरू…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट ट्राई कलर सैंडविच बनाने की सरल विधि

    इस बार पर जरूर से बनाएं ट्राई कलर सैंडविच जो बनाने में बेहद आसान है । आइए जानते हैं सरल विधि। सामग्री सफ़ेद ब्रेड ४ स्लाइस ब्राउन ब्रेड ८ स्लाइस नारंगी लेयर के लिए इस सामग्री को मिक्स करें : नमक स्वादानुसार मयूनीस २ बड़े चम्मच  गाजर १ कप (घिसी हुई ) हरी लेयर के…

    Spread the love
  • जाने नवरात्रों में खा सकते हैं कौन से कवाब

    व्रत में साबूदाने का प्रयोग तो आप सभी ने कई प्रकार से किया होगा पर क्या आपने कभी साबूदाने के कवाब बनाये है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं स्वादिष्ट साबूदाना के कबाब बनाने की सरल विधि जिसे व्रत में आराम से खाया जा सकता है। सामग्री: साबूदाना (भीगा हुआ)      1 कप अदरक                …

    Spread the love
  • |

    क्रिस्पी अनियन रिंग्स

    अनियन  रिंग  एक प्रकार का नाश्ता है जो की यूनाइटेड  स्टेट्स, कनाडा, यूनाइटेड  किंगडम, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैण्ड, साउथ अफ्रीका और यूरोप, लैटिन  अमेरिका के कुछ क्षेत्रों में प्रचिलित है। आज हम आपको इसकी रेसिपी बताने जा रहे है। ये बनाने में बहुत ही सरल है और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट है। तो आइये शुरू…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *