व्रत के लिए बनाएं स्वादिष्ट साबूदाने का स्नैक

व्रत में हम लोग कुछ न कुछ खाने के इच्छुक रहते हैं। आज हम आपको साबूदाने के स्नैक की रेसिपी बताने जा रहे हैं। ये स्नैक झटपट तैयार हो जाता है। साथ ही खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होता हैं। आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि।

सामग्री

साबूदाना                       1/2 कप

रिफाइंड आयल              1 बड़ा चम्मच

साबुत जीरा                    1/4 छोटी चम्मच

सेंधा नमक                     स्वादानुसार

लाल मिर्च                      1/4 छोटी चम्मच

आलू                             1 मध्यम आकार का (बारीक कटा)

नीम्बू                             1/2 चम्मच

धनिया पत्ती                    गार्निश करने के लिए



विधि

सबसे पहले कढ़ाई में तेल गर्म करें। अब इसमें जीरा डालकर तड़काएं। फिर इसमें बारीक कटा आलू, सेंधा नमक और लाल मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं। 2-4 मिनट्स के लिए ढक कर आलू पकायें। ध्यान रहे की पानी नहीं डालना है। अब ढक्कन को हटा दें और इसमें रातभर के भीगे हुए साबूदाना को डाल दें।

अब इसे अच्छे से मिला लें। थोड़ी देर लगातार चलते हुए पकाएं। गैस बंद कर दें। इसमें नीम्बू का रस डालकर मिला लें। धनिया पत्ती डालकर गार्निश करें। गरमा गर्म सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • जन्माष्टमी स्पेशल: टेस्टी पनीर पकौड़े

    वैसे तो व्रत में हम लोगों के पास खाने के कम ही ऑप्शंस होते हैं। पर आज हम आपको एक ऐसे व्रत की रेसिपी बताने जा रहें हैं जो की खाने में बड़ी ही स्वदिष्टि होती है। हम बात कर रहे हैं व्रत वाले पनीर के पकोड़े बनाने की रेसिपी। तो चलिए शुरू करते हैं।…

    Spread the love
  • नवरात्रे स्पेशल: फलों का रायता

    नवरात्रे में अक्सर लोग ये सोचते हैं की व्रत में आखिर क्या खाएं। आज हम आपको फलों का रायता बनाने की रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री केला                                         1(मोटा कटा हुआ) सेब                                           1(छोटा टुकड़ो में कटा हुआ) संतरा                                        1(छीला हुआ) अंगूर                                         25…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट वेजिटेबल राइस (Vegetable Rice) बनाने की सरल विधि

    आज हम आपको वेजिटेबल राइस (vegetable rice) बनाने की विधि बताने जा रहे है। विधि एक पैन में तेल गर्म करके जीरा चटकाए। फिर इसमें लम्बी कटी प्याज को डालदे और नरम होने तक फ्राई करे। प्याज नरम होने के बाद इसमें अदरक लहसुन पेस्ट डालदे और लगभग तीस सेकंड तक भुने। फिर इसमें कटी…

    Spread the love
  • पिज़्ज़ा सैंडविच की सरल विधि

    जब भी बच्चों के लिए स्नैक बनाने की बात आये तो पिज़्ज़ा सैंडविच का जिक्र आना तो स्वाभाविक ही है। आज हम आपको पिज़्ज़ा सैंडविच बनाने की सरल विधि बताने जा रहे हैं। तो आइये शुरू करते हैं। सामग्री पिज़्ज़ा सॉस ऑरेगैनो बटर चीज़ ब्रेड स्लाइस विधि सबसे पहले ब्रेड स्लाइस पर चीज़ को अच्छे…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट और पौष्टिक मक्के का दलिया

    दलिया को वैसे तो बीमारों वाला खाने में गिना जाता है। परन्तु ये बहुत ही पौष्टिक भी होता है। यह आपकी बॉडी को स्वस्थ और फिट रखता है। आज हम आपको स्वादिष्ट मक्के के दलिया बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। सामग्री कॉर्न                            1 कप दरदरा पिसा हुआ देसी घी                       1…

    Spread the love
  • स्वादिष्ट फ्राइड राजमा की रेसिपी

    राजमा तो हम लोग खाते ही हैं। पर आज हम आपको फ्राइड राजमा की सब्जी बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। सामग्री राजमा                             250 ग्राम चने का आटा                    50 ग्राम गेहू का आटा                    50 ग्राम अदरक                            1 बड़ा चम्मच (घीसा हुआ) हल्दी पाउडर                    1/2 बड़ा चम्मच लहसुन                           …

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *