स्वादिष्ट पालक की पकौड़ी बनाने की सरल विधि

पकौड़ी तो सभी उम्र के लोग पसंद करते ही हैं। पर बरसात के मौसम में पालक की पकौड़ी खाने का मजा ही कुछ और है। आज हम आपको पालक की पकौड़ी बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं।

सामग्री

बेसन                            1/2 कप

पालक                          1 1/2कप बारीक कटी हुई

नमक                            स्वादानुसार

लालमिर्च                       1/4 छोटा चम्मच

चाट मसाला                   1/4 छोटा चम्मच

तेल                              तलने के लिए



विधि

सबसे पहले आप एक बाउल में बेसन डालें। अब इसमें आप नमक, लाल मिर्च और चाट मसाला डालकर अच्छे से मिला लें। पालक को अच्छे से धो लें और बेसन में डालकर अच्छी तरह से अपने हाथों से मिला लें। ध्यान रखें की इसमें पानी डालने की जरूरत नहीं है। पालक गीली होने के कारण बेसन के साथ अच्छे से लिपट जाएगी।

अब एक कढ़ाई को गैस पर रख कर तेल गर्म करें। इस मिश्रण की पकौड़ी बना के कढ़ाई में डालकर डीप फ्राई करें। इसे अच्छी तरह से तल लें। इसका रंग सुनेहरा हो जाएगा।

तैयार है आपकी स्वादिष्ट पालक की पकौड़ी। इस पर ऊपर से चाट मसाला बुरक दें। इसे टोमेटो सॉस के साथ सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    दिवाली स्पेशल: बनाएं स्वादिष्ट खीर

    हिन्दू धर्म में दिवाली एक बहुत बड़ा त्यौहार है। दिवाली के इस शुभ अवसर पर हम अपने चैनल की ओर से आपके सुखद और मंगल जीवन की कामना करते हैं। दिवाली के समय कुछ अलग खाने खिलने की चाह तो होती ही है। ऐसे में हम आपको स्वादिष्ट खीर की रेसिपी शेयर करने जा रहे…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट और चटपटे मेथी के परांठे

    सर्दियों के मौसम में सभी को टेस्टी और चटपटा खाने का मन करता है। आज हम आपको मेथी की परांठे बताने जा रहे है। आइये शुरू करते हैं। सामग्री आटा 500 ग्राम मेथी 250 ग्राम धनिया पत्ती 2 बड़े चम्मच बारीक  कटी हुई नमक स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर 1/2 छोटा…

    Spread the love
  • पेट के कीड़े हो जाएंगे ख़त्म अगर खाएंगे टमाटर ऐसे

    टमाटर वैसे तो एक ऐसी सब्जी है तो की प्राय सभी किचन में बड़ी ही आसानी से मिल जाता है। पर क्या आप जानते हैं की आपके स्वास्थ्य के लिए टमाटर बहुत ही उपयोगी है। इसमें खनिजों का भण्डार होता है। आज हम आपको टमाटर और उसके फायदे बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते…

    Spread the love
  • |

    बनाये क्रिस्पी बेक्ड पोटैटो फ्राइज ओवन में

    स्नैक्स तो हम सभी पसंद करते हैं। इसलिए हम आपको एक टी टाइम स्नैक्स के बारे में बताने जा रहें हैं। इसका नाम है क्रिस्पी बेक्ड पोटैटो फ्राइज। आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री आलू                                5 मध्यम नमक                               स्वादानुसार तेल                                  2 बड़े चम्मच लहसुन पाउडर                  1 छोटा चम्मच लाल मिर्च…

    Spread the love
  • |

    मैंगो शेक बनाने की सरल विधि

    शेक तो सभी पसंद करते हैं, खासतौर से बच्चे। और अगर ये शेक मैंगो का हो तो क्या कहना। ये बहुत स्वादिष्ट भी होता है। आज हम आपको मैंगो शेक बनाने की सरल रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो चलिए शुरू करते हैं। सामग्री आम                                1 बड़ा दूध                                  100 ग्राम चीनी                              …

    Spread the love
  • जन्माष्टमी स्पेशल : आलू का स्वादिष्ट हलवा

    जन्माष्टमी का पर्व आ रहा हैं। ऐसे में व्रत में आखिर क्या खाएं। आज हम आपको आलू का स्वादिष्ट हलवा बनाने की रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री आलू                                                   5 मध्यम आकार के चीनी                                                   1/2 कप दूध                                                     1 कप इलाइची पाउडर                                  1 1/2 छोटे…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *