|

इस गर्मियों में मजा ले मिंट मोहितो का

गर्मियों के मौसम में ठंडा ठंडा शरबत पीना किसे अच्छा नहीं लगता है और अगर ये शरबत मिंट मोहितो हो तो क्या कहना। आइये जानते हैं मिंट मोहितो बनाने की सरल विधि।

सामग्री

नीम्बू         1 किलो

चीनी                 1 किलो

पुदीना पत्ती    800 ग्राम

पानी         2 कप



विधि

सबसे पहले एक पैन में चीनी और पानी को डाले और गैस पे रखे। अब इसको चीनी के घुल जाने तक पका ले। ध्यान रखे की बीच बीच में इसको चलाते रहना है। इस चाशनी को थोड़ा सा गाढ़ा बना लेंगे जिससे नीम्बू का रस डालने का बाद हमारा सिरप पतला ना हो जाए। अब एक बाउल में सभी नीम्बुओं का रस निकाल ले। चाशनी में एक बड़ा चम्मच नीम्बू का रस डाले और चाशनी को पकाते रहे। रस को दाल देने से चाशनी पैन की तली में जमेगी नहीं और आसानी से गाढ़ी भी हो जाएगी। अब गैस को बंद करे और इसे ठंडा होने दे।

अब ग्राइंडर में पुदीना की पत्तियों को नीम्बू के रस के साथ महीन पीसे। ध्यान रखे की इसमें पानी का प्रयोग बिलकुल भी नहीं करना है। जब चाशनी पूरी तरह से ठंडी हो जाए तब इस पेस्ट को चाशनी में अच्छी तरह से मिला देंगे। अब इसको छन्नी से छान ले और कांच के जार में भर के स्टोर करे।

सर्व करने के लिए

एक गिलास में तीन बड़े चम्मच सिरप को डाले। अब इसमें बर्फ के टुकड़े और सोडा डालके सर्व करे। तैयार है हमारा ठंडा ठंडा मिंट मोहितो

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • कुरकुरी भिंडी बनाने की सरल विधि

    भिंडी की रेसिपी लोग बहुत ही पसंद करते है। आज हम आपको ऐसी ही एक भिंडी की रेसिपी बताने जा रहें है। तो आइये जानते है कुरकुरी भिंडी बनाने की सरल विधि। सामग्री भिंडी                               500 ग्राम लाल मिर्च पाउडर             1/4 छोटी चम्मच प्याज                               100 ग्राम कोर्न्फ्लौर                         50 ग्राम चाट मसाला                    …

    Spread the love
  • |

    महाशिवरात्रि स्पेशल : रस मलाई बनाने की सरल विधि

    रस मलाई ऐसी मिठाई है जिसका नाम सुनकर ही मुँह में पानी आ जाता है। वैसे तो आप इसे किसी भी मौसम में कभी भी खा सकते हैं, परन्तु अगर ये गर्मियों में रात के खाने के बाद खाने को मिल जाये तो क्या कहना। इसको बनाना भी बहुत ही सरल है, आज हम आपको…

    Spread the love
  • |

    झटपट शिकंजी बनाने का आसान तरीका

    शिकंजी एक ऐसा पेय पदार्थ है जो की हर आयु वर्ग के लोगों को पसंद आता है। गर्मियों के मौसम में धूप में जाने या वापस आने पर आप इसको जरूर पिए। आज हम आपको शिकंजी बनाने की सरल विधि बताने जा रहें है। सामग्री चीनी                                         6 छोटी चम्मच काला नमक                               स्वादानुसार नीम्बू                                        …

    Spread the love
  • तोरई के छिलकों से बनाये स्वादिष्ट सब्जी

    तोरई तो सभी महिलाएं बनाती ही है। पर क्या आपने कभी तोरई के छिलकों की सब्जी बनाई है। ये बनाने में बहुत ही आसान है और स्वाद में बहुत ही अच्छी होती है। तो आइये जानते है इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री तोरई के छिलके नामक                          स्वादानुसार…

    Spread the love
  • |

    दिवाली स्पेशल – बनाएं स्वादिष्ट गरम मशरूम सूप

    हिन्दू धर्म में दिवाली एक बहुत बड़ा त्यौहार है। दिवाली के इस शुभ अवसर पर हम अपने चैनल की ओर से आपके सुखद और मंगल जीवन की कामना करते हैं। दिवाली के समय कुछ अलग खाने खिलने की चाह तो होती ही है। ऐसे में हम आपको स्वादिष्ट गर्म मशरूम सूप बनाने की सरल विधि…

    Spread the love
  • जाने सदाबहार के औषधीय गुण

    सदाबहार के पेड़ का प्रयोग अधिकतर लोग अपने घर की सजावट के लिए करते हैं। या फिर इसके फूलों का प्रयोग पूजा में किया जाता है। पर कोई भी इसके पौधे के प्रयोग के बारे में नही जानता है।आज हम इसी सदाबहार के पौधे के फायदों के बारे में बताने जा रहे है। तो आइए शुरू…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *