|

स्वादिष्ट गोभी की सब्जी बनाने की विधि

सर्दियों में गोभी आसानी सेमार्केट में मिल जाती है और इसका सेवन हर तरह से हमारे लिए उपयोगी भी होता है। वैसे तोह गोभी के कई प्रकार के व्यंजन बनते है पर आज हम आपको बताने जा रहे है स्वादिष्ट गोभी की सब्जी बनाने की विधि।

सामग्री:

फूलगोभी – 1 मध्यम आकार की, टुकड़ों में कटी हुई
आलू – 2 मध्यम आकार के (वैकल्पिक), छिलका उतारकर टुकड़ों में कटे हुए
टमाटर – 2 मध्यम आकार के, बारीक कटे हुए
अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच
हरी मिर्च – 1-2, बारीक कटी हुई
हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
गरम मसाला – 1/2 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल – 2-3 चम्मच
हरा धनिया – सजाने के लिए

विधि:

सबसे पहले फूलगोभी के टुकड़ों को गर्म पानी में हल्का सा नमक डालकर 10 मिनट के लिए भिगो दें। जिससे की इससे उसमें मौजूद गंदगी और कीड़े निकल जाते हैं। फिर इसे छानकर सूखा लें।अब एक कढ़ाई में तेल को गरम करें। इसमें फूलगोभी और आलू के टुकड़ों को हल्का सुनहरा भूरा होने तक तल लें। अब इसे अलग निकालकर रख लें।अब कढ़ाई में बचा हुआ तेल गरम करें। और उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च को डालकर भूनें। अब इसके बाद कटे हुए टमाटर को डालें और बाकी मसाले जैसे हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह से भूनें।जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो उसमे तली हुई फूलगोभी और आलू को डालकर अच्छे से मिलाएं। 1/2 कप पानी डालें और ढककर 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। जब सब्जी अच्छी तरह से पक जाए, तो उसमे गरम मसाला और हरा धनिया डालकर मिलाएं।
आपकी स्वादिष्ट गोभी की सब्जी तैयार है अब इसे रोटी, पराठा या चावल के साथ गरमागरम परोसें।

ऐसी ही और आसान और स्वादिष्ट रेसिपी के शेफ शिप्रा को फॉलो करें।

 

 

 

Spread the love

Similar Posts

  • |

    इस बार बनाये मज़ेदार और स्वादिष्ट कॉर्न (भुट्टा) शेक

    शेक को आपने बहुत से पिए होंगे। पर क्या आप ने कभी कॉर्न (भुट्टा) का शेक पिया है? ये बहुत ही स्वादिष्ट तो होता ही साथ ही पौष्टिक भी होता है। आज हम आपको कॉर्न (भुट्टे) का शेक बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। तो आइये शुरू करते हैं। सामग्री भुट्टा         2 दूध…

    Spread the love
  • कैसे बनाएं दही के आलू

    दही के आलू एक बहुत ही सरल व्यंजन है जो की उत्तर भारत में ज्यादा प्रचलित है| आइये जानते है इसको बनाने की विधि| सामग्री: 3 मध्यम आलू उबले और छिले 1 कप दही फेटा हुआ 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच नमक 1/2 चम्मच धानिया पाउडर 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर 1/4 चम्मच गरम मसाला 2…

    Spread the love
  • |

    बनाना चोको चिप्स आइस क्रीम बनाने की सरल विधि

    इस लॉक डाउन में यदि आपका भी मन है आइसक्रीम खाने का तो जरूर पढ़िए इसे। गर्मियों के दिनों में आइसक्रीम तो सभी की पसंदीदा बन जाती है परन्तु इस लॉक डाउन के कारण कोई भी बाहर का सामान नही खरीद सकता है । इसलिए आज मैं आपको बताने जा रही हूं एक बहुत ही…

    Spread the love
  • |

    काजू कतली बिना काजू की

    काजू कतली तो वैसे सभी पसंद करते ही हैं, पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं बिना काजू की काजू कतली बनाने की तरकीब। आप इसे सिंघाड़े के आटे से भी बना सकते है जो की काफी हद तक स्वाद में काजू कतली जैसी ही होती है और आप इसे व्रत उपवास में भी…

    Spread the love
  • झटपट आलूओं को उबालने का आसान तरीका

    कभी कभी हमे अचानक आये मेहमानो के लिए या फिर अपने बच्चो की अचानक हुई डिमांड को पूरा करने के लिए किसी ना किसी रेसिपी में उबले आलू की जरूरत होती है। और ऐसे वक़्त में यदि हम कूकर में आलू को उबालने लगेंगे तो बहुत ही जयादा समय लग जायेगा। ऐसे में यदि झटपट…

    Spread the love
  • |

    सूजी के क्रिस्पी स्टिकस

    सूजी का नाश्ता तो सभी बनाते और कहते है। सूजी का कई प्रकार का नाश्ता आपने भी खाया होगा। पर आज हम आपको बताने जा रहे है सूजी के क्रिस्पी स्टिकस बनाने की सरल विधि जो कि स्वाद में बहुत ही उम्दा है । सामग्री आलू 2 मध्यम आकार के हरि मिर्च 2 अदरक का…

    Spread the love