रसोई के लिए कुछ जरूरी किचन टिप्स

Chef Shipra Kitchen Tips

आज हम आपको रसोई के लिए कुछ जरूरी किचन टिप्स बताने जा रहें हैं। उम्मीद करते हैं की यह आपके लिए उपयोगी सिद्ध होंगे। तो चलिए शुरू करते हैं।

जले हुए पतीले की तली को साफ़ करने के लिए टूथ पेस्ट का प्रयोग करें। आप टूथपेस्ट लगा कर रात भर के लिए रख दें। सुबह आसानी से यह साफ हो जाएगा।

टमाटर की प्यूरी बनाते हुए उसकी छीटें बहुत उड़ती हैं। जिससे जलने का खतरा बना रहता है। इससे बचने के लिए बर्तन से बड़ी छलनी उसपर पलट कर ढक दें। ऐसा करने से छीटें बाहर नहीं आएँगी और प्यूरी भी आसानी से पक जायेगी।



किचन डस्टर को झटपट साफ़ करने के लिए इसको एक ज़िप लॉक बैग में डालें। अब साथ में लिक्विड सोप और पानी डालकर एक से दो मिनट के लिए माइक्रोवेव कर दें। अब इसे पानी से धो लें। किचन डस्टर बिना मेहनत के साफ हो जाएगा।

बारिश के दिनों में नमक दानी में रखा गया नमक अक्सर सील जाता है। उसको सीलने से बचने के लिए सबसे पहले नमक दानी में नीचे कुछ दाने चावल के दाल दें और ऊपर से नमक को भर दें। ऐसा करने से चावल अतिरिक्त नमी को सोख लेगा और नमक सूखा बना रहेगा।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • हल्दीराम जैसी स्वादिष्ट मसाला पीनट्स

    आज हम आपको स्वादिष्ट मसाला पीनट्स बनाने की सरल विधि बताने जा रहे हैं। ये खाने में बाजार में मिलने वाली पीनट्स की तरह बहुत ही स्वादिष्ट होती है। सामग्री मूंगफली के दाने           1 कप चावल का आटा            2 बड़े चम्मच हींग                     1 चुटकी बेसन                                       4 बड़े चम्मच लाल मिर्च                               …

    Spread the love
  • किचन से जुड़ी कुछ जरूरी बातें

    आज हम आपको किचन से जुडी कुछ जरूरी बातें बताने जा रहें हैं। ये जरूरी बातें आपके किचन के समय को बहुत कम कर देंगी। तो चलिए शुरू करते हैं। ग्रेवी वाली किसी भी सब्जी की ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए नारियल के भूरे को तल के मसाले के साथ डाला जा सकता है।…

    Spread the love
  • बच्चो के लिए स्वादिष्ट अप्पे

    जब भी बच्चों के लिए स्नैक बनाने की बात आये तो अप्पे का जिक्र आना तो स्वाभाविक ही है। आज हम आपको अप्पे बनाने की सरल विधि बताने जा रहे हैं। तो आइये शुरू करते हैं। सामग्री सूजी                                         1 कप प्याज                                         1 कप(बारीक कटा हुआ) कर्ड                                          1 कप गाजर                                        1 कप(घिसी…

    Spread the love
  • बनाएं स्वादिष्ट और स्पेशल छोले भटूरे

    छोले भठूरे एक ऐसा व्यंजन है जिसे सभी कोई हर उम्र के लोग पसंद करते हैं। विशेषतौर पर उत्तर भारत में यह बहुत ज्यादा लोकप्रिय है। आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री भटूरे के लिए मैदा                              300 ग्राम ईनो                              1/2 पैकेट सूजी                             50 ग्राम छोले के लिए काबुली चने…

    Spread the love
  • जाने हरा धनिया खाने के फायदे (भाग – 1)

    हरा धनिया एक ऐसा किचन इंग्रेडिएंट है जो की लगभग हर भारतीय रसोई में पाया जाता है। अक्सर हम हरे धनिये को किसी भी रेसिपी को गार्निश करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। परन्तु आज हम आपको हरे धनिये के कुछ ऐसे फायदे बताने जा रहें हैं जिन्हे जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे। आप…

    Spread the love
  • |

    छोले की टिक्की बनाने की सरल विधि

    आलू टिक्की तो सभी खाते ही हैं परन्तु क्या अपने कभी छोले की टिक्की खायी है? अगर नहीं तो आज हम आपको छोले की टिक्की बनाने की विधि बताने जा रहें हैं। तो आइये जाने इसको बनाने की सरल विधि सामग्री भीगे छोले              4 कप हरा प्याज              1/2 कप…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *