इस नवरात्रे कुछ मीठा हो जाए

chef shipra fast vrat recipe

नवरात्रे शुरू होने जा रहें है। ऐसे में महिलाओं को दिक्कत होती है की ऐसा क्या बनाएं जो की फलाहारी तो हो ही साथ में पूरे परिवार को पसंद भी आए। आज हम आपको मीठा पैन केक बनाने की सरल विधि बताने जा रहें है। तो आइये शुरू करते हैं।

सामग्री

समां के चावल                                     1 कप

कुट्टू का आटा                                    1/2 कप

नारियल भूरा                                        1 कप

गुड़                                                    1/2 कप (घिसा हुआ)

केला                                                  1/2 कप (मैश किया हुआ)

सेंधा नमक                                         1 चुटकी

इलाइची पाउडर                                  1/4 छोटी चम्मच

घी                                                      पकने के लिए



विधि

सबसे पहले अलग अलग बाउल में समां के चावल और कुट्टू के आटे को जरूरतानुसार पानी में एक घंटे के लिए भीगा के रखे। फिर इसको छान ले। अब इन दोनों को अलग अलग ग्राइंडर में पीसे और महीन पेस्ट बना ले। अब एक बाउल में सभी सामग्रियों को समां के पेस्ट और कुट्टू के पेस्ट के साथ अच्छे से मिलाये। अब तवे को गैस पे गर्म करे फिर इस पर घी से ग्रीसिंग करे। अब इसमें एक चम्मच घोल को डाले और सुनेहरा होने तक पका ले। फिर इसको पलट ले और दूसरी तरफ से भी सुनेहरा होने तक पका ले। तैयार है मीठा फलाहारी पैनकेक। मीठे दही के साथ गर्मागर्म सर्व करे।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • क्रिस्पी क्रुटोन्स बनाने का आसान तरीका

    क्रुटोन्स तो हम सभी लोग खाते ही हैं। ज्यादातर क्रुटोन्स को बच्चे पसंद करते हैं। ये सूप के साथ बहुत ही टेस्टी लगते हैं। पर क्या आप जानते हैं की इसको बनाना बहुत ही सरल होता है। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सबसे पहले ब्रेड स्लाइसेस के किनारो को काट के…

    Spread the love
  • किचन से जुड़ी कुछ जरूरी बातें

    आज हम आपको किचन से जुडी कुछ जरूरी बातें बताने जा रहें हैं। ये जरूरी बातें आपके किचन के समय को बहुत कम कर देंगी। तो चलिए शुरू करते हैं। ग्रेवी वाली किसी भी सब्जी की ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए नारियल के भूरे को तल के मसाले के साथ डाला जा सकता है।…

    Spread the love
  • |

    नाग पंचमी स्पेशल: स्वादिष्ट चन्द्रकला

    नाग पंचमी के अवसर पर प्रसाद के लिए बनाएं चन्द्रकला। चन्द्रकला एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है जो की विशेष तौर पर नाग पंचमी पर जरूर बनाई जाती है। इसे बनाना बड़ा ही आसान है। आइये जानते हैं चन्द्रकला बनाने की सरल विधि। सामग्री मैदा                     250 ग्राम चीनी पाउडर (भूरा)         1/2 कप रिफाइन…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट और पौष्टिक मक्के का दलिया

    दलिया को वैसे तो बीमारों वाला खाने में गिना जाता है। परन्तु ये बहुत ही पौष्टिक भी होता है। यह आपकी बॉडी को स्वस्थ और फिट रखता है। आज हम आपको स्वादिष्ट मक्के के दलिया बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। सामग्री कॉर्न                            1 कप दरदरा पिसा हुआ देसी घी                       1…

    Spread the love
  • |

    क्रिस्पी अनियन रिंग्स

    अनियन  रिंग  एक प्रकार का नाश्ता है जो की यूनाइटेड  स्टेट्स, कनाडा, यूनाइटेड  किंगडम, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैण्ड, साउथ अफ्रीका और यूरोप, लैटिन  अमेरिका के कुछ क्षेत्रों में प्रचिलित है। आज हम आपको इसकी रेसिपी बताने जा रहे है। ये बनाने में बहुत ही सरल है और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट है। तो आइये शुरू…

    Spread the love
  • |

    अरबी की सब्जी बनाने की सरल विधि (सुखी अरबी – North Indian Style)

    अरबी की सब्जी बनाने की सरल विधि (सुखी अरबी – North Indian Style) आवश्यक सामग्री: अरबी – 250 ग्राम सरसों का तेल – 2 बड़े चम्मच हींग – 1 चुटकी जीरा – 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच धनिया पाउडर – 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच (स्वादानुसार) आमचूर पाउडर – 1/2…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *