|

स्वादिष्ट साबूदाना वड़ा (Sabudana Vada) की आसान रेसिपी

नवरात्रे का व्रत तो कई लोग रखते है परन्तु व्रत में क्या बनाये कभी कभी ये एक चुनौती सा लगता है। तो आइये आज हम आपकी इस परेशानी को हल कर देते है। आज हम आपको बताने जा रहे है साबूदाना वड़ा (Sabudana Vada) की आसान रेसिपी।

सामग्री (Ingredients)

साबूदाना – 1 कप (भिगोया हुआ 4–5 घंटे या रातभर)

उबले हुए आलू – 2 मध्यम आकार (मसले हुए)

मूंगफली – ½ कप (भुनी हुई और दरदरी कुटी हुई)

हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)

अदरक – 1 छोटा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)

हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ)

सेंधा नमक – स्वादानुसार

नींबू रस – 1 छोटा चम्मच (वैकल्पिक)

घी/तेल – तलने के लिए

बनाने की विधि (Method)

सबसे पहले साबूदाने को अच्छे से धोकर 4–5 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें। ध्यान रहे पानी इतना ही रखें कि साबूदाना बस फूल जाए और गीला न हो। अब एक बड़े बर्तन में भीगा हुआ साबूदाना, उबले हुए आलू, मूंगफली, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, सेंधा नमक और नींबू रस डालकर अच्छे से मिला लें। अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे गोले बनाएं और हल्का सा दबाकर वड़े का आकार दें।
एक कढ़ाही में घी/तेल को गरम करें और वड़ों को मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
तैयार है साबूदाना वड़ा इसको गर्मागर्म हरी चटनी या दही के साथ परोसें।

टिप्स

वड़े को कुरकुरे बनाने के लिए मिश्रण में नमी ज़्यादा न रखें।

यदि आप चाहें तो वड़े को एयर फ्रायर या शैलो फ्राई करके भी हेल्दी बना सकते हैं।

व्रत में वड़े के साथ परोसने के लिए हरी धनिया-पुदीना चटनी या मीठी दही चटनी बेहतरीन रहती है

यदि आपको यह रेसिपी पसंद आई हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया हमारे चैनल (chefshipra.com) पर आइये। साथ ही हमे सब्सक्राइब/फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे। अपने सुझाव कमेंट सेक्शन में पोस्ट जरूर कीजिये।

 

Spread the love

Similar Posts

  • नवरात्रे स्पेशल: फलों का रायता

    नवरात्रे में अक्सर लोग ये सोचते हैं की व्रत में आखिर क्या खाएं। आज हम आपको फलों का रायता बनाने की रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री केला                                         1(मोटा कटा हुआ) सेब                                           1(छोटा टुकड़ो में कटा हुआ) संतरा                                        1(छीला हुआ) अंगूर                                         25…

    Spread the love
  • व्रत में खाने के स्वाद को बढ़ाएं इस चटनी से

    चटनी वैसे तो किसी भी खाने का जायका बड़ा देती है पर अगर व्रत उपवास में भी जायकेदार चटनी खाने को मिल जाए तो क्या कहना। आज हम आपको ऐसी ही एक दही की चटनी की रेसिपी के बारें में बताने जा रहें है। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री दही …

    Spread the love
  • |

    नमकीन खीलें बनाने की सरल विधि

    नमकीन खीलें वैसे तो बहुत ही स्वादिष्ट होती है। साथ ही ये एक झटपट बनने वाला स्नैक भी होता है। इसे आप शाम की चाय के साथ भी खा सकते हैं। इसे बच्चे बहुत ही पसंद करते हैं। साथ ही ये बहुत ही लाइट स्नैक की श्रेणी में आता है। आइये जानते हैं नमकीन खिले…

    Spread the love
  • |

    आलू की पूरी बनाने की सरल विधि

    पूरी तो हर किसी उम्र के लोग पसंद करते हैं पर अगर ये आलू पूरी हो तो क्या कहना। आइये जानते है इसको बनाने की सरल विधि। विधि सबसे पहले उबले आलू को मैश कर लें। एक बाउल में आटा, आलू व सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिला लें। अब इसमें 2 छोटे चम्मच…

    Spread the love
  • |

    ChefShipra Recipe: भरवां करेला बनाने की स्वादिष्ट रेसिपी

    भरवां करेला बनाने की स्वादिष्ट रेसिपी सामग्री: करेला – 5-6 प्याज – 3 बारीक कटे हुए सौंफ – 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर – ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर – 1 छोटा चम्मच गरम मसाला – ½ छोटा चम्मच नमक – स्वादानुसार…

    Spread the love
  • |

    हेल्दी स्नैक्स स्पेशल: कॉर्न चाट

    वैसे तो कॉर्न यानि की मक्का एक ऐसा इंग्रेडिएंट है जिसे आप ब्रेकफ़ास्ट, लंच या डिनर किसी में भी ले सकते हैं । इसके अलावा आप स्नेक्स में भी इसका प्रयोग कर सकते हैं। आज हम आपको इसी से बनी कॉर्न चाट की रैसिपि बताने जा रहें हैं। सामाग्री: कॉर्न : 1 कप (उबले हुये)…

    Spread the love