|

बाजार जैसा स्वादिष्ट फ्राइड राइस बनाने की सरल विधि

#fried #rice #ekaansh#enterprises, corn fried rice, ChefShipra, chefshipra.com, #ChefShipra #chefshipra, #ekaansh

फ्राइड राइस तो हम सबने ही कभी ना कभी जरूर से खाये होंगे पर आजकल लॉक डाउन के टाइम यदि आपका भी मन करे बाजार जैसा फ्राइड राइस खाने का तो जरूर पढ़े इसको।

सामग्री

चावल १ कप

पानी जरूरतानुसार

नीम्बू का रस १/२ छोटा चम्मच

नमक स्वादानुसार

हरी मिर्च २ (बारीक कटी हुई)

लहसुन ५-६ कालियाँ (बारीक कटा हुआ)

प्याज १ छोटा (बारीक कटा हुआ)

बीन्स १/२ कप (बारीक कटी हुई)

गाजर 1/२ कप (बारीक कटी हुई)

रिफाइंड आयल १ १/२ बड़ा चम्मच

काली मिर्च १/४ छोटी चम्मच

रेड चिल्ली सॉस १ छोटा चम्मच

ग्रीन चिल्ली सॉस १ छोटा चम्मच

सोया सॉस १/२ छोटा चम्मच

विधि

सबसे पहले एक बाउल में चावल को लगभग २० मिनट्स तक भीगा कर रखे। अब एक मोटे तले के पतीले को गैस पर रखे और उसमे पानी को उबाले।  इसे थोड़ा सा नमक और नीम्बू का रस भी डाले। जैसे ही पानी में उबाल आने लगे उसमे भीगे हुए चावल को डाले। अब इन चावलों को अच्छी तरह से पका लें। पूरी तरह से पक जाने के बाद इसका पानी निकाल कर इन चावलों को एक प्लेट पर फैला कर रखे। ऐसा करने से चावल आपस में चिपकेंगे नहीं।

अब गैस पर कढ़ाई को रखे और उसमे तेल गर्म करें। अब उसमे हरी मिर्च , लहसुन, प्याज, बीन्स, गाजर को डालकर अच्छी तरह से मिला लें।  अब इसमें रेड चिल्ली सॉस, ग्रीन चिल्ली सॉस, सोया सॉस डालकर मिलाएं। साथ ही में इसमें नमक और काली मिर्च भी डाल दें। सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिला लेने के बाद इसमें पके हुए चावलों को डालकर मिलाएं।

तैयार है फ्राइड राइस वो भी बिलकुल बाजार जैसा। गर्मा गर्म सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • स्वादिष्ट खीरे की सब्जी बनाने की सरल विधि

    गर्म पैन में तेल डालकर और गैस तो धीमा कर दें। फिर उसमे जीरा चटकाएं। अब इसमें हल्दी पाउडर और लाल मिर्च डालकर मिलाएं। एक कप पानी डालें और आंच माध्यम कर दें। जैसे ही उबाल आने लगे, तब उसमे खीरे के टुकड़े डाल दें। फिर उसमे नमक और जीरा पाउडर डालकर ढक दें। अब…

    Spread the love
  • |

    क्या खाएं योगा करने के बाद?

    योगा सप्ताह या योगा दिवस पर ही होगा करना ऐसा जरूरी नहीं है। आपको योगा करने की एक नियमित प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए है और रोजाना योगा करना चाहिए है। ऐसा करने से आपकी सेहत बढ़िया बनी रहेगी। कुछ ऐसी चीजें हैं जो आपके लिए ध्यान रखना बेहद जरूरी है। योगा करने के बाद किन…

    Spread the love
  • Chef Shipra Tips: जाने स्ट्रॉबेरी के उपयोगी टिप्स

    स्ट्रॉबेरी तो हम सभी खाते ही हैं। पर आज हम आपको इसके कुछ उपयोगी टिप्स बताने जा रहें हैं। तो आइये जानते हैं स्ट्राबेरी के कुछ बेहतरीन टिप्स। तो चलिए शुरू करते हैं। गार्निशिंग के लिए स्ट्रॉबेरी के किनारो को ध्यान से काट कर एक फूल की तरह से गार्निश करने के प्रयोग में लाया…

    Spread the love
  • इस गर्मी बनाएं आम की बर्फी

      गर्मी के मौसम में यदि कोई आम ना खाएं ऐसा तो हो ही नही सकता। आम तो सभी को बहुत पसंद होते हैं। आज हम आपके सभी के साथ शेयर करेंगे आम की बर्फी की रेसिपी। तो आइए शुरू करते है। सामग्री बेसन  1 कप पके आम का पल्प  1 कप पिस्ते  10-12 चीनी…

    Spread the love
  • जानिए तेज़ पत्ते के फायदे

    तेज़ पत्ता एक ऐसा किचन इंग्रीडिएंट है जो की भारतीय किचन में आसानी से मिल जाता है। पर क्या आप जानते हैं तेज़ पत्ते में विभिन्न प्रकार के आयुर्वेदिक गुण होते हैं। तो आइये जानते हैं तेज़ पत्ते के फायदे। जिन व्यक्तियों को शुगर या मदुमेह की बीमारी हो उन्हें अपने खाने में तेज़ पत्ते…

    Spread the love
  • ये 10 हैक्स रसोई में आएंगे बहुत काम

      रसोई में काम करते समय कुछ समय बचाने के ट‍िप्‍स जानें। इससे काम जल्‍दी होगा और परेशानी से भी बचेंगी। 1. नमक और आइस क्यूब्स से राजमा आसानी से गलते हैं 2. दाल बनाते समय कुकर से पानी न न‍िकले, इसल‍िए कटोरी रखें 3. चटनी पीसरे के बाद कई बार उसका रंग काला पड…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *