|

करेले का चटपटा अचार बनाने की सरल विधि

करेले की सब्जी तो सभी ने बनाई और खाई भी होगी। लेकिन क्या आपने कभी केरेले के अचार के बारे में सुना है ? जी हाँ आज हम आपको केरेले के अचार को कैसे बनाना है इसी के बारे में बताने जा रहे है। तो आइये शुरू करते है।

सामग्री
करेला ३०० ग्राम
कच्चा आम १
काला नमक १ छोटा चम्मच
नमक १ बड़ा चम्मच
सरसों के दाने २ बड़े चम्मच
मेथी १ बड़ा चम्मच
जीरा १ छोटा चम्मच
अजवाइन १ छोटा चम्मच
सौफ २ बड़े चम्मच
सरसों का तेल १/२ कप
हल्दी पाउडर १ बड़ा चम्मच
हींग १/४ छोटा चम्मच
लाल मिर्च १ बड़ा चम्मच

विधि
सबसे पहले सभी करेलो को अच्छी तरह से धो कर सुखा लें। अब इनको पतले पतले टुकड़ों में काट लें। अब इसमें एक छोटी चम्मच नमक मिला कर १५ मिनट्स के लिए रख दें जिस्सेकी इसका कड़वापन पूरी तरह से निकल जाए। १५ मिनट्स के बाद सभी टुकड़ो को अच्छी तरह से पानी से धो लें और किचन टॉवल पर सूखा लें। यदि इसको आप पूरी तरह से धुप में सूखा लेंगे तो जयादा अच्छा रहेगा।


मसाले के लिए :-
सबसे पहले एक पैन को गैस पर रखे फिर उसमे सौफ, मेथी, जीरा और अजवाइन डालकर भून लें। हल्का सा ठंडा होने पर इसको ग्राइंडर में डालें और साथ में इसमें पीली सरसों भी डालकर ग्राइंड कर लें। ध्यान रखे इसको बहुत ज्यादा बारीक नहीं करना है मोटा ही रखना है।
अब कच्चा आम ले कर छील लें और उसको ग्रेट कर लें। अब एक पैन को गैस पर रखे और उसमे सरसों का तेल गर्म करें। अब इसमें हल्दी पाउडर और हींग को डालकर मिला लें। अब इसमें करेले के टुकड़े और ग्रेट किया हुआ आम डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब इसमें नमक, लाल मिर्च, काला नमक और तैयार मसाले को डालकर अच्छी तरह से मिला दें। अब इसे पूरी तरह से ठंडा होने दे और दो से तीन दिनों के लिए धूप में रखें।
तैयार है करेले का चटपटा अचार। इसको गर्मागर्म खाने के साथ खाएँ।

Spread the love

Similar Posts

  • मशरुम मंचूरियन बनाने की सरल विधि

    मशरूम मंचूरियन एक ऐसा व्यंजन है जो की युवा वर्ग में बहुत ज्यादा प्रचलित है। बच्चे भी इसे खूब पसंद करते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री ताज़े छोटे मशरुम              250 ग्राम अदरक लहसुन पेस्ट         1 चम्मच कोर्न्फ्लौर                         4-5 चम्मच मैदा…

    Spread the love
  • |

    छठ पर्व पर ठेकुआ (thekua) बनाने की सरल विधि

    छठ पर्व के लिए ठेकुआ (thekua) एक पारंपरिक और खास मिठाई है, जिसे गेहूं के आटे, गुड़ या चीनी, नारियल, इलायची और सौंफ से बनाया जाता है। इसे बनाना बहुत सरल है और इसकी कुरकुरी बनावट सबको पसंद आती है। आइये जानते है छठ पूजा के ठेकुआ की आसान रेसिपी । ​​ सामग्री गेहूं का…

    Spread the love
  • |

    बढ़ाये अपनी शिकंजी का स्वाद शिकंजी मसाले के साथ

    शिकंजी एक ऐसा शीतल पेय है जो की हम सभी लोग पसंद करते है खासतौर से बच्चे। गर्मियों के मौसम में इसको जरूर पिएँ और पिलायें। आज हम आपको मसाला शिकंजी बनाने की सरल विधि बताने जा रहें है। तो चलिए शुरू करते हैं। सामग्री भुना जीरा                                  1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला                               1/2…

    Spread the love
  • तीज स्पेशल मिठाई घेवर की रेसिपी

    आवश्यक सामग्री: घेवर के लिए: मैदा – 2 कप ठंडा दूध – 1/2 कप ठंडा पानी – लगभग 1.5 कप (जरूरत अनुसार) देसी घी – 1/2 कप (पिघला हुआ) बर्फ के टुकड़े – 2-3 बेकिंग पाउडर – 1/4 चम्मच घी या रिफाइंड – तलने के लिए चाशनी के लिए: चीनी – 1.5 कप पानी –…

    Spread the love
  • |

    ब्रेड का टेस्टी और हैल्दी स्नैक

    ब्रेड तो बच्चे पसंद करते ही हैं। पर आज हम आपको ब्रेड के स्नैक्स की रेसिपी बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं ब्रेड के टेस्टी और हेल्दी स्नैक्स की रेसिपी। सामग्री उबला आलू                      1(मैश किया हुआ) मकई के दाने                   2 बड़े चम्मच प्याज                               2 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ) धनिया…

    Spread the love
  • |

    बच्चों की पसंदीदा बाउंटी बार

    आजकल संक्रमण के कारण बाहर का कहना सुरक्षित नहीं है। और बच्चों को खिलाना तो बिल्कुल भी नहीं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं बच्चों की पसंदीदा बाउंटी बार्स बनाने की सरल विधि। सामग्री घिसा हुआ नारियल 1 कप क्रीम/ मलाई 1/4 कप कंडेंस्ड मिल्क 1/2 कप चॉकलेट 250 ग्राम पिघली हुई विधि सबसे…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *