| |

स्वादिष्ट मूली परांठे की सरल रेसिपी

आज हम आपको बताने जा रहे है स्वादिष्ट मूली के परांठे बनाने की सरल विधि। तो आप भी बनाये और सर्दियों में इसके मज़े उठाये।

सामग्री:

गेहूं का आटा – 2 कप
मूली – 2 मध्यम आकार की (कद्दूकस की हुई)
हरा धनिया – 2 टेबलस्पून (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी हुई)
अदरक – 1 टीस्पून (कद्दूकस की हुई)
अजवायन – 1/2 टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टीस्पून
धनिया पाउडर – 1/2 टीस्पून
नमक – स्वादानुसार
तेल/घी – सेंकने के लिए

विधि:

सबसे पहले कद्दूकस की हुई मूली को हाथ से दबाकर अतिरिक्त पानी निकाल लेंऔर अलग करें। आप इस पानी को आटा गूंथने के लिए रख सकते हैं। अब मूली में बारीक कटा हुआ धनिया, हरी मिर्च, अदरक, अजवायन, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब आटे में थोड़ा-थोड़ा मूली का पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें और 15 से 20 मिनट तक के लिए ढककर रख दें। अब इस आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाएं। अब एक लोई को बेलकर थोड़ा चौड़ा करें और उसमें स्टफिंग को रखें। फिर लोई को चारों तरफ से बंद करें और हल्के हाथ से बेल लें। अब तवे को गर्म करें और उसपर परांठा डालें।
दोनों तरफ से हल्का सेंकने के बाद तेल या घी लगाकर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक अच्छी तरह से सेंक लें। तैयार है मूली के स्वादिष्ट परांठे। अब गरमागरम मूली परांठे को दही, मक्खन या अचार के साथ परोसें।

ऐसे और आसान और स्वादिष्ट रेसेपी के लिए फॉलो करें।

 

 

Spread the love

Similar Posts

  • Chef Shipra Recipe: कॉर्न राजमा का स्वादिष्ट सूप

    सूप तो आप लोग पीते ही होंगे। बच्चों को तो सूप बहुत पसंद आते हैं। पर आज हम आपको एक नए सूप के बारें बताने जा रहे हैं। इस सूप का नाम है कॉर्न राजमा सूप। ये टेस्ट में जितना ज्यादा स्वादिष्ट होता है, बनाने में उतना ही आसान। तो आइये जानते हैं Chef Shipra…

    Spread the love
  • |

    आँवले की चटनी बनाने की सरल विधि

    चटनी वैसे तो किसी भी खाने का ज़ायका बढ़ा देती है। लेकिन अगर ये चटनी आमले की हो तो क्या कहना। आमले की चटनी स्वाद के साथ साथ सेहत के लिए भी बहुत अच्छी होती है। तो आइये जानते है इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री आवला 100 ग्राम हरा धनिया 100 ग्राम हरी मिर्च…

    Spread the love
  • |

    ChefShipra: चिली पनीर (Chilli Paneer) बनाने की विधि

    चिली पनीर बनाने की विधि by ChefShipra सामग्री: पनीर को फ्राई करने के लिए: पनीर – 250 ग्राम (क्यूब्स में काट लें) मैदा – 2 टेबलस्पून कॉर्नफ्लोर – 2 टेबलस्पून नमक – स्वादानुसार काली मिर्च – 1/4 टीस्पून पानी – जरूरत अनुसार तेल – तलने के लिए ग्रेवी / ड्राय चिली पनीर के लिए: प्याज…

    Spread the love
  • हेल्दी ब्रोकली की स्वादिष्ट सब्ज़ी

    वैसे तो सभी जानते है की ब्रोकली एक इटालियन सब्जी है जो की अधिकतर सलाद में इस्तेमाल की जाती है। लेकिन क्या आप जानते है की ब्रोकली को इंडियन स्टाइल में भी बड़ी ही आसानी से बनाया जा सकता है। आज हम आपको इसी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे है। सामग्री ब्रोकली ४००…

    Spread the love
  • पनीर मेथी की अनोखी सब्जी

    मेथी आलू या मेथी गाजर की सब्जी तो आपने कई बार खाई होगी पर क्या आपने कभी मेथी पनीर की सब्जी को ट्राय की है। ये बनाने में आसान है और स्वाद में उम्दा। तो आइए जानते है इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री पानी 2 कप पालक 1 कप मेथी 2 कप हरी मिर्च…

    Spread the love
  • पाव भाजी बनाने की सरल विधि

    पाव भाजी तो सभी उम्र के लोगों को पसंद आती है। आज हम आपको पाव भाजी बनाने की सरल विधि बताने जा रहे हैं। तो चलिए शुरू करते हैं। सामग्री टमाटर 4-5 प्याज 2 दाल चीनी 1/2 इंच लौंग 2 रिफाइन आयल 1 बड़ा चम्मच शिमला मिर्च 1/4 कप बारीक कटी हुई टोमेटो सॉस 1…

    Spread the love