मशरुम मंचूरियन बनाने की सरल विधि

Image Source: Google Search

मशरूम मंचूरियन एक ऐसा व्यंजन है जो की युवा वर्ग में बहुत ज्यादा प्रचलित है। बच्चे भी इसे खूब पसंद करते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं इसको बनाने की सरल विधि।

सामग्री

ताज़े छोटे मशरुम              250 ग्राम

अदरक लहसुन पेस्ट         1 चम्मच

कोर्न्फ्लौर                         4-5 चम्मच

मैदा                                 2 चम्मच

सोया सॉस                        1 चम्मच

नमक                              स्वादानुसार

पानी                                2 कप

तेल                                तलने के लिए

ग्रेवी के लिए सामग्री

लहसुन पेस्ट                 1 चम्मच

अदरक                        1 इंच का टुकड़ा

हरी मिर्च                      2

प्याज                           1

सोया सॉस                   1 चम्मच

स्प्रिंग अनियन              बारीक़ कटा हुआ

नमक                          स्वादानुसार

टोमेटो सॉस                  1 ½ चम्मच

चिल्ली सॉस                  1 चम्मच

विधि:

मशरूम को अच्छी तरह से धोकर सुखा लें। अब सभी मशरुम को दो टुकड़ो में काट लें। अब एक बाउल में अदरक लहसुन का पेस्ट बना लें, अब इसमें कॉर्न फ्लोर और मैदा मिला लें। अब इस मिश्रण में सोया सॉस और पानी डालकर अच्छे से मिलाये। अब पकोड़ी जैसा घोल तैयार हो जायेगा। एक पैन को गैस पर चढ़ा कर तेल गर्म करने को रखें। गर्म तेल में मशरूम को क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई करें।

अब सभी मशरूम को निकाल कर अलग प्लेट में नैपकीन पर रख दें जिससे वो अतिरिक्त तेल सोख ले। फिर उसी गरम तेल में अदरक लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च और प्याज को डालकर थोड़ी देर तक भुने। अब उसमे सोया सॉस, टोमेटो सॉस, चिल्ली सॉस और नमक डालकर फिर से थोड़ी देर और भुने। थोड़ी देर बाद जब सब ठीक से पक जाये तो इसमें फ्राई किये हुए मुशरूम मिलाएं। 2-3 मिनट पकने के बाद इसे गैस से हटा दे। स्प्रिंग अनियन से गार्निश करें और गरमा गरम सर्व करे।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    मात्र तीन चीजों से बनाएं स्वादिष्ट मैंगो आइसक्रीम बड़ी ही आसानी से

    गर्मियों के दिनों में ठंडी ठंडी आइसक्रीम खाने का अपना ही मजा है। परंतु आजकल के हालात को देखते हुए बाजार का कुछ भी खाना सही नहीं है। और इसी वजह से हर एक चीज घर पर बनाना है ज्यादा बेहतर है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं स्वादिष्ट मैंगो आइसक्रीम बनाने की रेसिपी…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट ट्राई कलर डेजर्ट बनाने की सरल विधि

    इस बार पर जरूर से बनाएं तीन रंगों की डेजर्ट जो बनाने में बेहद आसान है । तीन रंगों की स्वादिष्ट डेजर्ट बनाने के लिए आइए जानते हैं सरल विधि। सामग्री दूध 1 लीटर चीनी 2 बड़े चम्मच ड्राई फ्रूट्स 1/4 कप बारीक कटे हुए इलायची पाउडर 1/4 छोटा चम्मच कीवी की प्यूरी 1/2 कप…

    Spread the love
  • |

    होटल जैसा स्वादिष्ट मटर पनीर (matar paneer) बनाने की रेसिपी

    मटर पनीर एक ऐसा भारतीय व्यंजन है जिसे लगभग हर घर में बनाया और खाया जाता है। आज हम आपको होटल जैसा स्वादिष्ट मटर पनीर बनाने की रेसिपी बताने जा रहे। आइये शुरू करते हैं। सामग्री: पनीर: 250 ग्राम (क्यूब्स में कटा हुआ) मटर: 1 कप (ताजा या फ्रोजन) टमाटर: 2 (प्यूरी बना लें) प्याज:…

    Spread the love
  • |

    दस प्रकार की स्वादिष्ट चटनी

    आज हम आपको बताने जा रहे है  दस (10) प्रकार की चटनिया जिन्हे आप इडली, डोसा, वड़ा, ढोकला, समोसा, इत्यादि केसाथ खा सकते है।  ये सभी बनाने  में बहुत ही आसान है और स्वाद में लाजवाब है।  तो आइये सीखते है इसको बनाने का तरीका। सामग्री (सयुंक्त) पुदीना                      100 ग्राम धनिया पत्ती              100 ग्राम प्याज                       3 बड़े कटे हुए टमाटर                    3 बड़े कटे हुए कच्चा नारियल         1 भुनी मूंगफली           छिलका उतरी हुई भीगी लाल मिर्च        10 -12 हरी मिर्च                  6 -7 दही                         ½  कप सफ़ेद तिल              1/4 कप तेल                        5 -6  बड़े चम्मच जीरा                       भुना हुआ नमक                     स्वादानुसार करी पत्ता नीम्बू लहसुन की कलिया छिली अदरक चीनी राई हींग विधि  प्याज की चटनी गैस पे एक पैन को…

    Spread the love
  • इस नवरात्रि बनाये स्पेशल साबूदाना हलवा

      सामग्री: 1 कप साबूदाना 2 कप दूध 1/2 कप चीनी 2 चम्मच घी 1/2 चम्मच इलायची पाउडर 2 चम्मच कटे हुए मेवे विधि: सबसे पहले साबूदाने को 3-4 घंटे पानी में भिगो दें। अब एक पैन में घी को गरम करें और साबूदाना को डालकर हल्का भूनें। अब इसमें दूध डालें और धीमी आंच…

    Spread the love
  • 5 मिनट्स में बनाये स्वादिष्ट दही की सब्जी

    दही की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट होती है साथ ही ये बहुत हैल्थी भी है। आइये जानते है इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री : दही                        2 कप प्याज                      1 (बारीक कटा हुआ) हरी मिर्च                2 लम्बी…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *