|

मकर संक्रांति के त्यौहार पर बनाये चटपटी स्वादिष्ट मसाला खिचड़ी

Image Source: Google Search

वैसे तो खिचड़ी खाना कम ही लोग पसंद करते हैं। लेकिन अगर यही खिचड़ी अगर चटपटी हो बना दी जाए तो लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। आज हम आपको ऐसी ही चटपटी स्वादिष्ट खिचड़ी की रेसिपी बताने जा रहें हैं। आइये जानते हैं इसे बनाने की सरल विधि।

सामग्री

चावल                     ½ कप

मूंग दाल                 2 बड़े चम्मच

तुअर दाल               2 बड़े चम्मच

प्याज                      1 बारीक कटी हुई

मूंगफली                 2 बड़ा चम्मच

घी                         2 बड़े चम्मच

हींग                       1 चुटकी

नमक                     स्वाद अनुसार

लॉन्ग                      2 कुटी हुई

दालचीनी                1

तेज़ पत्ता                 1

जीरा                      1/2 छोटा चम्मच

काली मिर्च              4 कुटी हुई

हल्दी                      1/4 छोटा चम्मच

राई                        1/4 छोटी चम्मच

हरा धनिया              बारीक कटा हुआ

पानी                      2 कप

लाल मिर्च पाउडर     1/2 छोटी चम्मच

विधि

एक कुकर गैस पर चढ़ाएं और उसमे घी डालकर गर्म करें। अब इसमें राई, जीरा, लॉन्ग, दालचीनी, तेज़ पत्ता, लाल मिर्च, काली मिर्च और मूंगफली के दाने डालकर लगभग एक मिनट तक भूने। अब इसमें बारीक कटा प्याज डालकर अच्छे से भून लें। स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें टमाटर भी डाल सकते हैं। जब प्याज का रंग बदलने लगे तो इसमें 20 से 30 मिनट तक भीगे हुए चावल, तुअर दाल और मूंग दाल को डाल दें। अब इसमें हल्दी पाउडर और स्वाद अनुसार नमक डालकर लगभग एक मिनट तक भूने।

अच्छी तरह भून जाने के बाद इसमें लगभग 2 कप पानी डालकर कुकर का ढक्कन बंद कर दें। अब इसमें लगातार 3 सीटी आने दें। अब गैस बंद कर दें। प्रेशर निकल जाने पर इसे एक प्लेट में निकाल ले। इस पर घी डालकर दही और चटनी के साथ सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • आलू मेथी की सब्जी बनाने की सरल विधि

    आलू मेथी की सब्जी बड़ी ही स्वादिष्ट होती है। और अगर इसे धनिये की चटनी के साथ खाया जाए तो इसका क्या कहना। आज हम आपको आलू मेथी की सब्जी बनाने की सरल विधि बताने जा रहें है। सामग्री आलू                                         3 बड़े मेथी                                          1/2 कप (बारीक़ कटी हुई) हरी मिर्च                                    2-3 नमक…

    Spread the love
  • |

    नाश्ते में बनाये स्वादिष्ट हलवा नगौड़ी

    हलवा नगोड़ी एक ऐसा नाश्ता है जिसे उत्तर भारत में बहुत पसंद किया जाता है। विशेषतौर पर बच्चे तो इसे बड़े चाव से खाते हैं। इसे आप सुबह के नाश्ते में भी बना सकते हैं। आइए जानते हैं हलवा नगोड़ी बनाने की सरल विधि। सामग्री हलवा के लिए सूजी               150 ग्राम चीनी               100…

    Spread the love
  • स्वादिष्ट खीरे टमाटर की करी बनाने की सरल विधि

    खीरे टमाटर की करी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है | कितना अच्छा हो अगर हम ये अपने घर पर ही बना सके और वो भी बिलकुल होटल जैसा लज़ीज़ और जायकेदार |  सामग्री: खीरे               2 बड़े तेल               1 बड़ा चम्मच राई                1/4 छोटा चम्मच जीरा               1/4 छोटा चम्मच कड़ी पत्ता          4-5 पत्ती बारीक कटा टमाटर   1 बड़ा नमक              स्वादानुसार लाल मिर्च          1/4 छोटा चम्मच हल्दी              1/2 छोटा चम्मच गर्म मसाला         1/4 छोटा…

    Spread the love
  • |

    दिवाली स्पेशल: ब्रेड के इंस्टेंट माल पुआ

    दिवाली की मिठास तो मीठे से ही आती है। इस दिवाली हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। आप के घर में सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य बना रहे। इस दिवाली हम आपको माल पुआ बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। तो आइये जानते हैं इसकी रेसिपी। सामग्री पनीर 100 ग्राम ड्राई फ्रूट्स…

    Spread the love
  • |

    चॉकलेट शेक बनाने की सरल विधि

    शेक तो सभी पसंद करते हैं, खासतौर से बच्चे। और अगर ये शेक चॉकलेट का हो तो क्या कहना। ये बहुत स्वादिष्ट भी होता है। आज हम आपको चॉकलेट शेक बनाने की सरल रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो चलिए शुरू करते हैं। सामग्री दूध                                  1 गिलास चीनी                               2 छोटा चम्मच चॉकलेट सिरप…

    Spread the love
  • |

    Mahashivratri 2025: व्रत के लिए साबूदाना खीर रेसिपी

    महाशिवरात्रि व्रत (mahashivratri 2025) पर यही उधेड़बुन लगी रहती है कि क्या खाया जाए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं की व्रत के लिए साबूदाना खीर रेसिपी बताने जा रहे हैं। सामग्री: ½ कप साबूदाना 2 कप दूध ½ कप पानी 3-4 बड़े चम्मच चीनी (स्वादानुसार) 4-5 इलायची (कूटी हुई) या ¼ छोटा चम्मच…

    Spread the love