|

मकर संक्रांति पर बनाए नारियल और तिल के लडडू

Image Source: Google Search

मकर संक्रांति के पर्व पर तिल खाने का बड़ा महत्व है। इस दिन अगर आप तिल का सेवन करते हैं तो आप को पुण्य तो मिलता ही है साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है। क्यूंकि तिल में बहुत अधिक मात्रा में कैल्शियम और फॉस्फोरस होता है। आज हम आपको नारियल तिल के लडडू की रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।


सामग्री
सफ़ेद तिल           2 कप
खजूर                   1 1/2 कप कटे हुए
सूखा नारियल       1 कप (घिसा हुआ)

विधि
सबसे पहले एक बाउल में खजूर के बीजो को निकाल कर महीन काट लें। कढ़ाई को मध्यम आंच पर रख कर गर्म करें तथा उसमे तिल डालकर लगभग 2 मिनट तक भूने। 2 मिनट के बाद तिल फूल जाएंगे और उसमे से खुशबू आने लगेगी। गैस बंद करके तिल को एक प्लेट में निकाल लें।

अब कढ़ाई को मध्यम आंच पर गर्म करें और उसमे घिसा हुआ नारियल डालकर थोड़ी सी देर चला कर गैस बंद कर दें। अब तिल के ठन्डे होने पर उसे ग्राइंडर में डालकर मोटा पीस लें। अब खजूर वाले बाउल में पिसे तिल और नारियल का बुरादा डालकर अच्छे से मिला लें। अब इस मिश्रण से लडडू तैयार करें। तैयार लडडू को नारियल के बुरादे में अच्छे से रोल कर लें।
तैयार है आपके स्वादिष्ट नारियल तिल के लडडू।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    स्वादिष्ट पीली मटर (peeli matar yellow peas chaat) की चाट बनाने की सरल विधि

    स्वादिष्ट पीली मटर की चाट (Yellow Peas Chaat) की आसान रेसिपी – जो खासकर उत्तर भारत में बहुत पसंद की जाती है. सामग्री (Ingredients): सामग्री मात्रा सूखी पीली मटर (Yellow Peas) 1 कप प्याज (बारीक कटा हुआ) 1 मध्यम टमाटर (बारीक कटा हुआ) 1 मध्यम हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) 1-2 अदरक (कद्दूकस किया हुआ)…

    Spread the love
  • किचन के समय को कम करने के कुछ उपयोगी नुस्खे

    हर महिला को किचन का काम सही ढंग से करने के साथ साथ जल्दी करने की भी चाहत होती है। तो आज जानते है कुछ अत्यंत ही उपयोगी किचन के टिप्स जिनका प्रयोग करके आप अपने काम को और भी आसान बना सकती है। बचे हुए दूध को लम्बे समय तक स्टोर करने के लिए…

    Spread the love
  • किचन टिप्स: भुट्टों के दाने निकालने की आसान ट्रिक

    भुट्टे तो लगभग हम सभी पसंद करते ही हैं। बच्चे भी इसे बहुत पसंद करते हैं। साथ ही इसके दानो को विभिन्न प्रकार की रेसिपी में प्रयोग भी किया जाता है। आज हम आपको ऐसा तरीका बताने जा रहें हैं जिससे आप भुट्टे के दाने बड़ी ही आसानी से घर पर ही मिनटों में निकाल…

    Spread the love
  • मोटापा: कण्ट्रोल करने के लिए अपनाएं यह घरेलु नुस्खे

    ज्यादातर भारतीय मोटापे की समस्या से ग्रसित हैं। आज हम आपको इसी समस्या से रूबरू और उससे बचाव के घरेलु नुस्खों के अवगत कराने जा रहें हैं। सुबह नाश्ते में प्रोटीन का सेवन करने से मोटापे में कमी आती है। आपको सुबह उठकर एक गिलास दूध पीना चाहिए यह बहुत ही फायदेमंद होता है क्यूंकि…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट फायदेमंद शकरकंदी की चाट

      वैसे तो शकरकंद के कई फायदे हैं पर सर्दियों में इसे खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह अपने लंबे पाचन समय के कारण शरीर को भीतर से गर्म रखने में मदद करती है। आप इसकी स्वादिष्ट चाट बनाकर भी उसका मजा ले सकते हैं। सामग्री- 2 शकरकंद 1 बड़ा आलू तेल…

    Spread the love
  • |

    मसालेदार रोटी बनाने की सरल विधि

    आज तक आपने साधारण रोटी तो बहुत खाई होगी पर क्या आपने कभी मसालेदार रोटी  खाई है? यह रोटी बनाने मेंबहुत ही आसान है और स्वाद में बहुत ही अच्छी है| इसे बच्चे बहुत ही मन से खाते हैं| अचानक आये मेहमानो के लिए भी यह बहुत ही अच्छी है| तो सीखते है मसालेदार रोटी बनाने का तरीका| सामग्री 1 1/2 कप गेहूं का आटा 1/2 कप बेसन 1 1/2 चम्मच मिर्च पाउडर 1 बड़ा चम्मच तेल नमक स्वाद अनुसार 1/2 हल्दी पाउडर 2-3 चुटकी हींग 1/2 चम्मच प्रत्येक जीरा,अजवायन बारीक कटा हुआ धनिया 1 चम्मच पानी विधि थोड़ा सा कड़ा आटा गूंध ले, सभी उपरोक्त चीजों को डालें, गीले कपड़े से कवर करें। अब इसकी छोटी लोई बनाये|  3-4 मिमी  मोटाई की  रोटी बना ले फिर उसे तवे पे सेके।  बाद में जब भूरे रंग केधब्बे आ जाए तो गैस की लौ पे पक्का ले  और चिमटे की  मदद से फूला ले| घी  या मक्खन को लगाए और आम की मीठी चटनी या जैम के साथ गरम परोसे | यदि…

    Spread the love