|

मकर संक्रांति के लिए बनाएं स्वादिष्ट और पौष्टिक काले तिल के लडडू

Image Source: Google Search

मकर संक्रांति के पर्व पर तिल खाने का बड़ा महत्व है। इस दिन काले तिल का पूजा में भी प्रयोग किया जाता है। इसलिए आप इसे पूजा में मिष्ठान की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस दिन अगर आप तिल का सेवन करते हैं तो आप को पुण्य तो मिलता ही है साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है। क्यूंकि तिल में बहुत अधिक मात्रा में कैल्शियम और फॉस्फोरस होता है। आज हम आपको काले तिल के लडडू की रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।


सामग्री

काले तिल      250 ग्राम

गुड़              200 ग्राम

देसी घी         1 छोटा चम्मच

विधि

सबसे पहले एक पैन को गर्म करें अब इसमें काले तिल डाल कर 2 से 3 मिनट तक भुने। जब इसमें से खुशबू आने लगे और ये फूलने लगे तो इसे एक प्लेट में निकालकर अलग रख दें तथा ठंडा होने दे। अब पैन में देसी घी डालकर गर्म करें। घी पिघलने पर गुड़ डाल दें। और धीमी आंच पर लगातार चलते हुए गुड़ पिघलने तक पकाएं।

लगभग एक से दो मिनट के भीतर गुड़ पिघल जाएगा। अब कढ़ाई को मध्यम आंच पर करें और उसमे काले तिल को डालकर अच्छे से मिला लें। अब इस मिश्रण को एक प्लेट या बाउल में निकाल लें और उसे थोड़ा ठंडा होने दें। ध्यान रहे की ये पूरी तरीके से ठंडा न हो वरना लडडू नहीं बन पायेगा। अब इस मिश्रण से लडडू तैयार करें। ध्यान रहे की उससे पहले हांथों पर  घी से ग्रीसिंग कर लें वरना लडडू बंधेगा नहीं। तैयार लडडू को एक कांच के बाउल या प्लेट में निकाल ले। तैयार है आपके स्वादिष्ट और पौष्टिक काले तिल के लडडू।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    Chef Shipra Recipe: गाजर का स्वादिष्ट अचार

    आचार तो वैसे ही किसी भी खाने का जायका और स्वाद अधिक बढ़ा देता है। और अगर ये आचार बना हो गाजर का तो क्या कहना। आज हम आपको गाजर का आचार बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। तो चलिए जानते हैं Chef Shipra की एक और बेहतरीन रेसिपी। सामग्री गाजर                                        1/2…

    Spread the love
  • स्वादिष्ट खीरे की सब्जी बनाने की सरल विधि

    गर्म पैन में तेल डालकर और गैस तो धीमा कर दें। फिर उसमे जीरा चटकाएं। अब इसमें हल्दी पाउडर और लाल मिर्च डालकर मिलाएं। एक कप पानी डालें और आंच माध्यम कर दें। जैसे ही उबाल आने लगे, तब उसमे खीरे के टुकड़े डाल दें। फिर उसमे नमक और जीरा पाउडर डालकर ढक दें। अब…

    Spread the love
  • |

    किचन से जुड़ी हर परेशानी का हल जिनसे फटफाट निपटाएं सारे काम

    नुस्खा-1 सब्जी की ग्रेवी का रंग और स्वाद बढ़ाने के लिए  जब आप सब्जी के लिए प्याज भून रहे हों, तो उसमें आधा छोटा चम्मच चीनी डाल दें। ऐसा करने से ग्रेवी में चीनी कैरेमलाइज होकर उसे अच्छा कलर तो देती ही है साथ ही स्वाद मे भी इजाफा करती है। नुस्खा- 2 बाजार जैसा…

    Spread the love
  • क्रिस्पी अनियन रिंग्स

    अनियन  रिंग  एक प्रकार का नाश्ता है जो की यूनाइटेड  स्टेट्स, कनाडा, यूनाइटेड  किंगडम, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैण्ड, साउथ अफ्रीका और यूरोप, लैटिन  अमेरिका के कुछ क्षेत्रों में प्रचिलित है। आज हम आपको इसकी रेसिपी बताने जा रहे है। ये बनाने में बहुत ही सरल है और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट है। तो आइये शुरू…

    Spread the love
  • |

    Chef Shipra Recipe: अनार दाने की स्वादिष्ट चटनी

    चटनी किसी भी खाने का जायका और स्वाद और अधिक बढ़ा देती है। अगर ये चटनी बनी हो अनारदाने की तो क्या कहना। आज हम आपको अनारदाने की चटनी की बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। तो आइये शुरू करते हैं। सामग्री सूखा अनार दाना                                 2 बड़ा चम्मच नमक                                                 स्वादानुसार प्याज…

    Spread the love
  • |

    सूजी का हलवा बनाने की सरल विधि

    सूजी का हलवा भारतीय रसोई की सबसे लोकप्रिय और पारंपरिक मिठाइयों में से एक है। यह स्वादिष्ट, सुगंधित और झटपट बनने वाला व्यंजन पूजा-पाठ, त्योहारों, शुभ अवसरों और पारिवारिक समारोहों में विशेष रूप से बनाया जाता है। देसी घी में भुनी हुई सूजी की मनमोहक खुशबू, चीनी की मिठास और मेवों का कुरकुरापन मिलकर ऐसा…

    Spread the love