|

दिवाली स्पेशल: कैसे बनाएं शुगर फ्री मिठाई

Image Source: Google Search

हिन्दू धर्म में दिवाली एक बहुत बड़ा त्यौहार है। दिवाली के इस शुभ अवसर पर हम अपने चैनल की ओर से आपके सुखद और मंगल जीवन की कामना करते हैं। दिवाली के समय कुछ अलग खाने खिलने की चाह तो होती ही है। आज हम आपके लिए लाएं हैं शुगर फ्री मिठाई खसखस के पेड़े। आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि।

सामग्री

खजूर 400 ग्राम (बीजा निकला हुआ)

खसखस के बीज 2 बड़े चम्मच

घी 1 बड़ा चम्मच

बारीक कटा बादाम 1 बड़ा चम्मच

बारीक कटा पिस्ता 1 बड़ा चम्मच

बारीक कटा काजू 1 बड़ा चम्मच

इलायची पाउडर 1 छोटा चम्मच



विधि

सबसे पहले खजूर को ग्राइंडर में डालना है और इसका पेस्ट बना ले। ध्यान रखें कि इसमें पानी बिल्कुल भी नहीं डालना है। अब गैस पर पैन को रखें और इसमें खसखस को लगभग 1 मिनट तक सूखा भून लें। अब गैस पर कढ़ाई को रखें और इस में घी गरम करें। अब इसमें बादाम, पिस्ता और काजू को डालें और भून लें।

मेवा भुन जाने के बाद अब इसमें खजूर को डालें और लगभग 3 मिनट तक धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भून लें। इसी समय आपको इसमें इलाइची पाउडर भी मेला लेना है। खजूर के पूरी तरह से भुन जाने के बाद इसमें खसखस डालें और अच्छी तरह से मिला लें। आप इसको एक प्लेट में निकाल कर फैला लें जिससे कि यह थोड़ा सा ठंडा हो जाए। हल्का ठंडा होने पर अपने हाथों को घी से ग्रीस करें और इसके छोटे पेड़े बना ले। तैयार पेड़ों को खसखस के ऊपर लपेट लें। अब इसको फ्रिज में 10 मिनट के लिए सेट होने को रख दें।

तैयार है बिना चीनी (शुगर फ्री) की मिठाई इसके ऊपर से ड्राई फ्रूट से गार्निश करें और सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • सोयाबीन करी बनाने की सरल विधि

    सोयाबीन करी एक ऐसा व्यंजन है जो की हर उम्र के लोग बड़े ही चाव से खाते हैं। आइये जानते  है इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री: लहसुन                  12-15 कलियाँ प्याज                    2 बड़े अदरक                 ½ इंच हरी मिर्च              …

    Spread the love
  • |

    आलू की पूरी बनाने की सरल विधि

    पूरी तो हर किसी उम्र के लोग पसंद करते हैं पर अगर ये आलू पूरी हो तो क्या कहना। आइये जानते है इसको बनाने की सरल विधि। विधि सबसे पहले उबले आलू को मैश कर लें। एक बाउल में आटा, आलू व सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिला लें। अब इसमें 2 छोटे चम्मच…

    Spread the love
  • |

    नव वर्ष पर बनाएं स्वादिष्ट गाजर का मावा केक

    सर्दियों में गाजर का हलवा तो सभी बनाते ही है और बहुत ही ज्यादा स्वाद के साथ खाते भी है। पर आज हम आपको बताने जा रहे है गाजर के केक की रेसिपी जो की बनाने में बहुत ही आसान है और स्वाद में बहुत ही ज्यादा उम्दा। सामग्री गाजर                            500 ग्राम घिसी हुई…

    Spread the love
  • |

    Chef Shipra Recipe: पपीते की स्वादिष्ट और पौष्टिक खीर

    खीर तो अपने बहुत खाई होगी। पर क्या कभी पपीते की खीर खाई है। ये स्वादिष्ट होने के साथ साथ बहुत ही पौष्टिक भी होती है। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि सामग्री पपीता                                 1(छोटा) घी                            …

    Spread the love
  • |

    क्रिस्पी अनियन रिंग्स

    अनियन  रिंग  एक प्रकार का नाश्ता है जो की यूनाइटेड  स्टेट्स, कनाडा, यूनाइटेड  किंगडम, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैण्ड, साउथ अफ्रीका और यूरोप, लैटिन  अमेरिका के कुछ क्षेत्रों में प्रचिलित है। आज हम आपको इसकी रेसिपी बताने जा रहे है। ये बनाने में बहुत ही सरल है और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट है। तो आइये शुरू…

    Spread the love
  • |

    बच्चों की पसंदीदा बाउंटी बार

    आजकल संक्रमण के कारण बाहर का कहना सुरक्षित नहीं है। और बच्चों को खिलाना तो बिल्कुल भी नहीं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं बच्चों की पसंदीदा बाउंटी बार्स बनाने की सरल विधि। सामग्री घिसा हुआ नारियल 1 कप क्रीम/ मलाई 1/4 कप कंडेंस्ड मिल्क 1/2 कप चॉकलेट 250 ग्राम पिघली हुई विधि सबसे…

    Spread the love