|

स्वादिष्ट रोस्टेड पनीर बनाने की सरल विधि

Image Source: Google Search

पनीर तो सभी अपने अपने तरीके से बनाते ही है। परन्तु क्या आपने कभी रोस्टेड पनीर ट्राय किया है ? इसको बनाना बहुत ही आसान है और यदि इसको लच्छा परांठा के साथ खाया जाए तो ये और भी स्वादिष्ट हो जाता है। तो आइये जानते है इसको बनाने की सरल विधि।

सामग्री

कश्मीरी लाल मिर्च 3-4

गुड़ 1 छोटा चम्मच

साबुत लाल मिर्च 3-4

नमक स्वादानुसार

जीरा 1 बड़ा चम्मच

दही 2 बड़े चम्मच

साबुत धनिया 1 बड़ा चम्मच

प्याज 1/4 कप (बारीक कटा हुआ)

साबुत काली मिर्च 1 बड़ा चम्मच

पनीर

सौफ 1 बड़ा चम्मच

घी 2 बड़े चम्मच

मेथी दाना 1 छोटा चमच्च

अदरक 1/2 इंच का टुकड़ा

लौंग 4-5

इमली का पानी 2 बड़े चम्मच

लहसुन 5-6 कलियाँ

पानी 2 बड़े चम्मच

विधि

सबसे पहले एक फ्राइंग पैन में साबुत लाल मिर्च और कश्मीरी लाल मिर्च को अच्छी तरह से भूनें। अब उसको अलग निकाल कर रख लें। अब उसी पैन में जीरा, साबुत धनिया, साबुत काली मिर्च, सौफ, मेथी दाना और लौंग को डालकर सभी मसालों को अच्छी तरह से भूनें। जब खुशबू आने लगे तब तक सभी मासालों को भून लें। अब इनको ग्राइंडर में डालें और साथ ही में इसमे लहसुन, अदरक, इमली का पानी और पानी भी डालकर इसको बारीक पीस लें।

अब एक फ्राइंग पैन में घी डालें और गर्म करें। अब इसमें पनीर के क्यूब्स को रखें और मध्यम आंच पर हर तरफ से हल्का सुनेहरा होने तक भूनें। अब सभी टुकड़ो को अलग निकाल कर रखें। उसी पैन में प्याज डालकर नरम होने तक भूनें। अब इसमें तैयार मासाले को डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। मासाले के भुन जाने के बाद उसमे दही को डालें और तेल के अलग होने तक भूनें। अब इसमें नमक और गुड़ को डालकर एक बार फिर से भूनें। पूरी तरह से भुन जाने के बाद उसमे पनीर के टुकड़ों को भी डालें और अच्छी तरह से मिला लें। तैयार है रोस्टेड पनीर। इसको लच्छा परांठा के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    बिना तंदूर के कैसे बनाएं जायकेदार कुलचे नान घर बैठे

    हम में से ज्यादातर लोग जब भी कुलचे नान खाना चाहते हैं तो या तो रेस्टोरेंट या होटल में जा कर या बने-बनाय घर लाकर खाते हैं। लेकिन आज हम आपको कुलचे नान की रेसिपी बताने जा रहें है। इसे आप घर बैठे आसानी से बना सकते हैं। तो चलिए जानते है कुलचे नान बनाने…

    Spread the love
  • |

    पोहा कटलेट

        नाश्ते में आप सभी ने पोहा तो कई बार बनाया होगा परंतु आज हम आपके साथ फोन एक नई रेसिपी साझा करने जा रहे है जो है पोहा कटलेट। इसे बनाना बहुत ही आसान है। तो आइए जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री पोहा 1 कप पानी 1/2 कप दही 1…

    Spread the love
  • जाने स्वादिष्ट करेला मसाला करी बनाने की सरल विधि

    करेला खाना सेहत के लिए हर एक तरह से बहुत ही अच्छा होता है। चाहे करेले का जूस पीये या सब्जी खाये। सभी महिलाये करेले की सब्जी को अलग अलग तरह से बनाती है।आज हम भी आपको ऐसी ही एक अलग तरह की करेले की सब्जी की रेसिपी बताने जा रहे है। सामग्री करेला                     …

    Spread the love
  • |

    मसालेदार रोटी बनाने की सरल विधि

    आज तक आपने साधारण रोटी तो बहुत खाई होगी पर क्या आपने कभी मसालेदार रोटी  खाई है? यह रोटी बनाने मेंबहुत ही आसान है और स्वाद में बहुत ही अच्छी है| इसे बच्चे बहुत ही मन से खाते हैं| अचानक आये मेहमानो के लिए भी यह बहुत ही अच्छी है| तो सीखते है मसालेदार रोटी बनाने का तरीका| सामग्री 1 1/2 कप गेहूं का आटा 1/2 कप बेसन 1 1/2 चम्मच मिर्च पाउडर 1 बड़ा चम्मच तेल नमक स्वाद अनुसार 1/2 हल्दी पाउडर 2-3 चुटकी हींग 1/2 चम्मच प्रत्येक जीरा,अजवायन बारीक कटा हुआ धनिया 1 चम्मच पानी विधि थोड़ा सा कड़ा आटा गूंध ले, सभी उपरोक्त चीजों को डालें, गीले कपड़े से कवर करें। अब इसकी छोटी लोई बनाये|  3-4 मिमी  मोटाई की  रोटी बना ले फिर उसे तवे पे सेके।  बाद में जब भूरे रंग केधब्बे आ जाए तो गैस की लौ पे पक्का ले  और चिमटे की  मदद से फूला ले| घी  या मक्खन को लगाए और आम की मीठी चटनी या जैम के साथ गरम परोसे | यदि…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट हरे मटर की करारी पूरी बनाने की सरल विधि

    पूरी तो वैसे भी भारतियों को बहुत भाँती हैं। और अगर ये पूरी मटर की बनी हो तो क्या कहना। आज हम आपको स्वादिष्ट मटर की पूरी बनाने की विधि बताने जा रहें हैं। सामग्री मटर                                       1 कप आटा                                      2 कप हरी मिर्च                                2-3 लहसुन                                   7-8 कलियाँ हरा धनिया                            बारीक़…

    Spread the love
  • |

    महाशिवरात्रि स्पेशल: व्रत के लिए बनाएं स्वादिष्ट भुने मखाने

    व्रत में हम लोग अक्सर ये सोचते रहते हैं की अपने खाने के लिए क्या बनाएं! आज हम आपको कुछ आसान सी व्रत के स्नैक्स बताने जा रहें हैं। ऐसा ही एक स्नैक है भुने मखाने। ये बहुत ही स्वादिष्ट होने के साथ साथ सेहत के लिए भी अच्छे होते है। आइये जानते है इसको…

    Spread the love