जाने स्वादिष्ट करेला मसाला करी बनाने की सरल विधि

करेला खाना सेहत के लिए हर एक तरह से बहुत ही अच्छा होता है। चाहे करेले का जूस पीये या सब्जी खाये। सभी महिलाये करेले की सब्जी को अलग अलग तरह से बनाती है।आज हम भी आपको ऐसी ही एक अलग तरह की करेले की सब्जी की रेसिपी बताने जा रहे है।

सामग्री

करेला                              1/2 किलोग्राम

हल्दी पाउडर                    1/2 छोटा चम्मच

प्याज                                1 मध्यम

राई                                   1/2 छोटा चम्मच

नारियल पेस्ट                      1/4 कप

दही                                   1/4 कप

टमाटर                               2-3

गरम मसाला                      1/2 छोटा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर              1 बड़ा चम्मच

तेल                                   2 बड़े चम्मच

नमक                               स्वादानुसार



विधि

सबसे पहले करेले को अच्छी तरह से धो ले और फिर छोटे टुकड़ो में काटे। अब इन टुकड़ो में नमक लगा कर आधे घंटे के लिए छोड़ दे। अब कढ़ाई को गैस पर रखे और उसमे तेल को गर्म करे। अब इसमें राई को तड़काये। फिर इसमें प्याज को डाले। जब प्याज हलकी गुलाबी होने लगा तब उसमे टमाटर डाले और भूने। अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च और दही को डाले और मिलाये। अब इसमें नमक, करेला और पानी को डाले और धीमी आंच पर ढक कर पकाये। अंत में नारियल डालकर थोड़ी सी देर पका ले।

तैयार है करेला मसाला करी। यदि आप चाहे तो इसे धनिया पत्ती से गार्निश भी कर सकती है।

यदि आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी जानकारी या विभिन्न रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की जानकारी तथा रेसिपी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • व्रत में बनाये स्वादिस्ट कुटु के फ्रेंच फ्राइज

    आज हम आपको एक ऐसी पकोड़ी बनाने की रेसिपी बताने जा रहें हैं जो की खाने में तो स्वादिष्ट होती ही है। साथ ही इसको बनाना भी बहुत सरल है। हम बात कर रहें हैं कुटु के फ्रेंच फ्राइज की। तो आइए जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री कुटु का आटा 1 कप…

    Spread the love
  • |

    वर्जिन मोजिटो बनाने की सरल विधि

    दोस्तों यदि आप रोज़ाना पाना चाहते हैं ऐसी ही स्वादिष्ट, लज़ीज़ और चटपटी रेसिपी जिससे आपको मिलेगी भरपूर प्रशंसा और प्यार। हमारे किचन टिप्स और रोचक जानकारियाँ कर देंगी आपके किचन टाइम को कर देंगी आधा। तो जुड़ें हमारे चैनल शेफ शिप्रा (#chefshipra) के साथ। ऊपर दिए गए फॉलो बटन को दबाना ना भूलें जिससे…

    Spread the love
  • |

    Chef Shipra Recipe: अंडा भुर्जी

    अंडा वैसे तो भारतीय घरों में कई प्रकार से बनाया और खाया जाता है। आज हम आपको स्वादिष्ट अंडा भुर्जी बनाने की रेसिपी बताने जा रहें है। तो आइए जानते है Chef Shipra की एक और बेहतरीन रेसिपी बेहतरीन किचन टिप। सामग्री अंडे                              5-6 प्याज                            2 मध्यम आकर के (बारीक कटी हुई) अदरक…

    Spread the love
  • सकटचौथ स्पेशल: पुए (मीठी पूरी) बनाने की सरल विधि

    सकट के त्यौहार पर हिन्दुओं में पूजा के लिए पुए या मीठी पूरी बनायी जाती है। ये बहुत ही स्वादिष्ट होती है। गुड़ की बने होने के कारण ये स्वास्थय के लिए भी लाभदायक है। इसे कई घरों बांटा भी जाता है। तो आइये जानते है पूए बनाने की सरल विधि। विधि: एक पैन में…

    Spread the love
  • सोयाबीन करी बनाने की सरल विधि

    सोयाबीन करी एक ऐसा व्यंजन है जो की हर उम्र के लोग बड़े ही चाव से खाते हैं। आइये जानते  है इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री: लहसुन                  12-15 कलियाँ प्याज                    2 बड़े अदरक                 ½ इंच हरी मिर्च              …

    Spread the love
  • |

    टमाटर का स्वादिष्ट आचार

    आचार तो आपने बहुत से खाये होंगे।  पर क्या आपने कभी टमाटर का आचार बनाया या फिर खाया है ? ये बनाने में बहुत ही आसान और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है।  इसकी सबसे अच्छी बात है कि इसको पूरे साल भर तक स्टोर करके रखा जा सकता है। आज हम आपको इसी…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *