इस गर्मी बनाएं आम की बर्फी

Image Source: Google Search

 

गर्मी के मौसम में यदि कोई आम ना खाएं ऐसा तो हो ही नही सकता। आम तो सभी को बहुत पसंद होते हैं। आज हम आपके सभी के साथ शेयर करेंगे आम की बर्फी की रेसिपी। तो आइए शुरू करते है।

सामग्री

बेसन  1 कप

पके आम का पल्प  1 कप

पिस्ते  10-12

चीनी  3/4 कप (150 ग्राम)

इलायची पाउडर  5-6

घी  1/3 कप (80 ग्राम)

काजू  10-12

विधि

आम की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले बेसन को भून लें। एक पैन को गैस पर रखे और उसमें घी को गर्म कर लें। अब इसमें बेसन को डालकर अच्छी तरह से भून लें। धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए ब्राउन होने तक भून लीजिए। पूरी तरह से भुन जाने के बाद इसको एक बर्तन मे निकाल लें।

अब एक पैन में आम का पल्प और चीनी डाल कर अच्छे से गाढ़ा होने तक पकाए। जब आम के पल्प गाढ़ा हो जाए तो उसके बाद उसमें बेसन, काजू और इलायची पाउडर डाल कर लगातार चलाते हुए बर्फी की कंसिस्टेंसी होने तक भून लीजिए।

अब एक प्लेट को घी से अच्छी तरह से ग्रीस करें और उसमें बर्फी के घोल को फैला दें। ऊपर से कटे हुए काजू और पिस्ता से बर्फी को गार्निश करें। अब उसे 7 से 8 घन्टे ठंड़ा होने के लिए रख दीजिए।

7 घंटे के बाद जब बर्फी के जम जाए तब उसको छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें। इस बर्फी को यदि फ्रिज में स्टोर किया जाए तो इसको एक महीने तक रख कर खा सकते हैं।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

 

Spread the love

Similar Posts

  • |

    झटपट शिकंजी बनाने का आसान तरीका

    शिकंजी एक ऐसा पेय पदार्थ है जो की हर आयु वर्ग के लोगों को पसंद आता है। गर्मियों के मौसम में धूप में जाने या वापस आने पर आप इसको जरूर पिए। आज हम आपको शिकंजी बनाने की सरल विधि बताने जा रहें है। सामग्री चीनी                                         6 छोटी चम्मच काला नमक                               स्वादानुसार नीम्बू                                        …

    Spread the love
  • |

    मैंगो शेक बनाने की सरल विधि

    शेक तो सभी पसंद करते हैं, खासतौर से बच्चे। और अगर ये शेक मैंगो का हो तो क्या कहना। ये बहुत स्वादिष्ट भी होता है। आज हम आपको मैंगो शेक बनाने की सरल रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो चलिए शुरू करते हैं। सामग्री आम                                1 बड़ा दूध                                  100 ग्राम चीनी                              …

    Spread the love
  • |

    स्टे हेल्दी स्टे फिट विथ स्ट्रौबरी बनाना स्मूथी

    फिट रहने के लिए योगा और मेडिटेशन तो सभी करते हैं। लेकिन अगर आपने योगा करने के बाद सही तरीके से अपने खानपान की चीजों पर ध्यान नहीं दिया तो आप कमजोरी महसूस कर सकते हैं। इसके लिए बहुत जरूरी है कि आप ऐसी चीजों का सेवन करें जिससे कि योगा के दौरान आप जिस…

    Spread the love
  • |

    स्वदिष्ट और आसानी से बनने वाली डबल चॉकलेट मफिन्स

    इस वैलेंटाइन डे पर बनाये बहुत ही स्वदिष्ट और आसानी से बनने वाली एक रेसिपी। तो आइए जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री मैदा 2 कप बेकिंग सोडा 1/2 छोटा चम्मच कोको पाउडर 1/3 कप नमक 1/4 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर 1 छोटा चम्मच दही 1 कप अंडे 2 रिफाइन तेल 1/2 कप…

    Spread the love
  • |

    बचे चावलों का बनाये जीरा राइस

    भारतीय घरो में अक्सर खाना खाने के बाद कुछ न कुछ बच ही जाता है। आज हम आपको रात के बचे हुए राइस से स्वादिष्ट रेसिपी बताने जा रहें हैं। ये बहुत ही जल्दी से तैयार हो जाती है। इसलिए इसे झटपट रेसिपी भी कहते हैं। तो आइये शुरू करते हैं। सामग्री चावल                              2…

    Spread the love
  • |

    ChefShipra: चिली पनीर (Chilli Paneer) बनाने की विधि

    चिली पनीर बनाने की विधि by ChefShipra सामग्री: पनीर को फ्राई करने के लिए: पनीर – 250 ग्राम (क्यूब्स में काट लें) मैदा – 2 टेबलस्पून कॉर्नफ्लोर – 2 टेबलस्पून नमक – स्वादानुसार काली मिर्च – 1/4 टीस्पून पानी – जरूरत अनुसार तेल – तलने के लिए ग्रेवी / ड्राय चिली पनीर के लिए: प्याज…

    Spread the love