|

जानिए स्वादिष्ट और स्पेशल ढोकला बनाने की रेसिपी

ढोकला यूँ तो एक गुजरती व्यंजन हैं परन्तु इसकी लोकप्रियता के कारण अब ये पूरे भारतवर्ष में खाया और खिलाया जाता है। खासतौर पर उत्तर भारत में। बच्चे भी इसे खूब पसंद करते हैं क्यूंकि इसमें तेज़ मसाले नहीं होते। इसको बनाना बड़ा ही आसान है। आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि।

सामग्री

बेसन        250 ग्राम

ईनो         1 छोटा चम्मच

टाटरी        1/2 छोटा चम्मच

राई          1/2 छोटा चम्मच

हरि मिर्च      250 ग्राम

तेल          2 छोटे चम्मच


विधि

सबसे पहले एक बाउल में बेसन और ईनो में लगभग 150 मिलीलीटर पानी के साथ अच्छी तरह से मिला लें। अब इस मिश्रण को आधे घंटे के लिए रख दे। आधे घंटे के बाद इसको मथ ले और एक थाली में फैला दे। अब एक भगोने ने पानी को उबाले और मिश्रण वाली थाली को भगोने के ऊपर रख दे। ध्यान रखे कि थाली को इस तरह से रखे कि उसमें बिल्कुल भी पानी ना जाये। अब थाली को ऊपर से ढक दे।गैस को धीमा कर दे और लगभग 20 मिनट्स तक इसको भाप में पकने दे। अब ध्यान से थाली को बाहर निकाले। इस पर चाकू से निशान लगा ले।

कढ़ाई को गैस पर रखे और इसमें तेल डालें। अब इसमे राई चटकाए। फिर इसमें हरि मिर्च, टाटरी और आधा गिलास पानी मिला कर उबले हुए ढोकलों के ऊपर फैला दे। अब सर्विंग प्लेट में इन ढोकलों को हरी मिर्च और हरी चटनी के साथ सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    स्वादिष्ट कोल्ड कॉफ़ी बनाने की सरल विधि

    कोल्ड कॉफ़ी एक ऐसा पेय है पदार्थ है जो की हर उम्र के लोग पसंद करते हैं विशेषकर बच्चे। ये स्वास्थय की दृष्टि से भी उपयोगी होती है। तो आइये जानते हैं कोल्ड कॉफ़ी बनाने की सरल विधि। सामग्री कॉफ़ी                              1 छोटा चम्मच चीनी                               2 छोटे चम्मच दूध                                  2 कप कॉफ़ी पाउडर…

    Spread the love
  • लज़ीज़ मशरूम मटर की सब्जी

    सर्दियों के मौसम में अगर मशरूम मटर की सब्जी और गरमा गर्म नान खाने को मिल जाए तो क्या बात है। आज हम आपको बताने जा रहें लज़ीज़ मशरूम मटर बनाने की सरल विधि। विधि तेज़ गर्म पानी में मशरूम के टुकड़े काट कर डालें। उसको ढक कर 35-40 मिनट्स के लिए छोड़ दें। ऐसा…

    Spread the love
  • माइक्रोवेव में पनीर टिक्का बनाने की सरल विधि

    पनीर टिक्का तो हम सभी पसंद करते ही हैं, पर आज हम आपको इसको माइक्रोवेव से बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की विधि। सामग्री दही                         3 बड़े चम्मच लाल मिर्च पाउडर     1/2 छोटी चम्मच तंदूरी मसाला           1/2 छोटी चम्मच चाट मसाला            1/2 छोटी चम्मच…

    Spread the love
  • |

    अरबी की सब्जी बनाने की सरल विधि (सुखी अरबी – North Indian Style)

    अरबी की सब्जी बनाने की सरल विधि (सुखी अरबी – North Indian Style) आवश्यक सामग्री: अरबी – 250 ग्राम सरसों का तेल – 2 बड़े चम्मच हींग – 1 चुटकी जीरा – 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच धनिया पाउडर – 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच (स्वादानुसार) आमचूर पाउडर – 1/2…

    Spread the love
  • कैसे बनाएं दही के आलू

    दही के आलू एक बहुत ही सरल व्यंजन है जो की उत्तर भारत में ज्यादा प्रचलित है| आइये जानते है इसको बनाने की विधि| सामग्री: 3 मध्यम आलू उबले और छिले 1 कप दही फेटा हुआ 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच नमक 1/2 चम्मच धानिया पाउडर 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर 1/4 चम्मच गरम मसाला 2…

    Spread the love
  • झटपट आलूओं को उबालने का आसान तरीका

    कभी कभी हमे अचानक आये मेहमानो के लिए या फिर अपने बच्चो की अचानक हुई डिमांड को पूरा करने के लिए किसी ना किसी रेसिपी में उबले आलू की जरूरत होती है। और ऐसे वक़्त में यदि हम कूकर में आलू को उबालने लगेंगे तो बहुत ही जयादा समय लग जायेगा। ऐसे में यदि झटपट…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *