|

टेस्टी वेज कटलेट बनाने की रेसिपी

veg cutlets by chefshipra

veg cutlets by chefshipra

आज हम आपको बताने जा रहे हैं टेस्टी वेज कटलेट बनाने की रेसिपी। यह बच्चों को तो खूब पसंद आती ही है। साथ ही बड़े भी इसे बड़े चाव से खाते हैं। इसे आप इवनिंग टी के साथ भी सर्व कर सकते हैं।

सामग्री:
2 उबले हुए आलू
1/2 कप गाजर (कद्दूकस की हुई)
1/2 कप मटर (उबली हुई)
1/2 कप शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
1/2 कप ब्रेड क्रम्ब्स
2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1/2 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
1/2 चम्मच गरम मसाला
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच धनिया पाउडर
1/2 चम्मच अमचूर पाउडर
नमक स्वादानुसार
तेल (तलने के लिए)
2 बड़े चम्मच धनिया पत्ता (बारीक कटा हुआ)
2 बड़े चम्मच मैदा
पानी (गोल बनाने के लिए)

विधि:

सबसे पहले उबले हुए आलू को अच्छे से मैश कर लें। अब उसमें कद्दूकस की हुई गाजर, उबली मटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट और सारे मसाले यानि की (गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर) मिलाएं।

अब इसमें ब्रेड क्रम्ब्स और बारीक कटा हुआ धनिया पत्ता डालकर अच्छे से मिला लें। अब इस मिश्रण को दोनों हथेलियों की सहायता से छोटे-छोटे कटलेट आकार दें। अब मैदा और पानी का पतला घोल तैयार करें। तैयार कटलेट को मैदा के घोल में डुबोकर गर्म तेल में डाल दें। अब इसे सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।

तले हुए वेज कटलेट को टिशू पेपर पर निकालें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए। आपके स्वादिष्ट वेज कटलेट तैयार हैं !इन गर्मागर्म वेज कटलेट को चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    मसालेदार रोटी बनाने की सरल विधि

    आज तक आपने साधारण रोटी तो बहुत खाई होगी पर क्या आपने कभी मसालेदार रोटी  खाई है? यह रोटी बनाने मेंबहुत ही आसान है और स्वाद में बहुत ही अच्छी है| इसे बच्चे बहुत ही मन से खाते हैं| अचानक आये मेहमानो के लिए भी यह बहुत ही अच्छी है| तो सीखते है मसालेदार रोटी बनाने का तरीका| सामग्री 1 1/2 कप गेहूं का आटा 1/2 कप बेसन 1 1/2 चम्मच मिर्च पाउडर 1 बड़ा चम्मच तेल नमक स्वाद अनुसार 1/2 हल्दी पाउडर 2-3 चुटकी हींग 1/2 चम्मच प्रत्येक जीरा,अजवायन बारीक कटा हुआ धनिया 1 चम्मच पानी विधि थोड़ा सा कड़ा आटा गूंध ले, सभी उपरोक्त चीजों को डालें, गीले कपड़े से कवर करें। अब इसकी छोटी लोई बनाये|  3-4 मिमी  मोटाई की  रोटी बना ले फिर उसे तवे पे सेके।  बाद में जब भूरे रंग केधब्बे आ जाए तो गैस की लौ पे पक्का ले  और चिमटे की  मदद से फूला ले| घी  या मक्खन को लगाए और आम की मीठी चटनी या जैम के साथ गरम परोसे | यदि…

    Spread the love
  • कैसे बनाएं गरमा गरम खस्ता कचौड़ी

    कचौड़ियां तो सभी को पसंद आती हैं। अगर यह कचौड़ियां आलू की बनी हों तो क्या कहना! आज हम आपको आलू की खस्ता कचौड़ियों की रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री कचौड़ी के लिए मैदा               3 कप सोडा              1/4 छोटा चम्मच नमक              स्वादानुसार…

    Spread the love
  • |

    चटोरों की फेवरिट बैंगन तवा फ्राई की स्पेशल रेसिपी

    वैसे तो आप सभी ने कई प्रकार से बैगन बनाया भी होगा और खाया भी होगा। पर आज हम आपको एक स्पेशल रेसिपी (बैगन तवा फ्राई) बताने जा रहे है जिसको खा कर आप उँगलियाँ चाटते रह जाएंगे। तो आइये जानते हैं इसे बनाने की सरल विधि। सामग्री: नमक स्वादानुसार मिर्च 1/2 छोटी चम्मच हल्दी…

    Spread the love
  • |

    Chef Shipra Recipe: चिकेन टिक्का

    चिकेन टिक्का खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है साथ ही इसको बनाना भी बहुत आसान होता है। तो आइए जानते है Chef Shipra की एक और बेहतरीन रेसिपी। सामग्री बोनलेस चिकन                          800 ग्राम दही                                          200 ग्राम लाल मिर्च                                  3 छोटी चम्मच गर्म मसाला                                2 छोटी चम्मच नमक                                        स्वादानुसार तेल                                          …

    Spread the love
  • |

    ब्रेड का टेस्टी और हैल्दी स्नैक

    ब्रेड तो बच्चे पसंद करते ही हैं। पर आज हम आपको ब्रेड के स्नैक्स की रेसिपी बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं ब्रेड के टेस्टी और हेल्दी स्नैक्स की रेसिपी। सामग्री उबला आलू                      1(मैश किया हुआ) मकई के दाने                   2 बड़े चम्मच प्याज                               2 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ) धनिया…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट कच्चे आम की मीठी चटनी

    आज हम आपको बताने जा रहे हैं स्वादिष्ट कच्चे आम  की  मीठी चटनी बनाने की सरल विधि। सामग्री कच्चा आम                                          2 (मध्यम ) पानी                                                    ½  कप गुड़                                                      ½  कप सेंधा नमक                                           ¾  छोटा चम्मच भुना जीरा                                              1  छोटा चम्मच गरम मसाला                                        ¾  छोटा चम्मच पीसी काली मिर्च                                   ¼ …

    Spread the love