लज़ीज़ मशरूम मटर की सब्जी

सर्दियों के मौसम में अगर मशरूम मटर की सब्जी और गरमा गर्म नान खाने को मिल जाए तो क्या बात है। आज हम आपको बताने जा रहें लज़ीज़ मशरूम मटर बनाने की सरल विधि।



विधि

तेज़ गर्म पानी में मशरूम के टुकड़े काट कर डालें। उसको ढक कर 35-40 मिनट्स के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से मशरूम नरम पड़ने के साथ साथ उसकी महक भी चली जाती है। अब कुकर में सरसों का तेल गर्म करें। इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भुने। अच्छी तरह भुन जाने के बाद पिसी प्याज डालें और भुने। प्याज का रंग जब बदलने लगे तब इसमें पिसा टमाटर डालें और साथ ही मिर्च हल्दी और धनिया डालकर भुने। अब इसमें नमक मिलाएं। मसाला तब तक भुने जब तक वो तेल न छोड़ दे।

अब इस मसाले में मटर के दाने धो कर डालें। उसके 2-3 मिनट्स के लिए भूने। अब इसमें उबले हुए मशरूम के टुकड़े मिलायें। अच्छी तरह से मशरूम को मसाले में मिला लें। और एक मिनट के लिए कूकर का ढक्कन ढक दें। अब इसमें ग्रेवी लायक पानी डालकर कुकर का ढक्कन बंद कर दें। अब इसमें 1 सिटी लगाएं। अब गैस बंद कर दें। प्रेशर निकलने पर कुकर खोल लें और एक बाउल में निकाल लें। अब धनिया पत्ती से गार्निश कर गरमा गर्म नान के साथ सर्व करें।

सामग्री

मशरूम                       2 पैकेट

मटर                             1/2 कप

टमाटर                          1 मध्यम आकार का

लहसुन                         15-16 कली

अदरक                         1/2 इंच

प्याज                            1 1 /2 मध्यम आकार का

लाल मिर्च                      1/4 छोटी चम्मच

हल्दी                            1/4 छोटी चम्मच

धनिया                           1/4 छोटी चम्मच

नमक                           स्वादानुसार

पानी                             जरूरत अनुसार

हरा धनिया                    गार्निश करने के लिए

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    स्वादिष्ट मुग़लई परांठा बनाने की सरल विधि

    संक्रमण के कारण बाहर का खाना पीना मना है। पर क्यों ना इस सर्दियों के मौसम में बनाये बड़ी आसानी से घर पर मुगलई परांठे। तो आइये जानते है इसकी सरल विधि। सामग्री गेहूँ का आटा 2 कप नमक स्वादानुसार पानी जरूरतानुसार भरावन के लिए: तेल 1 छोटा चम्मच नमक स्वादानुसार प्याज़ 1/2 कप (बारीक…

    Spread the love
  • |

    इस राखी पर बनाये स्वादिष्ट और आसान चॉकलेट बर्फी

    इस त्यौहार के सीजन में घर पर ही बनाये झटपट तैयार होने वाली आसान और स्वादिष्ट चॉकलेट बर्फी। सामग्री कोको पाउडर १ बड़ा चम्मच दूध १ १/२  बड़ा चम्मच कंडेंस्ड मिल्क १/२ कप बटर १ बड़ा चम्मच काजू १/२ कप (मोटा ग्राइंड किया हुआ) बिस्कुट १/२ कप (मोटा ग्राइंड किया हुआ) अखरोट १/२ कप (छोटे…

    Spread the love
  • |

    मसालेदार रोटी बनाने की सरल विधि

    आज तक आपने साधारण रोटी तो बहुत खाई होगी पर क्या आपने कभी मसालेदार रोटी  खाई है? यह रोटी बनाने मेंबहुत ही आसान है और स्वाद में बहुत ही अच्छी है| इसे बच्चे बहुत ही मन से खाते हैं| अचानक आये मेहमानो के लिए भी यह बहुत ही अच्छी है| तो सीखते है मसालेदार रोटी बनाने का तरीका| सामग्री 1 1/2 कप गेहूं का आटा 1/2 कप बेसन 1 1/2 चम्मच मिर्च पाउडर 1 बड़ा चम्मच तेल नमक स्वाद अनुसार 1/2 हल्दी पाउडर 2-3 चुटकी हींग 1/2 चम्मच प्रत्येक जीरा,अजवायन बारीक कटा हुआ धनिया 1 चम्मच पानी विधि थोड़ा सा कड़ा आटा गूंध ले, सभी उपरोक्त चीजों को डालें, गीले कपड़े से कवर करें। अब इसकी छोटी लोई बनाये|  3-4 मिमी  मोटाई की  रोटी बना ले फिर उसे तवे पे सेके।  बाद में जब भूरे रंग केधब्बे आ जाए तो गैस की लौ पे पक्का ले  और चिमटे की  मदद से फूला ले| घी  या मक्खन को लगाए और आम की मीठी चटनी या जैम के साथ गरम परोसे | यदि…

    Spread the love
  • व्रत पर बनाएं सबके पसंद के स्नैक

    व्रत पर कुछ न कुछ खाने की इच्छा सभी की रहती है। आज हम आपको स्वादिष्ट साबूदाने के स्नैक की रेसिपी बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री साबूदाना                                   1/2 कप आलू                                         1 मध्यम आकार का (बारीक कटा) नीम्बू                                         1/2 चम्मच धनिया पत्ती                              …

    Spread the love
  • |

    बिना तंदूर के कैसे बनाएं जायकेदार कुलचे नान घर बैठे

    हम में से ज्यादातर लोग जब भी कुलचे नान खाना चाहते हैं तो या तो रेस्टोरेंट या होटल में जा कर या बने-बनाय घर लाकर खाते हैं। लेकिन आज हम आपको कुलचे नान की रेसिपी बताने जा रहें है। इसे आप घर बैठे आसानी से बना सकते हैं। तो चलिए जानते है कुलचे नान बनाने…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट गाजर का गज़रेला बनाने की सरल विधि

    गाजर का हलुवा तो आपने बहुत खाया होगा पर आज हम आपको गाजर का गजरेला बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। तो आइये शुरू करते हैं। विधि सबसे पहले 1/2 लीटर फुल क्रीम दूध को गैस पर उबाल लें। उबाल आने पर उसमे गाजर डाल दें। अब इसे धीमी आंच पर पकने दें।…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *