|

टमाटर का स्वादिष्ट आचार

tomato achar, chef shipra

आचार तो आपने बहुत से खाये होंगे।  पर क्या आपने कभी टमाटर का आचार बनाया या फिर खाया है ? ये बनाने में बहुत ही आसान और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है।  इसकी सबसे अच्छी बात है कि इसको पूरे साल भर तक स्टोर करके रखा जा सकता है। आज हम आपको इसी की रेसिपी बताने जा रहे है। 

सामग्री

लाल टमाटर      250 ग्राम

साबुत जीरा       1 छोटा चम्मच

राई                   1 छोटा चम्मच

मेथी दाना          ½  छोटा चम्मच

हरी मिर्च           12-15

लहसुन             25-30 कलियाँ

सरसो का तेल   125 ग्राम

हींग                  1 छोटा चम्मच

कश्मीरी लाल मिर्च 1 बड़ा चम्मच

करी पत्ता          20-15

हल्दी पाउडर    1 छोटा चम्मच

नमक               स्वादानुसार

सिरका              1 बड़ा चम्मच

विधि

सबसे पहले सभी टमाटरों को अच्छी तरह से धो कर सूखा लेंगे। अब इनको छोटे छोटे टुकड़ो में काट ले। अब गैस पर एक फ्राइंग पैन को रखे और उसमे साबुत जीरा, राई और मेथी दाना को अच्छी तरह से खुशबू आने तक भूने। पूरी तरह से भुन जाने के बाद इसको ठंडा करे और ग्राइंडर में पीस ले। इस पाउडर को अलग कर के रख ले। अब ग्राइंडर में हरी मिर्च, लहसुन और अदरक को पीस के उसका पेस्ट बना ले। ध्यान रखे की इसको ग्राइंड करते वक़्त पानी का प्रयोग बिलकुल भी नहीं करना है। बिना पानी के जितना बारीक हो सके इसको ग्राइंड करे।

अब फ्राइंग पैन को गैस पर रखे और उसमे तेल को गर्म करे। तेल सही से गर्म हो जाने पर उसमे हींग चटकाएं। अब उसमे ग्राइंड किया हुआ मिर्च, लहसुन और अदरक का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से भूनें। जब तक इस का तेल अलग ना हो जाए तब तक इसको भूनना है।

अब इसमें कश्मीरी लाल मिर्च को डालकर मिला ले। अब इसमें टमाटर के टुकड़ो को डाल कर अच्छी तरह से मिला ले और हाई फ्लेम पर लगातार चलाते हुए खुला ही पकाना है जिससे की इसका अतिरिक्त पानी निकल जाए। अब इसमें धुले और पूरी तरह से सूखे हुए करी पत्तों को डाले। अब इसको तेल के अलग होने तक पका ले। इसके बाद इसमें पाउडर किया हुआ मसाला ( जो हमने अलग करके रखा था ) डालकर अच्छी तरह से मिला ले। फिर से तेल अलग होने तक पका ले।

अब इसमें हल्दी पाउडर को डालकर पकाये। फिर इसमें नमक डालकर मिलाये। जब तेल पूरी तरह से ऊपर आ जाये तब समझ जाए की आचार पक चुका है। गैस बंद करके इसको ठंडा होने दे। पूरी तरह से ठंडा होने पर इसमें सिरका डालकर मिला ले और कांच के जार में भर के रखे।

तैयार है टमाटर का चटपटा अचार।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    टेस्टी और हेल्दी चने मुरमुरे बनाने की सरल विधि

    अक्सर हम महिलाओं के साथ समस्या रहती है कि शाम के वक़्त नाश्ते में ऐसा क्या बनाये जो कि हेल्दी होने का साथ साथ हल्का भी हो जिससे रात का कहना भी समय पर ठीक तरह से खाया जा सके। तो आज हम आपकी इसी समस्या का एक बहुत ही आसान सा हल ले कर…

    Spread the love
  • |

    ChefShipra Special: इंस्टेंट गाजर का हलवा (Instant Gajar Ka Halwa) रेसिपी

    सर्दियों की खास मिठाई गाजर का हलवा (Instant Gajar Ka Halwa) अब बनाएं झटपट और आसान तरीके से। सामग्री (2–3 लोगों के लिए): 3 कप कद्दूकस की हुई लाल गाजर 1 कप फुल क्रीम दूध 4–5 बड़े चम्मच कंडेंस्ड मिल्क (या स्वादानुसार चीनी) 2 बड़े चम्मच घी 2 बड़े चम्मच मिल्क पाउडर (वैकल्पिक, स्वाद बढ़ाने…

    Spread the love
  • तीज स्पेशल मिठाई घेवर की रेसिपी

    आवश्यक सामग्री: घेवर के लिए: मैदा – 2 कप ठंडा दूध – 1/2 कप ठंडा पानी – लगभग 1.5 कप (जरूरत अनुसार) देसी घी – 1/2 कप (पिघला हुआ) बर्फ के टुकड़े – 2-3 बेकिंग पाउडर – 1/4 चम्मच घी या रिफाइंड – तलने के लिए चाशनी के लिए: चीनी – 1.5 कप पानी –…

    Spread the love
  • |

    व्रत स्पेशल: स्वादिष्ट नारियल की चटनी

    आज हम आपको बताने जा रहे हैं व्रत के लिए स्वादिष्ट नारियल की चटनी बनाने की सरल विधि। सामग्री नारियल                                               1 कप (घिसा हुआ) हरी मिर्च                                              2 धनिया पत्ती                                          2 बड़े चम्मच नीम्बू रस                                             1 ½ छोटा चम्मच सेंधा नमक                                          ½ छोटा चम्मच पानी                                                   ½ कप विधि उपरोक्त सभी सामग्रियों…

    Spread the love
  • |

    टेस्टी कॉफ़ी बनाने की सरल विधि

    कॉफ़ी एक ऐसा पेय है पदार्थ है जो की हर उम्र के लोग पसंद करते हैं। ये स्वास्थय की दृष्टि से भी बहुत उपयोगी होती है। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री कॉफ़ी                              1 छोटा चम्मच चीनी                               2 छोटे चम्मच दूध                                  2 कप कॉफ़ी पाउडर                  1 चुटकी…

    Spread the love
  • |

    Chefshipra: व्रत के लिए मावा बर्फी रेसिपी

    आज हम आपको व्रत के लिए मावा बर्फी बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। सामग्री: मावा (खोया) – 2 कप चीनी – 1 कप (पिसी हुई) इलायची पाउडर – ½ छोटी चम्मच घी – 2 बड़े चम्मच बादाम-पिस्ता – 2 बड़े चम्मच (कटे हुए, सजावट के लिए) विधि: सबसे पहले एक कड़ाही में घी…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *