|

स्वादिष्ट प्याज का आचार बनाने की सरल विधि

pyaj ka aachar, प्याज का आचार , ChefShipra, chefshipra.com, #ChefShipra #chefshipra, #ekaansh

अचार तो आपने बहुत से बनाये और खाये होंगे पर क्या आपने कभी प्याज का अचार खाया है ? जी हाँ आज हम आपको बताने जा रहे है प्याज के अचार की सरल विधि।

सामग्री:

छोटी प्याज – 25-30

सफ़ेद सिरका – 1 1/2 कप

हरी मिर्च लम्बी कटी – 7-8

आम आचार मसाला (बिना हींग वाला) – 1 कटोरी

हींग – 1 चुटकी

सरसो तेल – 2 बड़ा चम्मच

राई – 1 बड़ा चम्मच



विधि

छोटी प्याज को छील कर 1 1/2 घंटे के लिए सफ़ेद सिरके में भिगो कर रख दें। एक बाउल में प्याज सिरके से निकाल कर रख लें। अब प्याज को बीच में से आधा क्रॉस काट लें। अब इसे थोड़ा सा हांथों से खोल लें। अब इसके कटे हिस्से में अचार का मसाला ठीक से भरें। आप इसमें आम के आचार का मसाला भी भर सकते हैं।

अब एक गर्म पैन में 2 तब्स्प तेल डालकर तेज़ गर्म करें और उसमे राई चटकाएं। फिर इसमें हींग और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह से चलाएं। एक एक कर के सारी प्याज इसमें डालें और 2 मिनट्स के लिए फ्राई करें। 2 मिनट्स के बाद गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें। आपका प्याज का आचार खाने के लिए तैयार है।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    स्वादिष्ट कोल्ड कॉफ़ी बनाने की सरल विधि

    कोल्ड कॉफ़ी एक ऐसा पेय है पदार्थ है जो की हर उम्र के लोग पसंद करते हैं विशेषकर बच्चे। ये स्वास्थय की दृष्टि से भी उपयोगी होती है। तो आइये जानते हैं कोल्ड कॉफ़ी बनाने की सरल विधि। सामग्री कॉफ़ी                              1 छोटा चम्मच चीनी                               2 छोटे चम्मच दूध                                  2 कप कॉफ़ी पाउडर…

    Spread the love
  • |

    राखी स्पेशल : हरी मिर्च का चटपटा इंस्टैंट अचार

    खाने के साथ मिर्च का अचार तो सभी को अच्छा लगता है। हरी मिर्च का अचार सब्जिओ में मसालों की कमी को पूरा कर देताहै। आइये तो जानते है झटपट बनने वाले इस हरी मिर्च के इंस्टेंट अचार को बनाने का तरीका। इस राखी जरूर बनाये । सामग्री हरी मिर्च                   100 ग्राम सरसों का दाना        3 छोटा चम्मच सौंफ                       3 छोटा चम्मच मेथी दाना                1 ½ छोटा चम्मच जीरा                       1 छोटा चम्मच सरसों का तेल        4 छोटा चम्मच सफ़ेद सिरका        4 छोटा चम्मच नमक                  …

    Spread the love
  • होली स्पेशल: बनाएं स्वादिष्ट शाही मावा लस्सी

    होली के त्योहार पर ठंडाई और मीठे पकवानों का विशेष महत्व होता है। इस बार कुछ नया ट्राई करें और बनाएं शाही मावा लस्सी, जो स्वाद में लाजवाब और सेहतमंद भी है। यह समृद्ध लस्सी मावा, दही और मेवों के मिश्रण से तैयार होती है और खास मौकों पर परोसने के लिए एकदम परफेक्ट है।…

    Spread the love
  • जानिए अनार खाने के फायदे

    दोस्तों यदि आप रोज़ाना पाना चाहते हैं ऐसी ही स्वादिष्ट, लज़ीज़ और चटपटी रेसिपी जिससे आपको मिलेगी भरपूर प्रशंसा और प्यार। हमारे किचन टिप्स और रोचक जानकारियाँ कर देंगी आपके किचन टाइम को कर देंगी आधा। तो जुड़ें हमारे चैनल शेफ शिप्रा (#chefshipra) के साथ। ऊपर दिए गए फॉलो बटन को दबाना ना भूलें जिससे…

    Spread the love
  • जानिये नारियल खाने के फायदे

    नारियल या कोकोनट एक ऐसा फल है जो की सम्पूर्ण भारत में खाया जाता है। हालांकि दक्षिण भारत में ये ज्यादा पसंद किया जाता है क्यूंकि इसकी पैदावार भी वहीँ पर होती है। आज हम आपको नारियल के फायदे बताने जा रहें हैं। तो आइये शुरू करते हैं। नारियल में विटामिन्स प्रचुर मात्रा में पाए…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट पाइनएप्पल का शरबत बनाने की सरल विधि

    पाइनएप्पल का शरबत एक ऐसा शीतल पेय है जो की बहुत ही ठंडक देता है। साथ ही स्वास्थय के लिए भी बहुत ही लाभदायक होता है। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री पाइनएप्पल                    1 चीनी                            1 किलो विधि सबसे पहले पाइनएप्पल को अच्छी तरह से छील कर के छोटे…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *