नवरात्रि स्पेशल: कैसे बनाएं स्वादिष्ट कचौड़िया

किसी भी तीज या त्यौहार पैर कचौड़ियां तो बनती ही है पर यदि यही कचौड़ियां व्रत उपवास में भी खाने को मिल जाये तो क्या कहना। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं व्रत के लिए स्वादिष्ट कचौड़ी बनाने की सरल विधि।

सामग्री:

कुट्टू या सिंघाड़े का आटा         3 बड़े चम्मच

सेंधा नमक                               स्वादानुसार

बारीक़ कटा धनिया पत्ती           2 बड़े चम्मच

तेल                                          तलने के लिए

उबला आलू                           4

भुनी पीसी मूंगफली               3 छोटे चम्मच

बारीक़ कटी हरी मिर्च             4-5

पीसी काली मिर्च                 ½ छोटा चम्मच

विधि

सबसे पहले एक बाउल में आलू को मैश कर ले। अब इसमें कुट्टू या सिंघाड़े का आटा, हरी मिर्च, 1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च, धनिया पत्ती और सेंधा नमक को डालकर अच्छी तरह से मिला ले। फिर इसको आटे की तरह गूंध लेने के बाद इसकी तेल से ग्रीसिंग कर के रख दे।

अब कचौड़ी में भरने के लिए मूंगफली के दानो में सेंधा नमक, काली मिर्च और धनिया पत्ती डालकर अच्छी तरह से मिला ले। अब अपने हाथो में तेल से ग्रीसिंग कर ले फिर थोड़ा सा आटे को तोड़ कर उसकी छोटी छोटी लोई बना ले। फिर इसमें तैयार की गयी स्टफ़िंग को भर के इसको अच्छी तरह से बंद कर दे।

अब एक गर्म पैन में तेल डालकर तेज़ गर्म करे और एक एक करके सभी कचौड़िओ को डीप फ्राई कर ले। गोल्डन ब्राउन रंग होने पे इनको निकाले । गर्मागर्म सर्व करे।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • जानिये नारियल खाने के फायदे

    नारियल या कोकोनट एक ऐसा फल है जो की सम्पूर्ण भारत में खाया जाता है। हालांकि दक्षिण भारत में ये ज्यादा पसंद किया जाता है क्यूंकि इसकी पैदावार भी वहीँ पर होती है। आज हम आपको नारियल के फायदे बताने जा रहें हैं। तो आइये शुरू करते हैं। नारियल में विटामिन्स प्रचुर मात्रा में पाए…

    Spread the love
  • सर्दियों के लिए ख़ास शीतकालीन खाद्य पदार्थ

      क्या आप जानते हैं कि सर्दी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का सबसे अच्छा मौसम है? इस दौरान लोगों को भूख ज्यादा लगती है. आश्चर्यजनक रूप से, सर्दियों में शरीर का इंजन बेहतर काम करता है और भोजन बेहतर पचता है। यह शरीर को अधिक पोषण प्रदान करने में सहायता करता है। तो सर्दियों के…

    Spread the love
  • लज़ीज़ जायकेदार आलू के लोलीपोप

    लज़ीज़ जायकेदार आलू के लोलीपोप एक ऐसा व्यंजन है जो की बच्चो और युवा वर्ग में बहुत ही प्रचलित और उनकी पसंदीदा डिश है| इसको बनाना बहुत ही सरल है, आइये जानते है इसको बनाने की सरल विधि | सामग्री मैदा 2 बड़ा चम्मच उबले आलू 1/2 कप महीन कटा प्याज 1/4 कप महीन कटी…

    Spread the love
  • जन्माष्टमी स्पेशल : नमकीन साबूदाना बनाने की सरल विधि

    जन्माष्टमी का पर्व आ रहा हैं। ऐसे में व्रत में आखिर क्या खाएं। आज हम आपको नमकीन साबूदाना बनाने की रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री मोटा साबूदाना                                     1 कप मूंगफली                                             1 कप तेल                                                    तलने के लिए सेंधा नमक                                          स्वादानुसार काली मिर्च…

    Spread the love
  • मशरुम मंचूरियन बनाने की सरल विधि

    मशरूम मंचूरियन एक ऐसा व्यंजन है जो की युवा वर्ग में बहुत ज्यादा प्रचलित है। बच्चे भी इसे खूब पसंद करते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री ताज़े छोटे मशरुम              250 ग्राम अदरक लहसुन पेस्ट         1 चम्मच कोर्न्फ्लौर                         4-5 चम्मच मैदा…

    Spread the love
  • |

    व्रत स्पेशल: स्वादिष्ट हरे धनिये की चटनी

    आज हम आपको बताने जा रहे हैं व्रत के लिए स्वादिष्ट हरे धनिये की चटनी बनाने की सरल विधि। सामग्री: हरा धनिया          100 ग्राम हरी मिर्च             2 पुदीना पत्ती         20-25 सेंधा नमक          ¾ छोटा चम्मच भुना जीरा           ½ छोटा चम्मच नीम्बू                  ½ छोटा चम्मच पानी                   ½ कप विधि:…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *