|

घर पर बनाएं आलू के पिज़्ज़ा

इस लॉक डाउन में घर पर बनाएं आलू के पिज़्ज़ा

आपने अपने बच्चों को कई तरह के पिज़्ज़ा खिलाएं होंगे पर क्या आपने कभी आलू पिज़्ज़ा बनाया या खाया है? आज हम आपको आलू पिज़्ज़ा की आसान रेसेपी बताने जा रहे है जोकि खाने स्वादिष्ट है बनाने में आसान। तो आइये शुरू करते है।

सामग्री

मैदा                  200 ग्राम

उबले आलू        5 (मध्यम आकर के)

काली मिर्च        1 छोटा चम्मच (पिसा हुआ)

प्याज                2 बड़े चम्मच (बारीक़ कटा हुआ)

नमक               स्वादानुसार

गाजर                2 बड़े चम्मच (बारीक़ कटा हुआ)

लाल मिर्च के फ्लैक्स 1 छोटा चम्मच (गार्निश करने के लिए)

शिमला मिर्च      2 बड़े चम्मच (बारीक़ कटा हुआ)

पिज़्ज़ा सीज़निंग 1 छोटा चम्मच (गार्निश करने के लिए)

मोरजिल्ला चीज़ 1/2 कप (घिसा हुआ)

तेल तलने के लिए

बेकिंग पाउडर 1 छोटा चम्मच

विधि

सबसे पहले एक बाउल में आलू को अच्छी तरह से मैश कर लें। अब इसमें काली मिर्च, प्याज, नमक, गाजर, लाल मिर्च के फ्लैक्स, शिमला मिर्च, पिज़्ज़ा सीज़निंग, मोरजिल्ला चीज़, बेकिंग पाउडर और मैदा डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इसका एक सॉफ्ट आटा माड़ लें। यदि ज़रूरत हो तो मैदा बढ़ा सकते है।

अब इस आटे की लोई तोड़कर बेल लें। ध्यान रखें हाथों अच्छी तरह से ग्रीस कर ले। इसको बिलकुल हलके हांथो बेल कर चौकोर शेप दें। अब गैस पर फ्राइंग पैन को गर्म करें और उसे ग्रीस करें। धीमी आंच पर ढक कर तैयार टुकड़ो को रखकर दोनों तरफ से हल्का सुनेहरा सेक लें। ऊपर से रेड चिल्ली फ्लैक्स और पिज़्ज़ा सिज़्ज़्लिंग डालकर गार्निश करें और सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • इस गर्मी बनाएं आम की बर्फी

      गर्मी के मौसम में यदि कोई आम ना खाएं ऐसा तो हो ही नही सकता। आम तो सभी को बहुत पसंद होते हैं। आज हम आपके सभी के साथ शेयर करेंगे आम की बर्फी की रेसिपी। तो आइए शुरू करते है। सामग्री बेसन  1 कप पके आम का पल्प  1 कप पिस्ते  10-12 चीनी…

    Spread the love
  • स्वादिष्ट सूजी बेसन स्नैक्स बनाने की सरल विधि

    एक बड़े बाउल में सूजी, बेसन और नमक मिलाएं। अब इसमें पानी मिलाएं और इसका घोल बनाएं। अच्छी तरह चलाएं। इसमें कोई भी गाँठ नहीं बचनी चाहिए। फिर इसमें बाकि बचा हुआ पानी डालकर पतला घोल तैयार करें, जिससे सूजी फूल जाये। अब एक गर्म पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल डालकर गर्म करें। अब…

    Spread the love
  • स्वादिष्ट मुंगौड़े बनाने की सरल विधि

    पकौड़ी तो सभी उम्र के लोग पसंद करते ही हैं। पर हम आपको मुंगौड़े बनाने की सरल विधि बताने जा रहे हैं। ये पकौड़ी से थोड़े अलग होते हैं। सामग्री मूंग दाल                       1/2 कप (रात भर की भीगी हुई) आलू                            1 मध्यम आकर के बारीक कटा हुआ प्याज                            1 मध्यम आकर की बारीक…

    Spread the love
  • |

    वेज पुलाव की स्वादिष्ट रेसिपी

    सामग्री: बासमती चावल 2 कप पानी आवश्यकतानुसार पानी तेल 1 बड़ा चम्मच घी 2 बड़े चम्मच साबुत मसाले जीरा 1/2 टीएसपी हरी मिर्च 3 बड़ी इलायची 1 दालचीनी 1 इंच लौंग 4-5 साबूत काली मिर्च 4-5 नग. तेज पत्ता 2 प्याज 2 (कटा हुआ) अदरक लहसुन और काली मिर्च का पेस्ट 2 बड़े चम्मच टमाटर…

    Spread the love
  • |

    चटपटे लहसुन के आचार की सरल विधि

    आचार वैसे तो बरसो से भारतीय भोजन में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता आया है। आज भी बिना आचार के खाना अधूरा ही समझा जाता है। ऐसा ही एक आचार है लहसुन का आचार। आइए जानते है लहसुन के आचार बनाने की सरल विधि। सामग्री: लहसुन –                    100gm मेथी दाना –                 1 Tbsp पीला सरसो –           …

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट फायदेमंद शकरकंदी की चाट

      वैसे तो शकरकंद के कई फायदे हैं पर सर्दियों में इसे खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह अपने लंबे पाचन समय के कारण शरीर को भीतर से गर्म रखने में मदद करती है। आप इसकी स्वादिष्ट चाट बनाकर भी उसका मजा ले सकते हैं। सामग्री- 2 शकरकंद 1 बड़ा आलू तेल…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *