किचन के समय को कम करने के कुछ उपयोगी नुस्खे

chef shipra kitchen tips
chef shipra kitchen tips
Image Source: Google Search

हर महिला को किचन का काम सही ढंग से करने के साथ साथ जल्दी करने की भी चाहत होती है। तो आज जानते है कुछ अत्यंत ही उपयोगी किचन के टिप्स जिनका प्रयोग करके आप अपने काम को और भी आसान बना सकती है।

बचे हुए दूध को लम्बे समय तक स्टोर करने के लिए किसी बर्तन में ढक के इसको डीप फ्रिज कर दे।  इससे दूध लम्बे समय तक ख़राब नहीं होगा।  जब भी इसका प्रयोग करना हो तो इसे निकाल के पहले रूम टेम्परेचर पर नार्मल होने दे फिर उबाल लगा ले। फिर इसका प्रयोग आराम से किया जा सकता है।

यदि कटे हुए सेब को लम्बे समय तक स्टोर करना है (जैसे की यदि बच्चो के टिफ़िन में देना हो) तो इसे छील काट के इसपर मुस्मी को घिस दे।  इससे सेब लाल नहीं पड़ता और इसका स्वाद भी खूब बढ़ जाता है।

बैगन का भरता बनाते समय इसमें लम्बाई में तीन या चार कट लगा ले।  ऐसा करने से बैगन रोस्ट करते समय फटता नहीं है और अंदर तक पक भी जाता है।  इसके अंदर कीड़े है या नहीं ये भी देखने में भी आसानी हो जाती है।

जब कभी भी इलाइची पाउडर का प्रयोग करते है तो हमेशा इसके छिलके बच जाते है। इन छिलको को चाय पत्ती में डालकर रखे। जब भी चाय बनाएंगे उसमे इलाइची की भी खुशबू आएगी।

बारिश के दिनों में नीम्बू में नमी जयादा होती है और इसमें फंगस लगने का चांस भी बढ़ जाता है। फंगस से बचने के लिए सभी नीम्बू को अलग अलग किसी तिसु पेपर या फिर न्यूज़ पेपर में लपेट के रख ले। फिर इसको फ्रिज में स्टोर करे। इससे नीम्बू बहुत दिनों ठीक रहेंगे।

ज़मीन पे गिरे हुए तेल को साफ़ करने के लिए थोड़ा सा सूखा आटा उसपे डाले।  इससे ये सारे तेल को सोख लेगा और फिर इसे पोछने से सारी चिकनाहट ख़तम हो जाएगी।

किचन टॉप पे चकला या चोप्पिंग बोर्ड ना फिसले इसके लिए उसे किसी सूती कपडे के ऊपर रख के प्रयोग करे।

करेले की कड़वाहट हटाने के लिए थोड़े पानी में नमक को डालकर मिला ले फिर इसमें करेले को डालकर आधे घंटे के लिए रखे। अब इसकी सब्जी बनाने से करेले में कड़वाहट नहीं आएगी।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • सोयाबीन करी बनाने की सरल विधि

    सोयाबीन करी एक ऐसा व्यंजन है जो की हर उम्र के लोग बड़े ही चाव से खाते हैं। आइये जानते  है इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री: लहसुन                  12-15 कलियाँ प्याज                    2 बड़े अदरक                 ½ इंच हरी मिर्च              …

    Spread the love
  • |

    Chef Shipra Recipe: हेल्दी और स्वादिष्ट अंकुरित सलाद

    सलाद तो हर भारतियों के खाने में एक प्रमुख हिस्सा होता है। सलाद खाने में टेस्टी तो होता ही है साथ ही बहुत ही पौष्टिक भी होता है। आज हम आपको अंकुरित सलाद के बारे में बताने जा रहें हैं। तो आइये शुरू करते हैं। सामग्री काला चना                                           100 ग्राम मूंग                                                     50 ग्राम…

    Spread the love
  • |

    दिवाली स्पेशल – स्वादिष्ट दाल के फरे

    हिन्दू धर्म में दिवाली एक बहुत बड़ा त्यौहार है। दिवाली के इस शुभ अवसर पर हम अपने चैनल की ओर से आपके सुखद और मंगल जीवन की कामना करते हैं। दिवाली के समय कुछ अलग खाने खिलने की चाह तो होती ही है। ऐसे में हम आपको स्वादिष्ट दाल के फरे की रेसिपी शेयर करने…

    Spread the love
  • |

    होली स्पेशल : शक्कर पारे बनाने की सरल विधि

    होली पकवानो में एक पकवान का नाम है शकरपारे। इसे बच्चे और बड़े दोनों ही बड़ा पसंद करते हैं। ये खाने में स्वादिष्ट तो होते ही हैं साथ ही बनाने में भी आसान होते हैं। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री मैदा                                          2 कप चीनी                                         2 कप पानी                                        …

    Spread the love
  • आलू की स्वादिष्ट व चटपटी सब्जी बनाने की सरल विधि

    आलू वैसे तो हर एक सब्जी में पड़ता ही है, इसी कारण इसे सब्जियों का राजा भी कहा जाता है। आज हम आपको सिर्फ आलू की चटपटी सब्जी कैसे बनाये बताने जा रहे है। आइये जानते है इसे बनाने की सरल विधि। सामग्री : प्याज                    …

    Spread the love
  • कैसे बनाये पानी से घी

    दूध की मलाई से माखन बनाना फिर उस से घी निकालना तो सभी जानते है क्योंकि ये तो एक पारंपरिक तरीका है। परन्तु पानी से भी घी निकाला जा सकता है। आइये जानते है कैसे निकाले पानी से घी। विधि : सबसे पहले फुल क्रीम दूध को उबाल कर ठंडा होने दे। फिर उसे फ्रिज में रख दे। उसमें मोटी सी मलाई पड़ जयेगी उसे निकाल के एक कटोरे में इकट्ठा कर ले। इस तरह से 10-12 दिन तक मलाई इकट्ठा कर ले। लगभग 1 किलो मलाई इकट्ठा हो जाएगी। इस 1…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *